PTB News

Latest news
एचएमवी की छात्रा ने महाविद्यालय का नाम रोशन किया, सेंट सोल्जर ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस का तीन दिवसीय फैकल्टी डेवलपमेंट सेमिनार सफलतापूर्वक संपन्न, एलपीयू की 'एडु रेवोल्यूशन' ' पहल ने सीखने की प्रक्रिया को इनोवेशन में बदला; छात्रों ने ₹20 करोड़ कमा... पी सी एम एस डी कॉलेज फॉर विमेन जालंधर ने “स्कोप ऑफ़ फैशन: ए ग्लोबल पर्सपेक्टिव” पर इंटरनेशनल वेबिनार... मुख्यमंत्री ने नार्वे की कंपनियों को हिमाचल प्रदेश में निवेश के लिए आमंत्रित किया, जालंधर! MP चन्नी ने डेरा बल्लां में लिया संत निरंजन दास का आशीर्वाद, MP फंड से चैरिटेबल अस्पताल को भ... यूथ कांग्रेस नेता पर लगे व्यापारी को ब्लैकमेल कर करोड़ों रूपये वसूलने के गंभीर आरोप, पुलिस ने किया गि... खान सर के वकील की कोर्ट में दलील के बाद माननीय अदालत ने सुनाया फैसला जालंधर! आप से जुड़े CA के घर ED की रेड से सियासी हलचल हुई तेज, केजरीवाल ने BJP पर साधा निशाना एच.एम.वी. की म्यूजिक़ वोकल की छात्राओं ने गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी की परीक्षाओं में शानदार प्रदर्शन ...

गुरु नगरी में हुई बड़ी वारदात, बेटी के लव अफेयर से नाराज पिता ने तेजधार हथियार से उतारा दोनों को मौत के घाट, फैली सनसनी,

amritsar-double-murder-case-angry-with-daughters-love-affair-punjab

.

PTB Crime न्यूज़ अमृतसर : अमृतसर से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। जिसमें पिता ने अपनी बेटी और उसके प्रेमी की धारदार हथियार से दर्दनाक हत्या कर दी। पहले आरोपी पिता ने दोनों को बिजली के झटके दिए गए। अधमरा होने के बाद धारदार हथियार से दोनों की हत्या कर दी। मृतकों की पहचान जोबनदीप सिंह (24) और सुखप्रीत कौर के रूप में हुई है।

.

.

फिलहाल पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए रखवा दिया है। आरोपी पिता ने कहा है कि उसने दोनों की हत्या इसलिए की क्योंकि उसकी बेटी के जोबनदीप सिंह से संबंध थे। लड़की के परिवारवाले इस रिश्ते के विरोध में थे। जिसके चलते उन्होंने इस वारदात को अंजाम दिया। जोबनप्रीत सिंह और सुखप्रीत कौर रविवार को दोनों घर से भाग गए।

amritsar-double-murder-case-angry-with-daughters-love-affair-punjab

.

गुरदयाल और उसके परिवार वाले दोनों की तलाश कर रहे थे। सोमवार को दोनों शादी करने के लिए कोर्ट गए। वहां भीड़ में एक रिश्तेदार ने उन्हें देख लिया और सुखप्रीत के परिवार वालों को इसकी जानकारी दी। सुखप्रीत के परिवार वालों ने उन्हें भरोसा दिलाया कि वे उनकी शादी करवा देंगे। भरोसा मिलने के बाद दोनों घर लौट आए। घर में घुसते ही गुरदयाल सिंह ने दोनों को पकड़ लिया और बुरी तरह पीटा।

.

.

बताया जा रहा है कि घर में घुसते ही गुरदयाल सिंह ने दोनों को पकड़ लिया और बेरहमी से पीटा। गुरदयाल ने पहले उन्हें बिजली के झटके दिए और फिर धारदार हथियार से काट डाला। घटना को अंजाम देने के बाद पिता ने पास के ठाणे में जाकर सरेन्डर कर लिया। जिसके बाद पुलिस ने आरोपी को तुरंत गिरफ्तार कर लिया और दोनों मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया।