PTB News

Latest news
जालंधर में दिनदिहाड़े फिर चली गोलियां, पुलिस जांच में जुटी Iran-America में समझौते की खबरों से चढ़ी शेयर मार्केट, निवेशकों ने ली राहत की सांस एचएमवी की छात्राओं ने यूनिवर्सिटी में सबसे ज़्यादा एसजीपीए हासिल किए, ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਦੇ ਐਮ.ਐਸ.ਸੀ. ਆਈ.ਟੀ. ਸਮੈਸਟਰ ਤੀਜਾ ਦਾ ਨਤੀਜਾ ਰਿਹਾ ਸ਼ਾਨਦਾਰ, अब सरकार ने शुरू की बेसहारा बच्चों के लिए Bal Sangopan Yojana, मिलेंगे 2500 रूपये महीना अमेरिकी हमले में मृत आदित्य के शव का परिवार व गांव वाले कर रहे इंतजार, फूट-फूट कर मीडिया के सामने रो... निशानेबाजी के 'गोल्डन बॉय' जसपाल राणा ने दुनिया को कहा अलविदा, खेल जगत में शोक गोल्डन टेंपल परिसर में बेअदबी की युवक ने की कोशिश, SGPC अध्यक्ष ने लिया संज्ञान पेपर लीक और परीक्षा विवाद पर कॉकरोच पर ने किया बड़े आंदोलन का ऐलान Iran US War, Oman के निकट अमेरिकी मिसाइल हमले में हिमाचल प्रदेश के युवक की हुई मौत, क्षेत्र में शोक ...

पंजाब के यूट्यूबर को पुलिस ने किया गिरफ्तार, PAK के लिए जासूसी के लगे गंभीर आरोप,

punjab-police-arrest-pakistan-detective-jasbir-singh-dgp-gaurav-yawav-runs-the-youtube-channel

.

PTB Big न्यूज़ चंडीगढ़ : पंजाब पुलिस ने पाकिस्तान के लिए जासूसी करने के आरोप में यूट्यूबर जसबीर सिंह को गिरफ्तार किया है। जसबीर सिंह रूपनगर के महलां गांव का रहने वाला है और उसके यूट्यूब चैनल ‘जान महल’ पर 10 लाख से ज्यादा सब्सक्राइबर हैं। वह 3 बार पाकिस्तान जा चुका है। पुलिस की जांच में सामने आया है कि वह ISI एजेंट हसन अली उर्फ जट्‌ट रंधावा के संपर्क में था। साथ ही हरियाणा से गिरफ्तार यूट्यूबर ज्योति मल्होत्रा और

.

punjab-police-arrest-pakistan-detective-jasbir-singh-dgp-gaurav-yawav-runs-the-youtube-channel

.

पाकिस्तानी उच्चायोग से निष्कासित अधिकारी एहसान-उर-रहीम उर्फ ​​दानिश से भी कॉन्टैक्ट में था। जसबीर सिंह के खिलाफ मोहाली में स्टेट स्पेशल ऑपरेशन सेल (SSOC) ने केस दर्ज किया है। DGP गौरव यादव ने बताया कि जसबीर सिंह दानिश के न्योते पर दिल्ली में आयोजित पाकिस्तान नेशनल डे के प्रोग्राम में शामिल हुआ था। यहां उसकी मुलाकात पाकिस्तानी सेना के अधिकारियों और ब्लॉगर्स से हुई थी।

.

वह साल 2020, 2021 और 2024 में पाकिस्तान जा चुका है। फोन से पाकिस्तानी नंबर मिले: पुलिस का कहना है कि जांच में उसके इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स में कई पाकिस्तान आधारित नंबर और अन्य डेटा मिला है। उसने कुछ डेट डिलीट भी किया हुआ है। उसके फोन और लैपटॉप को फोरेंसिक जांच के लिए लैब भेजा गया है। ज्योति के गिरफ्तार होने के बाद पुलिस को जसबीर सिंह पर शक हुआ था। जसबीर सिंह ने अपने यूट्यूब चैनल पर पाकिस्तान से संबंधित कई वीडियो अपलोड किए हैं।

.

punjab-police-arrest-pakistan-detective-jasbir-singh-dgp-gaurav-yawav-runs-the-youtube-channel

.

इनमें अटारी बॉर्डर से पाकिस्तान में एंट्री करने का एक वीडियो भी शामिल है। कुछ वीडियो में उसने लाहौर की गलियों और पाकिस्तान की सुंदरता का बखान किया है। इसके अलावा जसबीर ने एक भारतीय लड़की की पाकिस्तान यात्रा और वहां के लोगों के साथ उसके अनुभवों को भी साझा किया है। करतारपुर साहिब की यात्रा पर भी उसने ब्लॉग बनाया है। एक अन्य वीडियो में उसने बताया है कि पाकिस्तान में उसे VIP ट्रीटमेंट मिला और प्रशंसकों ने उसका स्वागत किया।