PTB News

Latest news
जालंधर के युवराज भाटिया ने 10 साल की उम्र में रचा IGU मेन टूर की सी कैटेगरी में बनाई खास जालंधर की राजनितिक के चाणक्य कहे जाने वाले आम आदमी पार्टी के सीनियर नेता का पार्टी ने बढ़ाया कद अमरावती अस्पताल अग्निकांड को लेकर CM फडणवीस ने किया बड़ा ऐलान, जांच के भी दिए आदेश Jalandhar : बाबा मुराद शाह दरगाह से लौट रहे दंपति सहित मासूम बेटी की हुई सड़क हादसे में दर्द/नाक मौ/त बड़ा फैसला : जज बनने के लिए, 3 नहीं अब 1 साल की होगी वकालत जरूरी Punjab बंद के बीच चली गो/लियां, कारोबारी के ऑफिस के बाहर, ₹5 करोड़ न देने पर मारने की मिल रही थीं धम... पंजाब बंद : मोहाली-चंडीगढ़ के बाॅर्डर पूरी तरह से सील, राज्य के कई शहरों में दुकानें बंद, भारी पुलिस... CT Institute झगड़ा, छात्रों के दो गुटों के बीच, हॉस्टल में तोड़फोड़, कैंपस की सुरक्षा के लिए तैनात कि... डी.ए.वी. यूनिवर्सिटी की छात्रा ऊर्वी राठौर को मिला 'यूथ क्लाइमेट लीडर अवॉर्ड' राष्ट्रीय स्तर पर शानद... रायत बाहर प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी में "ड्रग्स का बढ़ता प्रकोप: महिलाओं पर पड़ता बोझ" विषय पर राष्ट्रीय...

पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट को बम से उड़ाने की मिली धमकी, अलर्ट पर पुलिस,

punjab-haryana-high-court-gets-bomb-threat-police-on-alert

PTB Big न्यूज़ चंडीगढ़ : चंडीगढ़ से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। पंजाब और हरियाणा हाईकोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। यह धमकी ईमेल के जरिए दी गई है। पंजाब और हरियाणा हाईकोर्ट को ईमेल के जरिए उड़ाने की धमकी मिलने के बाद से परिसर में हड़कंप मच गया है। पुलिस ने हाईकोर्ट परिसर को आनन-फानन में खाली करवाया।

.

.

परिसर को खाली करवाने के बाद सुरक्षा अधिकारी बॉम्ब स्क्वाड टीम और स्नाइपर डॉग की सहायता से सघन तलाशी अभियान चला रहे हैं। हाईकोर्ट परिसर से मुख्य न्यायाधीश और वकीलों को भी बाहर भेजा जा रहा है और किसी को भी अंदर जाने की अनुमति नहीं दी जा रही है। रिपोर्ट के मुताबिक, चंडीगढ़ पुलिस के सभी बड़े अधिकारी हाईकोर्ट परिसर में पहुंच गए हैं और सुरक्षा व्यवस्था का जायजा ले रहे हैं।

.

आसपास के क्षेत्रों, जैसे पंजाब विधानसभा और सचिवालय, में भी सुरक्षा बढ़ा दी गई है। पंजाब हरियाणा हाईकोर्ट बार एसोसिएशन के अध्यक्ष सरतेज नरूला ने बताया कि ईमेल के माध्यम से हाईकोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। धमकी के बाद सुरक्षा के दृष्टिकोण से पुलिस ने पूरे परिसर को खाली करवा दिया है। पुलिस के सभी बड़े अधिकारी और बम स्क्वाड मौके पर मौजूद हैं। यहां प्रतिदिन 6 से 7 हजार वकील और 5 हजार के करीब लोग आते हैं।

.

.

नरूला ने आगे कहा कि हमने चीफ जस्टिस से मांग की थी कि कोई वकील अगर वीसी के माध्यम से पेश होना चाहे तो हो सकता है। इसके अलावा अगर कोई वकील हाजिर नहीं होता है तो उसके खिलाफ कोई आदेश जारी नहीं किया जाए। पाकिस्तान और भारत के बीच तनाव का माहौल है। पंजाब सीमावर्ती राज्य है, ऐसे समय में पंजाब और हरियाणा कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी मिलना केंद्र और राज्य सरकारों के लिए चिंताजनक है।

.