PTB News

Latest news
सेंट सोल्जर कॉलेज को-एड में फिजियोथेरेपी विद्यार्थियों के लिए ‘नवाज़’ इंडक्शन समारोह आयोजित, एलपीयू और सिमंधर एजुकेशन ने फाइनेंस और एआई के भविष्य पर चर्चा करते हुए सीएफओ और 'बिग फोर' के लीडर्स ... रयात बाहरा प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी में 'गौरव सम्मान समारोह 2026' का भव्य आयोजन; हिमाचल प्रदेश के राज्य... NHAI टोल में हुआ बड़ा फर्जीवाड़ा, ED की 14 ठिकानों पर एक साथ हुई छापेमारी PNB में 17 करोड़ के नकली नोट मिलने से हड़कंप, 3 अधिकारी सस्पेंड, RBI ने शुरू की जांच PhonePe ने लॉन्च की नई UPI सर्विस, बिना इंटरनेट के होगी पेमेंट, करोड़ों लोगों को मिलेगा फायदा ब्रिटिश ओलिविया स्कूल के मुक्केबाज हिमांशु गुप्ता ने जिला स्तरीय बॉक्सिंग में जीता गोल्ड मेडल, राज्य... स्कूल में पढ़ने वाली 3 साल की बच्ची से किया चॉकलेट का लालच देकर बस ड्राइवर ने यौन शोषण, गिरफ्तार देश में फिर हुआ निर्भया जैसा कांड, स्लीपर बस में 11वीं की छात्रा से दरिंदगी, ड्राइवर-कंडक्टर गिरफ्ता... इनोसेंट हार्ट्स स्कूल, ग्रीन मॉडल टाउन में जालंधर सहोदया ‘स्लोगन स्पार्क’ प्रतियोगिता का आयोजन,

इनोसेंट हार्ट्स में हेल्थ एंड वैलनेस क्लब के विद्यार्थियों के लिए मानसिक स्वास्थ्य पर सेमिनार का आयोजन,

mental-health-seminar-organized-for-health-wellness-club-students-at-innocent-hearts

.

PTB News “शिक्षा” : इनोसेंट हार्ट्स ग्रीन मॉडल टाउन में नवम कक्षा के हेल्थ एंड वैलनेस क्लब के विद्यार्थियों के लिए मानसिक स्वास्थ्य जागरूकता संबंधी सेमिनार का आयोजन किया गया।आधुनिकता की होड़ में तथा डिजिटल दुनिया के प्रभाव से बच्चे लगातार सोशल मीडिया पर बहुत ज़्यादा जानकारी के संपर्क में रहते हैं। हालाँकि इनमें से कुछ जानकारी शिक्षाप्रद हो सकती है, लेकिन इसका एक बड़ा हिस्सा भ्रामक, गुमराह करने वाला या भावनात्मक रूप से कमजोर करने वाला हो सकता है।

.

.

इसी के प्रति जागरूकता लाने के लिए, चार व्यक्तियों की एक टीम के साथ जो दिल्ली से कश्मीर तक अपना सफर मोटरसाइकिल पर तय कर रही है के साथ एक विशेष सत्र आयोजित किया गया – सुश्री सहर हाशमी जो की एक मोटिवेशनल स्पीकर होने के साथ-साथ फैशन स्टाइलिस्ट भी है, श्री देव देसाई, श्री समन्यु शुक्ला और सुश्री नाज़नीन शेख – जो सभी वर्तमान में ‘ब्रेकिंग स्टिग्मा वन माइल एट ए टाइम’ नामक एक शक्तिशाली यात्रा पर हैं।

.

इस अनूठी बाइक राइड का उद्देश्य पूरे देश में मानसिक स्वास्थ्य के बारे में जागरूकता फैलाना है। सुश्री सहर हाशमी तथा श्री देव देसाई ने बच्चों से बातचीत करते हुए उन्हें समझाया कि माता-पिता से बढ़कर कोई मित्र नहीं हो सकता इसलिए मन में आने वाले भ्रामक विचार को सबसे पहले अपने माता या पिता से सांझा करें ताकि वे आपको सही व गलत में अंतर समझा सकें।

.

अकेलापन मानसिक स्वास्थ्य में सुधार नहीं कर सकता। उन्होंने मूल्यवान हेल्पलाइन नंबर और 24 × 7 सहायता सेवाएँ भी साझा कीं, जिनका छात्र ज़रूरत पड़ने पर उपयोग कर सकते हैं। इस अवसर पर डायरेक्टर सी एस आर डॉक्टर पलक गुप्ता बौरी ने सहर हाशमी तथा उनकी टीम को स्मृति चिन्ह देखकर सम्मानित किया।

.

.