PTB News

Latest news
ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਦੇ ਐਮ.ਏ. (ਭੂਗੋਲ) ਦੇ ਸਮੈਸਟਰ ਚੌਥਾ ਦੇ ਵਿਦਿਆਰਥੀਆਂ ਦਾ ਨਤੀਜਾ ਰਿਹਾ ਸ਼ਾਨਦਾਰ, पी सी एम एस डी कॉलेज फॉर विमेन, जालंधर की B.P.E.S. I की छात्राओं ने शानदार प्रदर्शन किया, एलपीयू में पढ़ने वाले 58 भारतीय खिलाड़ी जापान में होने वाले एशियन गेम्स 2026 में 15 खेलों में भारत क... रयात बाहरा प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी में राष्ट्रीय फार्मेसी सप्ताह एवं विश्व फार्मासिस्ट दिवस 2026 का भव... पंजाब में कारोबारी ने फ्री iPhone के लिए 10 महिलाओं के नाम निकाला ड्रॉ, मिलेगा आईफोन-17 साबुन-शैम्पू-टूथपेस्ट वेज हो या नॉनवेज? केंद्र सरकार ने बदल दिए नियम, अब ऐसे होगा खुलासा GNA University ने “आभार 2026” – अकादमिक उत्कृष्टता पुरस्कार समारोह का आयोजन कर शिक्षकों को किया सम्म... कुल्लू में हुआ बड़ा हादसा, 200 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, 4 लोगों की मौत, 1 की हालत नाजुक कनाडा में पढ़ाई पूरी कर चुके विद्यार्थियों के लिए उम्मीद की नई किरण बना RS Global CM ने किया बड़ा ऐलान, विधवाओं के बच्चों को 27 साल तक मिलेंगे 1000 रुपए प्रतिमाह

हिमाचल के चिंतपूर्णी में भी गिरा पाकिस्तान का रॉकेट, धमाका सुन घरों से बाहर निकले लोग,

himachal-pardesh-una-pakistani-defused-missile-found-chintapurni-una-operation-sindoor

PTB Big न्यूज़ ऊना : हिमाचल प्रदेश के जिला ऊना से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। जहां पाकिस्तान की ओर से की गई हमले की कोशिश को भारतीय एयर डिफेंस ने नाकाम कर दिया। मिली जानकारी के अनुसार बीती रात करीब 1:30 बजे चिंतपूर्णी के बेहड़ भटेड़ गांव में रॉकेट का एक निष्क्रिय हिस्सा गिरा। घटना में कोई भी हानि नहीं हुई। धमाके की आवाज सुन कर लोग घरों से बाहर निकले।

.

इस दौरान लोगों ने जंगल में हल्की आग लगी देखी। धमाके से आसपास के घर भी हिल गए। सूचना के बाद विधायक बबलू भी मौके पर पहुंचे और हालात का जायजा लिया। आपको यह भी बता दें कि चिंतपूर्णी में माता का शक्तिपीठ भी है। जिस जगह रॉकेट का हिस्सा गिरा है, वह मंदिर से लगभग 10 किलोमीटर दूर है। ऊना प्रशासन पाकिस्तान के संभावित हमले को लेकर पहले ही अलर्ट है। रात को जिले में ब्लैक आउट रखा गया, हालांकि कुछ स्थानों पर सोलर लाइटें जल रही है।

.

विधायक ने इनको रात को बंद करने के आदेश ADC को दिए गए हैं। इस हमले में फिलहाल किसी भी प्रकार के जानी नुकसान की सूचना नहीं है। स्थानीय लोगों ने आज सुबह रॉकेट पार्ट देख कर इसकी सूचना पुलिस को दी। इसके बाद चिंतपूर्णी पुलिस मौके पर पहुंच गई है और जांच के लिए एक्सपर्ट मौके पर बुलाए गए हैं। इस सूचना के बाद चिंतपूर्णी के विधायक सुदर्शन बबलू भी मौके पर पहुंचे और रॉकेट के के बारे में लोगों से बातचीत कर हालात का जायजा लिया।

.

एक व्यक्ति ने बताया कि धमाके से उनका घर हिल गया। चिंतपूर्णी में जिस जगह राकेट का निष्क्रिय हिस्सा मिला। उससे 200 मीटर की दूरी पर रात में ही आग भी लगी, जो कि बारिश की वजह से खुद बुझ गई। वहीं जिला ऊना के जिलाधीश जतिन लाल ने बीती रात को पहले ही अलर्ट कर रखा था और क्षेत्र में पूरी तरह ब्लैक आउट था। स्थानीय प्रशासन ने प्रेस को एक बयान जारी कर कर स्पष्ट किया कि 

.

रात लगभग 1:30 बजे अंब उपमंडल के तहत भरवाईं क्षेत्र के बेहड़भटेड़ गांव में गैर-आबादी वाले क्षेत्र में धातु का संदिग्ध उपकरण नुमा एक टुकड़ा पाया गया। प्रारंभिक जांच में यह टुकड़ा निष्क्रिय प्रतीत हो रहा है। अब विशेषज्ञ की टीम इसकी जांच में जुट गई है। इसके साथ ही SP ऊना राकेश सिंह ने संदिग्ध उपकरण मिलने की पुष्टि की है। उन्होंने कहा, यह उपकरण मिसाइल थी या राकेट,

.

अभी इसके बारे में कुछ नहीं कहा जा सकता। इसे लेकर सेना ही बेहतर बता पाएगी। वहीं चिंतपूर्णी निवासी ने बताया कि रात डेढ़ बजे वह सोए हुए थे। तभी धमाका हुआ। बाहर निकले तो एक जगह हल्की आग लगी हुई दिखाई दी। कुछ दूरी पर संदिग्ध उपकरण देखा गया। इसकी सूचना उन्होंने पुलिस को दी। उन्होंने बताया कि जिस वक्त यह धमाका हुआ, तब लाइट बंद थी।

.