PTB News

Latest news
डेंटल कॉलेज शिमला का नाम राजीव गांधी डेंटल कॉलेज, शिमला होगा: मुख्यमंत्री स्वर्गीय श्रीमती मनोरमा मेयर के निमित्त प्रार्थना सभा में अर्पित भावभीनी श्रद्धांजलि, एचएमवी ने जीएनडीयू दीक्षांत समारोह में 29 स्वर्ण पदक प्राप्त कर रचा नया इतिहास, श्री जगन्नाथ रथ यात्रा के दौरान सेंट सोल्जर ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस द्वारा लंगर सेवा का आयोजन, 20 दिन से भूख हड़ताल पर बैठे सोनम वांगचुक को उठा ले गई दिल्ली पुलिस, पहुंचाया अस्पताल, अभिजीत दीपके ... ₹4 करोड़ फिरौती मामले में पंजाब पुलिस के SHO को किया गिरफ्तार स्टूडेंट्स ऑफ़ सेंट सोल्जर ग्रुप ने नीट 2026 में शानदार प्रदर्शन कर संस्थान का नाम किया रोशन, इनोसेंट हार्ट्स के निलेश दत्ता ने नीट (यूजी)-2026 में ऑल इंडिया रैंक (AIR) 1305 प्राप्त कर विद्यालय ... PM मोदी ने हरियाणा से देश को समर्पित की पहली हाइड्रोजन ट्रेन चलती बस में लगी भीषण आग, ड्राइवर की सूझबूझ से 30 यात्रियों की बची जान

Jalandhar-Pathankot Highway पर हुआ भयानक हादसा, घर में छाया मातम,

big-accident-on-jalandhar-pathankot-national-highway

.

PTB Sad न्यूज़ मुकेरियां : जालंधर-पठानकोट नेशनल हाईवे पर दर्दनाक हादसा होने की खबर सामने आई है। जानकारी के मुताबिक, मुकेरियां से 4 किलोमीटर दूर नेशनल हाईवे पर जालंधर-पठानकोट पर स्थित कस्बा मुसाहिबपुर के नजदीक एक कार बेकाबू के पेड़ से टकराने से एक युवक की मौत हो गई और व दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। इस संबंध में जानकारी देते हुए मृतक के पिता मक्खन सिंह निवासी नाहरपुर ने बताया कि

.

.

उसके बेटे संदीप कुमार (उम्र 22) व सिकंदर लाल (उम्र 25) (दोनों सगे भाई) अपनी कार पर सवार होकर मुकेरियां की तरफ से अपने गांव नाहरपुर को आ रहे थे। जैसे ही वह कस्बा मुसाहिबपुर के लक्की ढाबा के नजदीक पहुंचे तो एक आवारा जानवर उनकी कार के आगे अचानक आ गया। उसे बचाते-बचाते उनकी कार बेकाबू होकर रोड किनारे पेड़ से जा टकराई। इससे संदीप कुमार की मौके पर ही मौत हो गई और

.

सिकंदर लाल गंभीर रूप से घायल हो गया। उसकी दोनों टांगे बुरी तरह टूट गईं। पुलिस की सहायता से दोनों को सिविल अस्पताल मुकेरियां में लाया गया। सिकंदर की नाजुक हालत को देखते हुए एमरजैंसी ड्यूटी कर रहे डॉक्टर ने उसे आगे रैफर कर दिया। पुलिस ने मृतक के पिता के बयान के आधार पर 174 की कार्रवाई करते हुए लाश का पोस्टमार्टम करवा कर उसे को परिजनों के हवाले कर दिया।

.

.