PTB News

Latest news
Jalandhar : बाबा मुराद शाह दरगाह से लौट रहे दंपति सहित मासूम बेटी की हुई सड़क हादसे में दर्द/नाक मौ/त बड़ा फैसला : जज बनने के लिए, 3 नहीं अब 1 साल की होगी वकालत जरूरी Punjab बंद के बीच चली गो/लियां, कारोबारी के ऑफिस के बाहर, ₹5 करोड़ न देने पर मारने की मिल रही थीं धम... पंजाब बंद : मोहाली-चंडीगढ़ के बाॅर्डर पूरी तरह से सील, राज्य के कई शहरों में दुकानें बंद, भारी पुलिस... CT Institute झगड़ा, छात्रों के दो गुटों के बीच, हॉस्टल में तोड़फोड़, कैंपस की सुरक्षा के लिए तैनात कि... डी.ए.वी. यूनिवर्सिटी की छात्रा ऊर्वी राठौर को मिला 'यूथ क्लाइमेट लीडर अवॉर्ड' राष्ट्रीय स्तर पर शानद... रायत बाहर प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी में "ड्रग्स का बढ़ता प्रकोप: महिलाओं पर पड़ता बोझ" विषय पर राष्ट्रीय... ਪੰਜਾਬੀ ਫਿਲਮ “ਬੋਲ ਭਾਵੇਂ ਨਾ ਬੋਲ” ਦੀ ਸਟਾਰ ਕਾਸਟ ਨੇ ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਵਿਖੇ ਕੀਤੀ ਸ਼ਿਰਕਤ, ਪੰਜਾਬ ਚੰਡੀਗੜ੍ਹ ਕਾਲਜ ਟੀਚਰਜ਼ ਯੂਨੀਅਨ ਵੱਲੋਂ ਡੀਏਵੀ ਕਾਲਜ ਜਲੰਧਰ ਵਿਖੇ ਮੈਨੇਜਮੈਂਟ ਦੀ ਕੁੰਭ ਕਰਨੀ ਨੀਂਦ ਦੇ ਖਿਲਾਫ ਕ... बैंक से पैसा निकालने वाले करोड़ों ग्राहकों को दिया देश के सबसे बड़े बैंक ने बड़ा झटका

कपूरथला में CIA इंचार्ज सहित 4 पुलिसकर्मी को किया गिरफ्तार, लाखों की डील से जुड़ा है मामला,

punjab-kapurthala-phagwara-cia-staff-four-policemen-arrested-bribery-case

.

.

PTB Big न्यूज़ कपूरथला : कपूरथला की सब डिवीजन फगवाड़ा में CIA इंचार्ज समेत 4 पुलिसकर्मियों को रिश्वत लेने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। जालंधर रेंज के डीआईजी नवीन सिंगला ने बताया कि आरोपियों ने एक तस्कर को हिरासत से छोड़ने के लिए 2.5 लाख रुपए की रिश्वत ली थी। गिरफ्तार किए गए पुलिसकर्मियों में CIA इंचार्ज बिस्मान सिंह माही शामिल हैं।

.

इसके अलावा एएसआई निर्मल कुमार, एएसआई जसविंदर सिंह और कॉन्स्टेबल जगरूप सिंह को भी गिरफ्तार किया गया है। सभी आरोपियों को भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत गिरफ्तार किया गया है। आरोपियों ने तस्कर हनी को उनकी हिरासत से छुड़ाने के लिए करीब 2.5 लाख रुपए की रिश्वत ली है। 

.

.

DGP सिंगला ने कहा कि पुलिस विभाग में भ्रष्टाचार बिल्कुल बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इस मामले में बड़े पैमाने पर जांच की जा रही है। विभाग में ऐसे अन्य भ्रष्ट पुलिसकर्मियों की पहचान की जाएगी। आरोपी पुलिसकर्मियों को मेडिकल जांच के बाद कोर्ट में पेश किया जाएगा। सदर पुलिस फगवाड़ा में इस संबंध में औपचारिक मामला दर्ज कर लिया गया है।

.