PTB News

Latest news
2026 में एलपीयू के 56 फैकल्टी सदस्य दुनिया के टॉप 2% वैज्ञानिकों में शामिल; 23 सदस्य रिसर्च के अलग-अ... सेंट सोल्जर कॉलेज की छात्रा अंशुल ने रोलर स्केटिंग में जीते चार स्वर्ण पदक, एचएमवी की छात्राओं ने बी.बी.ए. सेमेस्टर- II की यूनिवर्सिटी परीक्षाओं में मेरिट स्थान हासिल किए एअर इंडिया ने लिया बड़ा फैसला, इन देशों के लिए सभी उड़ानें की रद्द, कहा-मिलेगा रिफंड झोटा हत्याकांड में केंद्र सरकार ने मारी एंट्री, अमित शाह ने दोहराया अपना संकल्प पंजाब में नशे के खिलाफ आवाज उठाने वाले एक ओर व्यक्ति का किया सरेआम क*त्ल, मचा हडकंप सुप्रीम कोर्ट ने असली पत्रकारों की पहचान और सुरक्षा को बताया बड़ी चुनौती, किस्से मांगा जवाब OSAP विवाद में आया बड़ा यू-टर्न! Gurinder Bhatti पर धोखाधड़ी का आरोप लगाने वाले ने मांगी माफी, वीडिय... पंजाब : परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड के विरोध में आज पंजाब बंद, हाईवे किए गए जाम, मानसा की SHO पर गिर... जीएनए यूनिवर्सिटी ने बहुविषयक अनुसंधान एवं सतत नवाचार पर अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का आयोजन किया,

पंजाब पुलिस और आतंकियों में हुई मुठभेड़, ISI समर्थित आतंकी मॉड्यूल के 6 सदस्य काबू, 1 हुआ घायल,

punjab-gurdaspur-encounter-between-punjab-police-terrorists-isi-backed-khalistan-supporter-bki-module-burst-batala

.

.

PTB Big न्यूज़ गुरदासपुर : पंजाब के बटाला में आतंकी और पुलिस के बीच मुठभेड़ हुई। इस दौरान एक आतंकी जतिन कुमार उर्फ रोहन पुलिस फायरिंग में घायल हो गया। इस मॉड्यूल के कुल 6 अन्य आतंकियों वह पुलिस को पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर चुकी थी। हथियारों की बरामदगी के लिए ले जाते समय आतंकी जतिन ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। जवाब में पुलिस ने कार्रवाई की। घायल को सिविल अस्पताल बटाला में भर्ती कराया गया है। 

.

DGP Punjab गौरव यादव ने खुद इस पूरे घटनाक्रम की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि इस ऑपरेशन में BKI के छह आतंकी गिरफ्तार किए गए हैं। जिनमें, जतिन कुमार उर्फ रोहन, बरिंदर सिंह उर्फ सज्जन, राहुल मसीह, अब्राहम उर्फ रोहित, सोहित और सुनील कुमार के नाम शामिल हैं। यह मॉड्यूल पाकिस्तान की ISI के इशारे पर पुर्तगाल स्थित मनिंदर बिल्ला और हाल ही में खालिस्तान समर्थक संगठन BKI की कमान संभालने वाले मन्नू अगवान के निर्देशन में संचालित हो रहा था।

.

.

गिरफ्तार आतंकियों ने हाल ही में बटाला के एक शराब ठेके के बाहर ग्रेनेड हमला करने की कोशिश की थी। पुलिस ने मौके से एक 30 बोर की पिस्तौल भी बरामद की है। इस मामले में बटाला सिविल लाइंस थाने में भारतीय न्याय संहिता (BNS) और गैरकानूनी गतिविधि रोकथाम अधिनियम (UAPA) की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। पंजाब पुलिस ने स्पष्ट किया है कि राज्य में शांति व्यवस्था भंग करने वाले आतंकी नेटवर्कों को खत्म करने की कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।

.