PTB News

Latest news
Jalandhar : बाबा मुराद शाह दरगाह से लौट रहे दंपति सहित मासूम बेटी की हुई सड़क हादसे में दर्द/नाक मौ/त बड़ा फैसला : जज बनने के लिए, 3 नहीं अब 1 साल की होगी वकालत जरूरी Punjab बंद के बीच चली गो/लियां, कारोबारी के ऑफिस के बाहर, ₹5 करोड़ न देने पर मारने की मिल रही थीं धम... पंजाब बंद : मोहाली-चंडीगढ़ के बाॅर्डर पूरी तरह से सील, राज्य के कई शहरों में दुकानें बंद, भारी पुलिस... CT Institute झगड़ा, छात्रों के दो गुटों के बीच, हॉस्टल में तोड़फोड़, कैंपस की सुरक्षा के लिए तैनात कि... डी.ए.वी. यूनिवर्सिटी की छात्रा ऊर्वी राठौर को मिला 'यूथ क्लाइमेट लीडर अवॉर्ड' राष्ट्रीय स्तर पर शानद... रायत बाहर प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी में "ड्रग्स का बढ़ता प्रकोप: महिलाओं पर पड़ता बोझ" विषय पर राष्ट्रीय... ਪੰਜਾਬੀ ਫਿਲਮ “ਬੋਲ ਭਾਵੇਂ ਨਾ ਬੋਲ” ਦੀ ਸਟਾਰ ਕਾਸਟ ਨੇ ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਵਿਖੇ ਕੀਤੀ ਸ਼ਿਰਕਤ, ਪੰਜਾਬ ਚੰਡੀਗੜ੍ਹ ਕਾਲਜ ਟੀਚਰਜ਼ ਯੂਨੀਅਨ ਵੱਲੋਂ ਡੀਏਵੀ ਕਾਲਜ ਜਲੰਧਰ ਵਿਖੇ ਮੈਨੇਜਮੈਂਟ ਦੀ ਕੁੰਭ ਕਰਨੀ ਨੀਂਦ ਦੇ ਖਿਲਾਫ ਕ... बैंक से पैसा निकालने वाले करोड़ों ग्राहकों को दिया देश के सबसे बड़े बैंक ने बड़ा झटका

भारत-पाकिस्तान के बीच हुए सीजफायर के बाद आज Share Market में मची हाहाकार,

after-india-pakistan-ceasefire-stock-market-reacted-strongly-ceasefire-investors-made-huge-profit-share-market

.

PTB Big न्यूज़ मुंबई : भारत-पाकिस्तान के बीच हुए सीजफायर का असर भारतीय शेयर आज ऐसी हाहाकार मची की निवेशकों की बल्ले-बल्ले हो गई। आज यानि 12 मई को शेयर बाजार ओपन होते ही BSE में 2243 अंक यानी +2.82% तेजी देखने को मिली। दूसरी और Nifti की बात करें तो इसमें भी 681 अंक यानी 2.83% की तेजी देखने को मिली। शेयर बाजार की इस तेजी से बीते सप्ताह हुए निवेशकों के नुकसान की भरपाई हो गई है।

.

.

आपको बता दें पिछले हफ्ते भारत-पाक तनाव के चलते BSE में 880 अंक यानी 1.10 प्रतिशत की गिरावट देखने को मिली थी। इसके साथ ही दूसरी ओर निफ्टी में भी 265 अंक यानी 1.10 प्रतिशत की गिरावट रही थी। पहलगाम आतंकी हमले और भारत की एयर स्ट्राइक के बाद दोनों देशों के बीच तनाव चरम पर था और हालात युद्ध जैसे बन रहे थे। जिसके चलते शेयर बाजार में निवेशकों के बीच अनिश्चितता को माहौल बना हुआ था।

.

जिसका नेगेटिव असर शेयर बाजार पर भी दिख रहा था। लेकिन दोनों देशों के बीच 10 मई यानी शनिवार को सीजफायर की घोषणा के बाद आज मार्केट ने जबरदस्त पॉजिटिव रेस्पॉस दिखाया है। Sensex के 30 शेयर के इंडेक्स में 29 शेयर हरे निशान यानी तेजी बनाए हुए है। जो एक शेयर लाल निशान यानी गिरावट में है वो केवल सनफार्मा का है। आपको बता दें BSE में सबसे ज्यादा तेजी Axis Bank के शेयर में बनी हुई है

.

.

जो कि 3.72% चढ़ा हुआ है। इसके साथ ही तेजी वाले टॉप 5 शेयर में बजाज फाइनेंस, ETERNAL, अडानी पोर्ट, एनटीपीसी और रिलायंस के शेयर हैं। Nifty के 50 शेयरों की इंडेक्स में 12 शेयर में तेजी बनी हुई है। इसमें भी सबसे ज्यादा तेजी लार्सन एंड टुब्रो लिमिटेड के शेयर में बनी हुई है ये शेयर 4.17% चढ़ा हुआ है. निफ्टी के टॉप 5 तेजी वाले शेयर की बात करें तो इसमें टाइटन, टाटा मोटर्स, हीरो मोटोकॉर्प, भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड और स्टेट बैंक ऑफ इंडिया हैं।