PTB News

Latest news
2026 में एलपीयू के 56 फैकल्टी सदस्य दुनिया के टॉप 2% वैज्ञानिकों में शामिल; 23 सदस्य रिसर्च के अलग-अ... सेंट सोल्जर कॉलेज की छात्रा अंशुल ने रोलर स्केटिंग में जीते चार स्वर्ण पदक, एचएमवी की छात्राओं ने बी.बी.ए. सेमेस्टर- II की यूनिवर्सिटी परीक्षाओं में मेरिट स्थान हासिल किए एअर इंडिया ने लिया बड़ा फैसला, इन देशों के लिए सभी उड़ानें की रद्द, कहा-मिलेगा रिफंड झोटा हत्याकांड में केंद्र सरकार ने मारी एंट्री, अमित शाह ने दोहराया अपना संकल्प पंजाब में नशे के खिलाफ आवाज उठाने वाले एक ओर व्यक्ति का किया सरेआम क*त्ल, मचा हडकंप सुप्रीम कोर्ट ने असली पत्रकारों की पहचान और सुरक्षा को बताया बड़ी चुनौती, किस्से मांगा जवाब OSAP विवाद में आया बड़ा यू-टर्न! Gurinder Bhatti पर धोखाधड़ी का आरोप लगाने वाले ने मांगी माफी, वीडिय... पंजाब : परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड के विरोध में आज पंजाब बंद, हाईवे किए गए जाम, मानसा की SHO पर गिर... जीएनए यूनिवर्सिटी ने बहुविषयक अनुसंधान एवं सतत नवाचार पर अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का आयोजन किया,

Operation Sindoor के बाद तिलमिलाया पाकिस्तान, LoC पर की फायरिंग, 7 भारतीयों की हुई मौत,

india-pakistan-loc-firing-india-operation-sindoor-pakistani-army-target-to-civilians

PTB Big न्यूज़ जम्मू / श्रीनगर : भारत ने पाकिस्तान को करारा जवाब दिया है और ऑपेरशन सिंदूर के तहत देश के 9 आतंकी ठिकानों को ढेर कर दिया है। भारत के इसी एक्शन के बाद पाकिस्तान तिलमिला गया है और अपनी नापाक हरकतों को जारी रखते हुए उनसे आम भारतीयों को निशाना बनाया है। नियंत्रण रेखा (एलओसी) पर फायरिंग की है। LOC के पास गांवों पर तोपों और मोर्टार से गोलाबारी की है,

.

जिसमें एक महिला और दो बच्चों समेत 7 लोगों की मौत हो गई है और 38 अन्य घायल हो गए हैं। सभी 7 मौतें सबसे ज्यादा प्रभावित पुंछ जिले में हुईं हैं, जबकि 25 अन्य लोग घायल हुए हैं। अधिकारियों ने बताया कि बारामूला जिले के उरी सेक्टर में 10 लोग घायल हुए और राजौरी जिले में तीन अन्य घायल हुए हैं। भारतीय सेना ने भी इसका करारा जवाब दिया है। भारत की जवाबी कार्रवाई में पाकिस्तानी सेना को भी नुकसान हुआ है।

.

मंडलायुक्त जम्मू ने जानकारी दी कि मौजूदा स्थिति को देखते हुए जम्मू, सांबा, कठुआ, राजौरी और पुंछ में सभी स्कूल, कॉलेज और शैक्षणिक संस्थान आज बंद रहेंगे। पाकिस्तान अपनी नापाक हरकतों से बाज आने का नाम नहीं ले रहा है। जहां एक तरफ भारत ने इसको सबक सिखाने का काम किया। वहीं, बौखलाते हुए एलओसी पर पाकिस्तान ने एक बार फिर गोलीबारी की। 06-07 मई 2025 की रात के दौरान,

.

पाकिस्तानी सेना ने जम्मू-कश्मीर के सामने नियंत्रण रेखा और आईबी के पार चौकियों से तोपखाने की गोलाबारी सहित मनमाने ढंग से गोलीबारी की। अंधाधुंध गोलाबारी में तीन निर्दोष नागरिकों की जान चली गई। पाकिस्तान की इस गोलीबारी का भारतीय सेना ने करारा जवाब दिया। हालांकि, इससे पहले भी पहलगाम अटैक के बाद से ही लगातार पाकिस्तान सीजफायर का उल्लंघन कर रहा है, जिस पर भारत उसको मुंहतोड़ जवाब दे रहा है।

पाकिस्तान ने एक बार फिर से सीजफायर का उल्लंघन करते हुए पुंछ-राजौरी सेक्टर के भींबर स्ट्रीट और कुपवाड़ा जिले के करनाह इलाके में गोलीबारी की। इस अटैक के बाद लोग दहशत में आ गए हैं और खुद का बचाव करने के लिए वो अंडरग्राउंड बंकर में छिप रहे हैं। पहलगाम अटैक के बाद से ही भारत ने पाकिस्तान के खिलाफ सख्त कदम उठाए थे साथ ही लगातार यह सुनाई दे रहा था कि भारत पड़ोसी देश की करतूतों का जवाब देगा और

.

आतंक के खिलाफ एक्शन लेगा। इसी के चलते 22 अप्रैल को पहलगाम में हुए अटैक का जवाब देते हुए भारत ने 6-7 मई की रात करीब 1:30 बजे पाकिस्तान पर एयरस्ट्राइक की। इस एयरस्ट्राइक में पाक के 9 ठिकानों को निशाना बनाया गया साथ ही इस हमले में 3 लोगों की मौत दर्ज की गई थी। इसी के बाद भारत के अटैक के कुछ ही समय बाद पाकिस्तान ने मासूम भारतीयों को एक बार फिर निशाना बनाया।

.

हालांकि, ऑपरेशन के बाद रक्षा मंत्रालय की तरफ से बयान जारी हुआ था। इस बयान में कहा गया था कि भारत ने पड़ोसी देश को सटीक और संयमित जवाब दिया है। इसमें कहा गया था कि किसी भी पाकिस्तानी सैन्य सुविधा को निशाना नहीं बनाया गया है। भारत ने टारगेट के चयन और के तरीके में काफी संयम दिखाया है, लेकिन इस के बाद भी एलओसी पर पाकिस्तान ने गोलीबारी की और एक बार फिर मासूम भारतीयों की मौत का वजह बना।

.