PTB News

Latest news
राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों के लिए पसंदीदा गंतव्य बनकर उभरा सेंट सोल्जर लॉ कॉलेज, ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਆਰਮੀ ਵਿੰਗ ਵੱਲੋਂ 2026-27 ਸੈਸ਼ਨ ਲਈ ਐੱਨ.ਸੀ.ਸੀ. ਕੈਡਿਟਾਂ ਦੇ ਨਵੇਂ ਬੈਚ ਦੀ ਭਰਤੀ, एच.एम.वी. में उत्साह से मनाया गया नेशनल हैंडलूम दिवस, पी सी एम एस डी कॉलेज फॉर विमेन का नाम रोशन: कॉस्मेटोलॉजी की छात्राओं ने डी एन डी यूनिवर्सिटी के नतीज... इनोसेंट हार्ट्स कॉलेज ऑफ़ एजुकेशन ने शानदार नतीजों के साथ तय किया एक सफल सफ़र, जालंधर : घर पर बच्चों के साथ सो रही महिला पर अज्ञात हम/लावरों ने बरसाईं गो/लियां, कारों के टूटे शीशे देश की जनता को फिर लगेगा महंगाई का झटका, रोजाना इस्तेमाल होने वाली चीजें होंगी महंगी LPU में नए सफर की स्टारडम भरी शुरुआत, सनी देओल, करण देओल और प्रीति जिंटा ने किया फ्रेशर्स का स्वागत ਸਰਕਾਰੀ ਹਸਪਤਾਲ ਕਾਲਾ ਬੱਕਰਾ ਵਿਖੇ ਜਗੀਰਦਾਰ ਬਖਸ਼ੀਸ਼ ਸਿੰਘ ਵੜੈਚ ਨੂੰ ਸਮਰਪਿਤ ਸਮਾਗਮ, एच.एम.वी की छात्रा ने एम.एस.सी. केमिस्ट्री में यूनिवर्सिटी में टॉप किया,

पाकिस्तान ने फिर किया जम्मू, पठानकोट और फिरोजपुर पर ड्रोन से हमला, आर्मी ने आसमान में ही किये ध्वस्त,

punjab-pakistan-border-attack-alert-live-photos-operation-sindoor-sirens-started-ringing-again-in-pathankot-blackout-was-done-attack

अमृतसर सहित 6 जिलों में किया गया ब्लैकआउट, चंडीगढ़ में बाजार करवाए गए बंद,

.

.

PTB Big न्यूज़ पठानकोट : पंजाब में अंधेरा होते ही पाकिस्तान ने फिरोजपुर, फाजिल्का, अमृतसर, होशियारपुर और पठानकोट में हमला कर दिया है। पाकिस्तानी ड्रोन घुसे तो आर्मी के डिफेंस सिस्टम ने उन्हें आसमान में ही उड़ाना शुरू कर दिया। हालांकि, पाकिस्तान लगातार ड्रोन भेज रहा है। आसमान में लगातार धमाके की आवाज आ रही है। हमले के बीच पठानकोट, अमृतसर, गुरदासपुर, होशियारपुर और पटियाला में भी ब्लैकआउट कर दिया गया है। 

.

हमले के बीच पठानकोट, फिरोजपुर, अमृतसर, गुरदासपुर, होशियारपुर, जालंधर, फाजिल्का और पटियाला में भी ब्लैकआउट कर दिया गया है।

पंजाब में अंधेरा होते ही 6 बॉर्डर जिलों, अमृतसर, गुरदासपुर, पठानकोट, फिरोजपुर, फाजिल्का और तरनतारन में हाई अलर्ट कर दिया गया है। यही नहीं जम्मू में भी ड्रोन हमले की कोशिश पाकिस्तान की और से की जा रही है। इससे पहले कल भी भारत के ‘ऑपरेशन सिंदूर’ एयर स्ट्राइक के बाद पाकिस्तान ने पंजाब में तीसरी बार हमला किया था। शुक्रवार सुबह 5 बजे भी पाकिस्तान की तरफ से अमृतसर में ड्रोन से अटैक किया गया।

.

.

हालांकि भारतीय सेना के एयर डिफेंस सिस्टम S-400 ने खासा इलाके में 2 ड्रोन नष्ट कर डाले। इस बारे में विदेश मंत्रालय की कॉन्फ्रेंस में कर्नल सोफिया कुरैशी और विंग कमांडर व्योमिका सिंह ने बताया कि 8 से 9 मई की रात को पाकिस्तान ने बठिंडा आर्मी कैंट को निशाना बनाकर हमला किया, हालांकि आर्मी ने उनके ड्रोन को पहले ही गिरा दिया। बठिंडा कैंट एशिया की सबसे बड़ी सैनिक छावनी मानी जाती है। उधर चंडीगढ़ में सुबह हवाई हमले की चेतावनी जारी की गई थी, जिसके बाद 7 बजे के बाद ही शहर के सभी बाजारों को बंद करा दिया गया है।

.