PTB News

Latest news
Jalandhar : बाबा मुराद शाह दरगाह से लौट रहे दंपति सहित मासूम बेटी की हुई सड़क हादसे में दर्द/नाक मौ/त बड़ा फैसला : जज बनने के लिए, 3 नहीं अब 1 साल की होगी वकालत जरूरी Punjab बंद के बीच चली गो/लियां, कारोबारी के ऑफिस के बाहर, ₹5 करोड़ न देने पर मारने की मिल रही थीं धम... पंजाब बंद : मोहाली-चंडीगढ़ के बाॅर्डर पूरी तरह से सील, राज्य के कई शहरों में दुकानें बंद, भारी पुलिस... CT Institute झगड़ा, छात्रों के दो गुटों के बीच, हॉस्टल में तोड़फोड़, कैंपस की सुरक्षा के लिए तैनात कि... डी.ए.वी. यूनिवर्सिटी की छात्रा ऊर्वी राठौर को मिला 'यूथ क्लाइमेट लीडर अवॉर्ड' राष्ट्रीय स्तर पर शानद... रायत बाहर प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी में "ड्रग्स का बढ़ता प्रकोप: महिलाओं पर पड़ता बोझ" विषय पर राष्ट्रीय... ਪੰਜਾਬੀ ਫਿਲਮ “ਬੋਲ ਭਾਵੇਂ ਨਾ ਬੋਲ” ਦੀ ਸਟਾਰ ਕਾਸਟ ਨੇ ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਵਿਖੇ ਕੀਤੀ ਸ਼ਿਰਕਤ, ਪੰਜਾਬ ਚੰਡੀਗੜ੍ਹ ਕਾਲਜ ਟੀਚਰਜ਼ ਯੂਨੀਅਨ ਵੱਲੋਂ ਡੀਏਵੀ ਕਾਲਜ ਜਲੰਧਰ ਵਿਖੇ ਮੈਨੇਜਮੈਂਟ ਦੀ ਕੁੰਭ ਕਰਨੀ ਨੀਂਦ ਦੇ ਖਿਲਾਫ ਕ... बैंक से पैसा निकालने वाले करोड़ों ग्राहकों को दिया देश के सबसे बड़े बैंक ने बड़ा झटका

Operation Sindoor के दौरान ‘सेना ने अदम्य साहस के साथ आतंकियों को मिट्टी में मिलाया, BJP का आया पहला बयान,

bjp-press-conference-at-bjp-headquarters-in-new-delhi-over-operation-sindoor-know-all-about-it

PTB Big Political न्यूज़ दिल्ली : भारतीय जनता पार्टी ने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ पर पहली बार प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इस दौरान भाजपा प्रवक्ता संबित पात्रा ने भारतीय सशस्त्र बलों को जमकर सराहा। उन्होंने कहा कि सेना अदम्य साहस दिखाया। सेना ने आतंकियों को मिट्टी में मिला दिया। सेना ने पाकिस्तान और पाकिस्तान के कब्जे वाले जम्मू-कश्मीर में नौ आतंकी ठिकानों को नेस्तानाबूद कर दिया।

.

सांसद संबित पात्रा ने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ पर कहा, ‘आज भाजपा, उसके कार्यकर्ता और देश के नागरिक सुरक्षाबलों का धन्यवाद करते हैं जिनकी वजह से ऑपरेशन सिंदूर सफल हो पाया है। उन्होंने कहा कि पहलगाम आतंकी हमले के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वादा किया था कि हम 26 लोगों की मौत का बदला लेंगे। प्रधानमंत्री ने कहा था कि बदला दुश्मन की कल्पना से परे होगा और ऐसा ही हुआ।

.

.

उन्होंने यह भी कहा था कि मिट्टी में मिलाएंगे और घुस के मारेंगे, हमने वही किया। प्रधानमंत्री मोदी के फैसले और हमारे सशस्त्र बलों की बहादुरी ने सुनिश्चित किया कि आतंकी ठिकाने मलबे में तब्दील हो जाएं। 22 अप्रैल से 7 मई तक देश में तनाव का माहौल था, तत्काल कार्रवाई की मांग थी। अतीत में सर्जिकल स्ट्राइक और एयर स्ट्राइक के बावजूद पाकिस्तान को अंदाजा नहीं था कि उस पर कब हमला होगा। 

संबित पात्रा ने कहा कि भारतीय सशस्त्र बलों ने पाकिस्तान और पीओके में नौ आतंकी ठिकानों को नष्ट कर दिया। इसमें 100 से ज्यादा आतंकी मारे गए। हमने जवाबी कार्रवाई में 11 एयरबेस को निशाना बनाया। 50 पाकिस्तान जवान भी मारे गए। उन्होंने कहा कि आतंकियों के जनाजे में पाकिस्तान के तमाम नेता शामिल हुए। जिससे साबित होता है कि पाकिस्तान में आतंकवाद और

.

.

आतंकियों को बढ़ावा देने वाले एक साथ काम करते हैं। ऑपरेशन सिंदूर से हमने बताया दिया कि भारत आतंकवाद बर्दाश्त नहीं करेगा। उन्होंने यह भी कहा कि एक बात यह भी ध्यान रखना चाहिए कि यह पहली बार है कि किसी परमाणु ताकत पर पलटवार किया गया है। ऐसा पहले कभी नहीं हुआ था। हमने दुश्मन को यह बताया है कि हमारे लिए कुछ भी दूर नहीं है। हमारी सेना पाकिस्तान में पंजाब तक आतंकी ठिकानों को नष्ट किया।

.