PTB News

Latest news
जालंधर में दिनदिहाड़े फिर चली गोलियां, पुलिस जांच में जुटी Iran-America में समझौते की खबरों से चढ़ी शेयर मार्केट, निवेशकों ने ली राहत की सांस एचएमवी की छात्राओं ने यूनिवर्सिटी में सबसे ज़्यादा एसजीपीए हासिल किए, ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਦੇ ਐਮ.ਐਸ.ਸੀ. ਆਈ.ਟੀ. ਸਮੈਸਟਰ ਤੀਜਾ ਦਾ ਨਤੀਜਾ ਰਿਹਾ ਸ਼ਾਨਦਾਰ, अब सरकार ने शुरू की बेसहारा बच्चों के लिए Bal Sangopan Yojana, मिलेंगे 2500 रूपये महीना अमेरिकी हमले में मृत आदित्य के शव का परिवार व गांव वाले कर रहे इंतजार, फूट-फूट कर मीडिया के सामने रो... निशानेबाजी के 'गोल्डन बॉय' जसपाल राणा ने दुनिया को कहा अलविदा, खेल जगत में शोक गोल्डन टेंपल परिसर में बेअदबी की युवक ने की कोशिश, SGPC अध्यक्ष ने लिया संज्ञान पेपर लीक और परीक्षा विवाद पर कॉकरोच पर ने किया बड़े आंदोलन का ऐलान Iran US War, Oman के निकट अमेरिकी मिसाइल हमले में हिमाचल प्रदेश के युवक की हुई मौत, क्षेत्र में शोक ...

जालंधर सेंट्रल हल्के से विधायक रमन अरोड़ा की सिक्योरिटी पंजाब सरकार ने ली वापिस, इस मामले में पुलिस कमिश्नर ने क्या कहा पढ़ें,

punjab-government-withdrew-the-security-of-jalandhar-central-mla-raman-arora

.

PTB Big News जालंधर : जालंधर से एक बड़ी ख़बर सामने आ रही है। जहां के सेंट्रल हलके से विधायक रमन अरोड़ा की सुरक्षा पंजाब सरकार ने हटा दी है। इसकी पुष्टि विधायक रमन अरोड़ा ने मीडिया के कुछ बधुओं के साथ हुई बातचीत के दौरान खुद की है।

.

.

उन्होंने आगे यह भी बताया कि सरकार ने मेरी सारी सुरक्षा हटा दी है। यह क्यों हटाई गई है, इस बारे में मुझे अभी कोई भी जानकारी नहीं है। फिलहाल मेरे पास इस समय कोई भी गनमैन या सुरक्षाकर्मी मौजूद नहीं है। सुरक्षा हटाए जाने पर विधायक रमन अरोड़ा ने मीडिया के कुछ बंधुओं को यह भी जानकारी देते हुए बताया कि मैं आम आदमी पार्टी का वर्कर हूं और आम व्यक्ति हूं।

.

सरकार ने मेरी सुरक्षा हटाई है तो मुझे उसमें कोई दिक्कत नहीं है। वहीं जब उनसे मीडिया के कुछ बंधुओ ने पूछा कि प्रोटोकॉल के अनुसार उनके पास सुरक्षा होनी ही चाहिए, क्योंकि वह मौजूदा विधायक हैं, तो उन्होंने कहा मेरे सारे सुरक्षाकर्मी फिलहाल हटा लिए गए हैं मुझे इस पर और कुछ भी नहीं कहना सरकार का जो भी फैसला होगा वह उन्हें मंजूर है।

.

इस पूरे मामले में अभी तक पंजाब सरकार की ओर से कोई भी बयान सामने नहीं आया है और रमन अरोड़ा की सुरक्षा हटाने के पीछे क्या कारण है इसके बारे में भी अभी कुछ जानकारी हासिल नहीं हो पाई है। लेकिन इस संबंध में पुलिस कमिश्नर धनप्रीत कौर से जब मीडिया के कुछ बंधुओं ने सम्पर्क किया तो उन्होंने कहा कि उन्हें आदेश आएं थे कि गनमैन विधायक से  वापिस मँगवाए जाए जिसके बाद सारे गनमैन वापिस बुलाए गए।

.

.