PTB News

Latest news
जालंधर में दिनदिहाड़े फिर चली गोलियां, पुलिस जांच में जुटी Iran-America में समझौते की खबरों से चढ़ी शेयर मार्केट, निवेशकों ने ली राहत की सांस एचएमवी की छात्राओं ने यूनिवर्सिटी में सबसे ज़्यादा एसजीपीए हासिल किए, ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਦੇ ਐਮ.ਐਸ.ਸੀ. ਆਈ.ਟੀ. ਸਮੈਸਟਰ ਤੀਜਾ ਦਾ ਨਤੀਜਾ ਰਿਹਾ ਸ਼ਾਨਦਾਰ, अब सरकार ने शुरू की बेसहारा बच्चों के लिए Bal Sangopan Yojana, मिलेंगे 2500 रूपये महीना अमेरिकी हमले में मृत आदित्य के शव का परिवार व गांव वाले कर रहे इंतजार, फूट-फूट कर मीडिया के सामने रो... निशानेबाजी के 'गोल्डन बॉय' जसपाल राणा ने दुनिया को कहा अलविदा, खेल जगत में शोक गोल्डन टेंपल परिसर में बेअदबी की युवक ने की कोशिश, SGPC अध्यक्ष ने लिया संज्ञान पेपर लीक और परीक्षा विवाद पर कॉकरोच पर ने किया बड़े आंदोलन का ऐलान Iran US War, Oman के निकट अमेरिकी मिसाइल हमले में हिमाचल प्रदेश के युवक की हुई मौत, क्षेत्र में शोक ...

Coronavirus को लेकर आई राहत भरी खबर, एक्टिव केसों की संख्या में हुई गिरावट,

relief-news-about-coronavirus-number-of-active-cases-declines-india

.

PTB Big न्यूज़ नई दिल्ली : कोरोना को लेकर कई दिनों बाद राहत वाली खबर सामने आ रही है। देश में नए कोरोना मामलों में गिरावट देखने को मिली है। खास ये है कि रोजाना जहां कोरोना के करीब 300 मामले सामने आ रहे थे वहीं पिछले 24 घंटे में यह 140 ही रह गए हैं। इसके अलावा बीते एक दिन में कोरोना से सिर्फ एक बुजुर्ग की मौत का मामला सामने आया है। कोरोना के बढ़ते मामलों को लेकर सरकार लगातार लोगों से सतर्क रहने की अपील कर रही है।

.

.

इसके साथ ही स्वास्थ्य विभाग ने कहा है कि कोरोना के नए वैरियंट से ज्यादा घबराने की जरूरत नहीं है लेकिन अपने स्तर पर सतर्क हैं। खांसी-जुकाम, बुखार की शिकायत पर तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें। देश भर में कोरोना मरीजों की संख्या 7154 पहुंच गई है। वहीं मरने वालों की संख्या 77 हो गई है। महाराष्ट्र और केरल में कोरोना विस्तार अधिक देखने को मिल रहा है। महाराष्ट्र में मौतों की संख्या 18 है वहीं केरल में भी अब तक 16 मौतें हो चुकी हैं।

.

प्रशासन की ओर से लोगों को सावधानी बरतने और मास्क लगाने के साथ सोशल डिस्टेंसिंग का ध्यान रखने के लिए कहा जा रहा है। कोरोना को लेकर सभी राज्यों को केंद्र सरकार की ओर से अलर्ट रहने का निर्देश पहले ही दिया जा चुका है। इसके अलावा अस्पतालों में कोरोना मरीजों के लिए अलग वार्ड रखने के लिए भी कहा गया है। डॉक्टरों से भी कोरोना जांच के लिए सैंपल और टेस्टिंग को लेकर भी सतर्क रहने के लिए कहा गया है।

.

.