PTB News

Latest news
2026 में एलपीयू के 56 फैकल्टी सदस्य दुनिया के टॉप 2% वैज्ञानिकों में शामिल; 23 सदस्य रिसर्च के अलग-अ... सेंट सोल्जर कॉलेज की छात्रा अंशुल ने रोलर स्केटिंग में जीते चार स्वर्ण पदक, एचएमवी की छात्राओं ने बी.बी.ए. सेमेस्टर- II की यूनिवर्सिटी परीक्षाओं में मेरिट स्थान हासिल किए एअर इंडिया ने लिया बड़ा फैसला, इन देशों के लिए सभी उड़ानें की रद्द, कहा-मिलेगा रिफंड झोटा हत्याकांड में केंद्र सरकार ने मारी एंट्री, अमित शाह ने दोहराया अपना संकल्प पंजाब में नशे के खिलाफ आवाज उठाने वाले एक ओर व्यक्ति का किया सरेआम क*त्ल, मचा हडकंप सुप्रीम कोर्ट ने असली पत्रकारों की पहचान और सुरक्षा को बताया बड़ी चुनौती, किस्से मांगा जवाब OSAP विवाद में आया बड़ा यू-टर्न! Gurinder Bhatti पर धोखाधड़ी का आरोप लगाने वाले ने मांगी माफी, वीडिय... पंजाब : परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड के विरोध में आज पंजाब बंद, हाईवे किए गए जाम, मानसा की SHO पर गिर... जीएनए यूनिवर्सिटी ने बहुविषयक अनुसंधान एवं सतत नवाचार पर अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का आयोजन किया,

जालंधर, एक दिन पहले जालंधर सेंट्रल से विधायक रमन अरोड़ा की सुरक्षा सरकार ने ली वापिस, आज खासम खास को Vijilance ने दबोचा,

jalandhar-punjab-central-aap-mla-raman-arora-and-jalandhar-municipal-corporation-atp-sukhdev-arrested-to-punjab-vigilance-bureau

जालंधर के कई किंग पिंग भी Vijilance Bureau की रडार पर,

PTB Big न्यूज़ जालंधर : जालंधर में बीते दिन यानी मंगलवार को जालंधर सेंट्रल से विधायक रमन अरोड़ा की पंजाब सरकार द्वारा सुरक्षा हटा लिए जाने के बाद आज यानि बुधवार को Punjab Vijilance Bureau ने उन्हीं के हल्के में काम करने वाले एक नगर निगम के बड़े अधिकारी को हिरासत में लिया। फिलहाल विजिलेंस द्वारा इसे लेकर कोई भी आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। लेकिन सूचना है कि विजिलेंस की एक टीम ने जालंधर से नगर निगम के बिल्डिंग विभाग के उक्त अधिकारी को गिरफ्तार कर पूछताछ शुरू कर दी है।

.

.

जानकारी के अनुसार जालंधर नगर निगम के बिल्डिंग विभाग के उक्त ATP रैंक के अधिकारी ने जालंधर वेस्ट और सेंट्रल हल्के में कई इमारतों को सील कर अपना दबदबा नया और उन्हें नोटिस जारी किया। साथ ही अधिकारी ने कई बिल्डिंगें और कॉलोनियों तक को ध्वस्त भी किया। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार आज यानि बुधवार को जब विजिलेंस की टीमें जांच के लिए जालंधर पहुंची तो उक्त अधिकारी से रिकॉर्ड तलब किया गया। जब रिकॉर्ड में कुछ स्पष्ट नहीं मिला तो उन्हें नगर निगम ऑफिस से ही उक्त अधिकारी को गिरफ्तार कर लिया, हालांकि फिलहाल विजिलेंस द्वारा कोई जानकारी साझा नहीं की गई।

.

आपको यह भी बता दें कि इससे एक दिन पहले ही जालंधर सेंट्रल हलके से विधायक रमन अरोड़ा की सुरक्षा हटा दी गई थी। इसकी पुष्टि खुद रमन अरोड़ा ने मीडिया के कई बंधुओं से बातचीत में की थी। सूत्रों की मानें तो पता चला है कि सुरक्षा वापसी के बाद उक्त विधायक द्वारा पहले जालंधर में फिर सुबह होते ही चंडीगढ़ में हाथ पैर मारे गए, सूत्रों का कहना है कि जब बात नहीं बनी तो वह दिल्ली दरबार में हाजिर हो गए। वहां पहुंचने के बाद क्या कुछ हुआ अभी उसकी जानकारी नहीं मिल पाई है।

.

.

आपको बता दें कि विधायक ने बीते दिन कई मीडिया कर्मियों से बातचीत के दौरान कहा था कि सरकार ने उनकी सारी सुरक्षा हटा दी है। सारे सुरक्षाकर्मी क्यों हटाए गए? इस बारे में उन्हें भी नहीं पता। लहाल उनके पास कोई गनमैन या सुरक्षाकर्मी नहीं है। विधायक रमन अरोड़ा ने कहा कि वह आम आदमी पार्टी के वर्कर हैं और आम व्यक्ति हैं। उनकी पार्टी की सरकार ने अगर सुरक्षा हटा ली है तो इस पर उन्हें कोई दिक्कत नहीं है। आपको यह भी बता दें कि इस खबर की तेह तक बड़े मिडिया ग्रुप से लेकर छोटे बड़े अदारे पूरी दिलचस्पी दिखाने में लगे हुए हैं।

.

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार उक्त विधायक के साथ जल्द ही कुछ बड़ा होने की भी सुचना है, वहीं इस पुरे मामले में कई बड़े नेता व किंग पिंग का भी नाम सामने आ सकता है। जो सत्ताधारी नेता के साथ मिलकर या कह लीजिये सत्ताधारी नेता की आड़ में सील बंद कर खुलवाने से लेकर बिल्डिंगों व कालोनियों को ध्वस्त करने का काम कर रहे थे। अब देखना बहुत दिलचस्प होगा की आने वाले समय में उक्त ATP सरकारी गवाह बनता है या नहीं? अगर बनता है तो कौन-कौन से नेताओं से लेकर अन्य लोगों के नाम उजागर करता है। जाते-जाते आपको यह भी बता दें कि सूत्रों का मानना है कि सत्ताधारी नेता के करीबियों पर भी Vijilance Bureau की पेनी नजर है।