PTB News

Latest news
जालंधर में दिनदिहाड़े फिर चली गोलियां, पुलिस जांच में जुटी Iran-America में समझौते की खबरों से चढ़ी शेयर मार्केट, निवेशकों ने ली राहत की सांस एचएमवी की छात्राओं ने यूनिवर्सिटी में सबसे ज़्यादा एसजीपीए हासिल किए, ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਦੇ ਐਮ.ਐਸ.ਸੀ. ਆਈ.ਟੀ. ਸਮੈਸਟਰ ਤੀਜਾ ਦਾ ਨਤੀਜਾ ਰਿਹਾ ਸ਼ਾਨਦਾਰ, अब सरकार ने शुरू की बेसहारा बच्चों के लिए Bal Sangopan Yojana, मिलेंगे 2500 रूपये महीना अमेरिकी हमले में मृत आदित्य के शव का परिवार व गांव वाले कर रहे इंतजार, फूट-फूट कर मीडिया के सामने रो... निशानेबाजी के 'गोल्डन बॉय' जसपाल राणा ने दुनिया को कहा अलविदा, खेल जगत में शोक गोल्डन टेंपल परिसर में बेअदबी की युवक ने की कोशिश, SGPC अध्यक्ष ने लिया संज्ञान पेपर लीक और परीक्षा विवाद पर कॉकरोच पर ने किया बड़े आंदोलन का ऐलान Iran US War, Oman के निकट अमेरिकी मिसाइल हमले में हिमाचल प्रदेश के युवक की हुई मौत, क्षेत्र में शोक ...

इजरायल और ईरान के बीच फिर से तनाव के बीच फंसे कई भारतीय छात्र, भारत सरकार से लगाई गुहार,

big-action-by-punjab-vigilance-bureau-raid-on-sdm-office-24-lac-cash-recovered

PTB Big न्यूज़ तेहरान : इजरायल और ईरान के बीच फिर से तनाव का माहौल हो गया है। इजरायल ने ईरान के परमाणु ठिकानों पर जमकर मिसाइलें दागीं जिसके बाद ईरान ने भी पलटवार करते हुए 150 से अधिक मिसाइल हमले किए हैं। इस युद्ध के चलते दोनों देशों में इमरजेंसी घोषित किए जाने के साथ एयरोस्पेस बंद कर दिया गया है। ऐसे में ईरान में पढ़ रहे भारतीय छात्रों की जान भी खतरे में पड़ गई है।

.

भारतीय छात्रों ने भारत सरकार से उन्हें सुरक्षित निकालने की गुहार लगाई है। ईरान में पढ़ाई कर रहे भारतीय छात्रों ने भारत सरकार को पत्र भेजकर वतन वापसी की व्यवस्था कराने की मांग की है। समस्या ये है कि युद्ध शुरू होने के साथ ही यहां आपातकाल घोषित कर दिया गया। ऐसे में भारतीय छात्रों को वहां से निकालना भी मुश्किल हो गया है। इजरायल से युद्ध छिड़ने के बाद ईरान ने इमरजेंसी घोषित कर दी है।

.

.

इसके अलावा एयरोस्पेस को भी कुछ दिनों के लिए बंद कर दिया है। ऐसे में कोई भी फ्लाइट ईरान से नहीं बाहर देश नहीं जा सकेगी। भारतीय छात्रों के लिए यह बड़ी समस्या हो गई है। सीरियल एयरलाइन की सभी उड़ानें रद्द कर दी गई हैं। ऐसे में छात्र क्या करेंगे ये बड़ा सवाल है। ईरान में तनाव की स्थिति देखते हुए अधिकारियों ने परेशान छात्र-छात्राओं से मुलाकात की और शांत रहने की अपील की।

हालांकि यह स्पष्ट नहीं किया गया है कि कौन सा क्षेत्र इस समय सुरक्षित है। इससे छात्रों का धैर्य भी जवाब दे रहा है। तेहरान यूनिवर्सिटी ऑफ मेडिकल साइंसेज से काफी संख्या भारतीय छात्र-छात्राएं MBBS की पढ़ाई कर रहे हैं। यहां जंग छिड़ने से ईरान में पढ़ रहे छात्र-छात्राएं टेंशन में आ गए हैं। कश्मीर से यहां एमबीबीएस की पढ़ाई कर रहीं तबीया जहरा ने कहा कि टीवी में जिस तरह की खबरें सामने आ रही वह डराने वाली हैं।

.

.

जहां हम रह रहे हैं वहां शांति है लेकिन कब क्या हो जाए ये कौन जानता है। छात्रा अलीशा रिजवी ने कहा है कि हमारी भारत सरकार से मांग है कि हमें जल्द से जल्द भारत पहुंचाने की व्यवस्था करे। ईरान में कितने भारतीय छात्र पढ़ाई कर रहे हैं, इसका अभी तक कुछ सटीक आंकड़ा नहीं है। हालांकि बताया जा रहा है कि बड़ी संख्या में भारतीय यहां पढ़ाई कर रहे हैं। ऐसे में जंग के बीच इन सबको बाहर निकालना बड़ी चुनौती होगी।

.