PTB News

Latest news
SBI बैंक के लॉकर से गायब हुए लाखों के जेवर, बिना चाबी के कैसे हुआ खेल? जालंधर : समाज सेवा व जरूरतमंदों की मदद के लिए हमेशा तत्पर रहने वाली स्व. सुदेश कुमारी को हर वर्ग ने ... Himachal : भारी बारी से जारी लैंडस्लाइड, चलती कार पर गिरे पत्थर, चंडीगढ़-मनाली फोरलेन हुआ बंद, शिक्षण... Ethanol : केंद्र सरकार गन्ने के इस्तेमाल को रोक, इन दो घरेलू उत्पादनों के उपयोग को दे सकती है बढ़ावा राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों के लिए पसंदीदा गंतव्य बनकर उभरा सेंट सोल्जर लॉ कॉलेज, ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਆਰਮੀ ਵਿੰਗ ਵੱਲੋਂ 2026-27 ਸੈਸ਼ਨ ਲਈ ਐੱਨ.ਸੀ.ਸੀ. ਕੈਡਿਟਾਂ ਦੇ ਨਵੇਂ ਬੈਚ ਦੀ ਭਰਤੀ, एच.एम.वी. में उत्साह से मनाया गया नेशनल हैंडलूम दिवस, पी सी एम एस डी कॉलेज फॉर विमेन का नाम रोशन: कॉस्मेटोलॉजी की छात्राओं ने डी एन डी यूनिवर्सिटी के नतीज... इनोसेंट हार्ट्स कॉलेज ऑफ़ एजुकेशन ने शानदार नतीजों के साथ तय किया एक सफल सफ़र, जालंधर : घर पर बच्चों के साथ सो रही महिला पर अज्ञात हम/लावरों ने बरसाईं गो/लियां, कारों के टूटे शीशे

सुबह-सुबह धमाकों से गूंजा जालंधर शहर, दिन में पहली बार हुआ हमला, जालंधर में जारी हुआ रेड अलर्ट,

jalandhar-city-for-the-first-time-in-punjab-daytime-attack-pakistan-targeted-these-places-including-bathinda-jalandhar-amritsar-red-alert-in-many-places

पाकिस्तान ने अमृतसर-जालंधर सहित कई जगहों को बनाया अपना निशाना,

.

.

PTB Big न्यूज़ जालंधर : आज यानि शनिवार की सुबह से ही पाकिस्तान ने पंजाब के गुरदासपुर तरनतारन बठिंडा फिरोजपुर और अमृतसर व जालंधर जिलों में ड्रोन से हमला करने की कोशिश की, जिसे हमारी भारतीय सेना ने नाकाम कर दिया। जालंधर में हमले की आशंका के चलते सायरन बजा है। बठिंडा एयरफोर्स स्टेशन को भी निशाना बनाया गया। वहीं जालंधर के कंगनीवाल गांव में धमाका हुआ जहाँ मिसाइल के टुकड़े मिले और एक व्यक्ति घायल हो गया।

.

जालंधर में सुबह से ही करीब 8:00 बजे से हमले की आशंका के चलते सायरन बजा है। जालंधर कैंट में रुक-रुक कर सायररन बज रहा है। जालंधर कैंट में पुलिस और सेना की ओर से लोगों को घरों से बाहर नहीं निकलने की सलाह दी जा रही है। वहीं, बठिंडा और अमृतसर में रेड अलर्ट जारी कर दिया गया है। इसके साथ ही बठिंडा में एयर फोर्स स्टेशन को पाकिस्तान ने सुबह निशाना बनाने का प्रयास किया। इसी तरह फिरोजपुर में भी ड्रोन हमले की सूचना है।

.

jalandhar-city-for-the-first-time-in-punjab-daytime-attack-pakistan-targeted-these-places-including-bathinda-jalandhar-amritsar-red-alert-in-many-places

.

इसके साथ ही जिला प्रशासन की ओर से हमले को लेकर सायरन बजाया जा रहा है। जालंधर में गांव कंगनीवाल गांव में शनिवार तड़के एक बड़ा धमाका हुआ। गांव में मिसाइल के कुछ टुकड़े मिले हैं। इस धमाके से गांव में दो कारें क्षतिग्रस्त हुई हैं और एक व्यक्ति घायल हुआ है। घायल को सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। कंगनीवाल गांव जालंधर-आदमपुर रोड पर जंडू सिंघा के पास है। यहां से आदमपुर एयरफोर्स स्टेशन करीब 15 किलोमीटर दूर है।

.

आपको बता दे कि सुबह 8.35 बजे जालंधर में तीन धमाके सुने गए। मिली जानकारी के अनुसार कुछ समय पहले जालंधर पश्चिम के बस्ती दानिशमंदा और बस्ती पीरदाद इलाके के नजदीक नहला गांव में दो बम धमाके हुए, जिससे इलाके में अफरातफरी मच गई। धमाकों की आवाज सुनकर लोग घबराकर अपने घरों से बाहर निकल आए। इन विस्फोटों के बाद पूरे शहर में हाई अलर्ट घोषित कर दिया गया है। प्रशासन मौके पर पहुंच गया है और सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है।