PTB News

Latest news
जालंधर में दिनदिहाड़े फिर चली गोलियां, पुलिस जांच में जुटी Iran-America में समझौते की खबरों से चढ़ी शेयर मार्केट, निवेशकों ने ली राहत की सांस एचएमवी की छात्राओं ने यूनिवर्सिटी में सबसे ज़्यादा एसजीपीए हासिल किए, ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਦੇ ਐਮ.ਐਸ.ਸੀ. ਆਈ.ਟੀ. ਸਮੈਸਟਰ ਤੀਜਾ ਦਾ ਨਤੀਜਾ ਰਿਹਾ ਸ਼ਾਨਦਾਰ, अब सरकार ने शुरू की बेसहारा बच्चों के लिए Bal Sangopan Yojana, मिलेंगे 2500 रूपये महीना अमेरिकी हमले में मृत आदित्य के शव का परिवार व गांव वाले कर रहे इंतजार, फूट-फूट कर मीडिया के सामने रो... निशानेबाजी के 'गोल्डन बॉय' जसपाल राणा ने दुनिया को कहा अलविदा, खेल जगत में शोक गोल्डन टेंपल परिसर में बेअदबी की युवक ने की कोशिश, SGPC अध्यक्ष ने लिया संज्ञान पेपर लीक और परीक्षा विवाद पर कॉकरोच पर ने किया बड़े आंदोलन का ऐलान Iran US War, Oman के निकट अमेरिकी मिसाइल हमले में हिमाचल प्रदेश के युवक की हुई मौत, क्षेत्र में शोक ...

विजलेंस की गिरफ्त में चल रहे रमन अरोड़ा के रिश्तेदारों पर भी गिरी जांच की आंच, रमन अरोड़ा को साथ लेकर समधि के घर पहुंची विजिलेंस,

investigation-also-fell-on-the-relatives-of-mla-raman-arora-who-is-in-the-custody-of-vigilance-vigilance-reached-the-house-of-samadhi-along-with-raman-arora

PTB City न्यूज़ जालंधर : जालंधर सेंट्रल से विधायक रमन अरोड़ा के खिलाफ विजिलेंस की जांच तेज हो गई है। सोमवार दोपहर विजिलेंस की टीम विधायक को लेकर उनके समधि राजू मदान के बस्ती गुजां स्थित घर पहुंची। राजू मदान, जो विधायक की गिरफ्तारी के बाद से अंडरग्राउंड हैं, कई बड़े राज़ों के जानकार माने जा रहे हैं। सूत्रों के अनुसार, विजिलेंस को ऐसी फाइलें मिली हैं जो विधायक के रिश्तेदारों की संलिप्तता की ओर इशारा करती हैं।

.

इसके चलते कार्रवाई का दायरा बढ़ाया गया है। राजू मदान और एक अन्य करीबी मखीजा की तलाश लगातार जारी है। आरोप है कि रमन अरोड़ा ने फर्जी नोटिस और एनओसी जारी कर नगर निगम की साख को नुकसान पहुंचाया और सरकारी खजाने को करोड़ों रुपये का चूना लगाया। अवैध इमारतें, होटल और रेस्टोरेंट बनवाने में भी उनकी भूमिका सामने आई है। इनसे जुड़ी फाइलों और लेन-देन की जांच जारी है, और जल्द ही कई और लोगों पर भी कार्रवाई हो सकती है।

.

.

वहीं आपको यह भी बता दें कि विजीलैंस ने रविवार को भी विधायक रमन अरोड़ा के समधी राजू मदान के दफ्तर में रेड की। हालांकि राजू मदान नहीं मिला लेकिन विजीलैंस की टीम अपनी सारी जांच करके वापस लौटी। इससे पहले भी राजू मदान के घर विजीलैंस रेड कर चुकी है लेकिन रमन अरोड़ा की गिरफ्तारी के बाद वह फरार है। आढ़ती महेश मखीजा भी अंडरग्राऊंड है। जांच में साड़ी कारोबारी का नाम भी सामने आया है जो विधायक के लिए लोगों से सैटिंग के पैसे पकड़ता था।

फिलहाल विजीलैंस उसकी भूमिका भी जल्द खंगाल सकती है। यही नहीं शहर का एक नामी ऐंनकधारी रजिस्ट्री क्लर्क जोकि पिछले 9 सालों से एक ही सीट पर विराजमान है, उसके विधायक के साथ काफी अच्छे संबंधों के बारे भी विजीलैंस को पता चला है। मंत्रियों एवं विधायकों के साथ अच्छे संबंध होने के चलते उक्त रजिस्ट्री क्लर्क अकाली-भाजपा, कांग्रेस और आप सरकार में भी यही तैनात है। उक्त क्लर्क पर पहले एक विजीलैंस ने केस दर्ज किया हुआ है,

.

.

लेकिन सैटिंग के बल पर उक्त केस भी रफा-दफा करवा लिया गया था। विजीलैंस को पता चला है कि उक्त तहसीलदार और रजिस्ट्री क्लर्क व अन्य अधिकारियों की मिलीभुगत से कई रजिस्ट्रियां हुई हैं। विजीलैंस इन सभी प्रॉपर्टियों की सारी जांच पुख्ता करने में लगी है, ताकि रिकॉर्ड के मुताबिक बाकी लोगों को भी जांच के घेरे में लाया जा सके। उक्त क्लर्क के बारे यह भी चर्चा है कि उसने अपनी पोस्टिंग के चक्कर में प्रमोशन तक को दरकिनार कर दिया था।

.