PTB News

Latest news
ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਦੇ ਐਮ.ਏ. (ਭੂਗੋਲ) ਦੇ ਵਿਦਿਆਰਥੀਆਂ ਨੇ ਯੂਨੀਵਰਸਿਟੀ ਪ੍ਰੀਖਿਆਵਾਂ ਵਿੱਚ ਪਹਿਲੀਆਂ ਚਾਰੇ ਪੁਜੀਸ਼ਨਾ... सेंट सोल्जर कॉलेज की छात्राओं ने विश्वविद्यालय परीक्षाओं में लहराया परचम, रायत बाहरा प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी होशियारपुर में 'इग्नाइट 2026' का भव्य आगाज़; विद्यार्थियों में दिखा... जालंधर के युवराज भाटिया ने 10 साल की उम्र में रचा IGU मेन टूर की सी कैटेगरी में बनाई खास जालंधर की राजनितिक के चाणक्य कहे जाने वाले आम आदमी पार्टी के सीनियर नेता का पार्टी ने बढ़ाया कद अमरावती अस्पताल अग्निकांड को लेकर CM फडणवीस ने किया बड़ा ऐलान, जांच के भी दिए आदेश Jalandhar : बाबा मुराद शाह दरगाह से लौट रहे दंपति सहित मासूम बेटी की हुई सड़क हादसे में दर्द/नाक मौ/त बड़ा फैसला : जज बनने के लिए, 3 नहीं अब 1 साल की होगी वकालत जरूरी Punjab बंद के बीच चली गो/लियां, कारोबारी के ऑफिस के बाहर, ₹5 करोड़ न देने पर मारने की मिल रही थीं धम... पंजाब बंद : मोहाली-चंडीगढ़ के बाॅर्डर पूरी तरह से सील, राज्य के कई शहरों में दुकानें बंद, भारी पुलिस...

पंजाब, फिर चली गोलियां, पुरानी रंजिश के चलते किया हमला, 3 पर दर्ज हुई FIR,

punjab-amritsar-firing-in-amritsar-case-registered-jhabal-road

PTB Crime न्यूज़ अमृतसर : पंजाब के जिला अमृतसर के अधीन पड़ते झब्बाल रोड स्थित इंदिरा कॉलोनी में देर रात कुछ युवकों ने फायरिंग कर दी। यह फायरिंग झगड़े के दौरान हुई। इस घटना में सुरिंदर उर्फ ​​गामा नाम का व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे तुरंत निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है, वहीं पीड़ित परिवार न्याय की गुहार लगा रहा है। शुरुआती जांच में मामला पुरानी रंजिश का सामने आ रहा है।

.

.

घटना की जानकारी देते हुए पीड़ित आशु और इलाके के रहने वाले जसकरण ने बताया कि यह फायरिंग सनी चावला, लव लुहारा और वीरू नाम के युवकों ने की है। आरोप है कि ये तीनों युवक पुरानी रंजिश के चलते आशु के घर आए और फायरिंग शुरू कर दी। आशु का कहना है कि इन लोगों को शक था कि उसने उन्हें किसी मामले में फंसा दिया है और इसी बदले की भावना के चलते यह हमला किया गया। जब हमलावर गोलियां चला रहे थे, तभी आशु ने खुद को बचाने की कोशिश की।

.

इसी दौरान घर के अंदर मौजूद सुरिंदर गामा को गोली लग गई, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। फायरिंग के बाद हमलावर मौके से फरार हो गए। गामा को नाजुक हालत में अस्पताल ले जाया गया, जहां उसका इलाज जारी है। पीड़ित पक्ष का आरोप है कि हमलावरों ने उनके घर पर करीब पांच राउंड फायरिंग की। उन्होंने प्रशासन से अपील की है कि ऐसे बदमाशों पर सख्त कार्रवाई हो,

.

.

जो खुलेआम रिहायशी इलाकों में गोलियां चलाकर कानून व्यवस्था को चुनौती दे रहे हैं। घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल है। मौके पर थाना गेट हकीमां की पुलिस पहुंची। पुलिस ने परिवार व इलाका निवासियों के बयान लिख कर सन्नी चावला, लव लुहारा और वीरू नामक युवकों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने कहा कि आरोपियों के खिलाफ बनती कार्रवाई की जाएगी। उन्हें पकड़ने के लिए टीमों को रवाना किया जा चुका है। जल्द वे पकड़े जाएंगे।

.