PTB News

Latest news
2026 में एलपीयू के 56 फैकल्टी सदस्य दुनिया के टॉप 2% वैज्ञानिकों में शामिल; 23 सदस्य रिसर्च के अलग-अ... सेंट सोल्जर कॉलेज की छात्रा अंशुल ने रोलर स्केटिंग में जीते चार स्वर्ण पदक, एचएमवी की छात्राओं ने बी.बी.ए. सेमेस्टर- II की यूनिवर्सिटी परीक्षाओं में मेरिट स्थान हासिल किए एअर इंडिया ने लिया बड़ा फैसला, इन देशों के लिए सभी उड़ानें की रद्द, कहा-मिलेगा रिफंड झोटा हत्याकांड में केंद्र सरकार ने मारी एंट्री, अमित शाह ने दोहराया अपना संकल्प पंजाब में नशे के खिलाफ आवाज उठाने वाले एक ओर व्यक्ति का किया सरेआम क*त्ल, मचा हडकंप सुप्रीम कोर्ट ने असली पत्रकारों की पहचान और सुरक्षा को बताया बड़ी चुनौती, किस्से मांगा जवाब OSAP विवाद में आया बड़ा यू-टर्न! Gurinder Bhatti पर धोखाधड़ी का आरोप लगाने वाले ने मांगी माफी, वीडिय... पंजाब : परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड के विरोध में आज पंजाब बंद, हाईवे किए गए जाम, मानसा की SHO पर गिर... जीएनए यूनिवर्सिटी ने बहुविषयक अनुसंधान एवं सतत नवाचार पर अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का आयोजन किया,

जालंधर प्रशासन ने आपातकालीन स्थिति से निपटने के लिए क्या किये इंतजाम, पंजाब के किस जिले में किया पाकितान ने किया सुबह हमला,

the-public-of-the-city-jalandhar-will-be-shifted-to-these-places-siren-sounded-again-chandigarh-air-force-station-warned-drone-rockets-found-in-bathinda-hoshiarpur-internet-service-suspended-in-faridk

पठानकोट, बठिंडा, होशियारपुर में मिले रॉकेट, पंजाब के किस जिले में इंटरनेट सेवा की गई बंद, चंडीगढ़ में सुबह-सुबह बजे सायरन, देखें तस्वीरें,

.

PTB Big न्यूज़ जालंधर / चंडीगढ़ : भारत-पाक के बीच बने युद्ध के हालातों के मद्देनजर जालंधर प्रशासन की तरफ से एक लिस्ट जारी की गई है, जिसमें आपातकालीन स्थिति बनने पर शहर की पब्लिक को जिन जगहों पर शिफ्ट किया जाएगा, के बारे बताया गया है। जिला प्रशासन की तरफ से इलाकों की लिस्ट बनाई गई है, जहां पर जनता को शिफ्ट किया जा सकेगा। इस लिस्ट में ज्यादातर सरकारी और प्राइवेट स्कूल व कॉलेज शामिल है।

.

the-public-of-the-city-jalandhar-will-be-shifted-to-these-places-siren-sounded-again-chandigarh-air-force-station-warned-drone-rockets-found-in-bathinda-hoshiarpur-internet-service-suspended-in-faridk

इसके साथ ही पंजाब की राजधानी चंडीगढ़ में सुबह के समय सायरन बजे हैं। जानकारी के अनुसार लागातार 10 मिनट तक सायरन बजा है। चंडीगढ़ एयरफोर्स स्टेशन ने संभावित ड्रोन हमले की हवाई चेतावनी दी है। आपको बता दें कि बीती रात चंडीगढ़ में 2 घंटे तक ब्लैकआउट रहा। इसके साथ ही मोहाली प्रशासन ने कहा है कि केंद्र शासित प्रदेश चंडीगढ़ के कुछ इलाकों में अलर्ट जारी है। हम मोहाली के सीमावर्ती सेक्टरों में रहने वाले निवासियों को भी घर के अंदर रहने तथा खिड़कियों और कांच के शीशों से दूर रहने की सलाह दे रहे हैं।

.

the-public-of-the-city-jalandhar-will-be-shifted-to-these-places-siren-sounded-again-chandigarh-air-force-station-warned-drone-rockets-found-in-bathinda-hoshiarpur-internet-service-suspended-in-faridk

इसके साथ ही भारत-पाक के बीच तनाव बढ़ने के बाद देर शाम पाकिस्तान की तरफ से पंजाब के कई जिलों में मिसाइलें दागी गई व ड्रोन से हमले किए गए। इसी बीच बड़ी खबर सामने आ रही है कि जिला फरीदकोट में इंटरनेट सेवा बंद कर दी गई है। उक्त आदेश फरीदकोट के डिप्टी कमिश्नर ने जारी किए है। पता चला है कि कल रात से ही इंटरनेट सेवा बंद है।

.

वहीं, पंजाब में आज सुबह तीसरी बार हमला किया गया। पंजाब के जिला अमृतसर के खासा में सुबह साढ़े 5 बजे ड्रोन से हमला किया। भारत ने जवाबी कार्रवाई करते हुए डिफेंस सिस्टम S-400 से 2 ड्रोन मार गिराए। इसमें एक छोटा तो दूसरा बड़ा ड्रोन था।

the-public-of-the-city-jalandhar-will-be-shifted-to-these-places-siren-sounded-again-chandigarh-air-force-station-warned-drone-rockets-found-in-bathinda-hoshiarpur-internet-service-suspended-in-faridk

वहीं, बठिंडा के गांव तुगवाली के खेतों में रॉकेट के टुकड़े मिले हैं। SSP अमनीत कौंडल ने कहा कि रात को इलाका सील कर दिया था। आर्मी की टीम मौके पर पहुंच गई है। होशियारपुर के कमाही देवी में भी रॉकेट गिरा मिला है। उच्ची बस्सी में रात सवा 8 बजे धमाके सुने गए थे। यहां आर्मी का कैंप है।

.

इसके साथ ही पठानकोट में देर रात हमले के बाद एयरबेस के पास पुलिस ने सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया है। पंजाब पुलिस के जवान खेतों में सर्च कर रहे हैं। यहां नदी किनारे बम मिला है। जिसके बाद इलाके को सील कर दिया गया है। वहीं सुबह साढ़े 4 बजे भी 3-4 धमाकों की आवाज सुनाई दी थी। गुरुवार रात को पठानकोट में एयरबेस को टारगेट किया गया था।

.