PTB News

Latest news
Big Breaking : Actor Tiger Shroff पर फायरिंग, कई लोग हुए घायल 2026 में एलपीयू के 56 फैकल्टी सदस्य दुनिया के टॉप 2% वैज्ञानिकों में शामिल; 23 सदस्य रिसर्च के अलग-अ... सेंट सोल्जर कॉलेज की छात्रा अंशुल ने रोलर स्केटिंग में जीते चार स्वर्ण पदक, एचएमवी की छात्राओं ने बी.बी.ए. सेमेस्टर- II की यूनिवर्सिटी परीक्षाओं में मेरिट स्थान हासिल किए एअर इंडिया ने लिया बड़ा फैसला, इन देशों के लिए सभी उड़ानें की रद्द, कहा-मिलेगा रिफंड झोटा हत्याकांड में केंद्र सरकार ने मारी एंट्री, अमित शाह ने दोहराया अपना संकल्प पंजाब में नशे के खिलाफ आवाज उठाने वाले एक ओर व्यक्ति का किया सरेआम क*त्ल, मचा हडकंप सुप्रीम कोर्ट ने असली पत्रकारों की पहचान और सुरक्षा को बताया बड़ी चुनौती, किस्से मांगा जवाब OSAP विवाद में आया बड़ा यू-टर्न! Gurinder Bhatti पर धोखाधड़ी का आरोप लगाने वाले ने मांगी माफी, वीडिय... पंजाब : परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड के विरोध में आज पंजाब बंद, हाईवे किए गए जाम, मानसा की SHO पर गिर...

पंजाब, पुलिस ने किया फर्जी कॉल सेंटर का पर्दाफाश, लाखों रुपये कैश, 67 मोबाइल बरामद सहित छह गिरफ्तार,

barnala-police-arrested-gang-running-fake-call-center-committing-fraud-in-zirakpur-ssp-barnala-mohammad-sarfaraz-alam

आरोपी के जालंधर घर में पुलिस ने की छापेमारी, मास्टरमाइंड के पास हैं एक महंगा जिम, 2 फ्लैट और लग्जरी कारें,

PTB Crime न्यूज़ बरनाला : पंजाब के जिला बरनाला पुलिस ने एक ऐसे गिरोह का भंडाफोड़ किया है जो फर्जी कॉल सेंटर बनाकर लोन देने के नाम पर लोगों से ठगी कर रहा था। यह अंतरराज्यीय गिरोह देश के अलग-अलग राज्यों में लोगों को अपनी ठगी का शिकार बना रहा था। पिछले दो वर्षों में यह गिरोह अब तक करोड़ों रुपये की ठगी कर चुका है। पुलिस ने इस गिरोह के 9 लोगों को नामजद किया है और छह आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।

.

गिरफ्तार किए गए आरोपियों में एक युवती भी शामिल है। यह गिरोह मोहाली के जीरकपुर से पकड़ा गया है। जीरकपुर में कॉल सेंटर चलाया जा रहा था और भोले भाले लोगों को अपने जाल में फंसाते थे। पुलिस को बरनाला के एक व्यक्ति ने शिकायत दी थी। इसके बाद बाद साइबर सेल ने शिकायत की जांच करते हुए इस गिरोह का पर्दाफाश किया है। आरोपियों से लाखों रुपये कैश, 67 मोबाइल, 18 सिम कार्ड और एटीएम कार्ड बरामद किए गए हैं।

.

.

इस घटना का मुख्य आरोपी अमित कुमार पुलिस की गिरफ्त से बाहर है और पुलिस उसकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है। वहीं इस पुरे मामले की जानकारी देते हुए SSP बरनाला मोहम्मद सरफराज आलम ने बताया कि जीरकपुर में एक कॉल सेंटर का भंडाफोड़ किया गया और मौके पर ही छह आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। इनमें पवन कुमार, भवन, वीरा, शिवा, चिरंजीवी और अंबिका शामिल है। गिरोह के सदस्य आम लोगों को लोन देने का झांसा देकर ठगी करते थे।

barnala-police-arrested-gang-running-fake-call-center-committing-fraud-in-zirakpur-ssp-barnala-mohammad-sarfaraz-alam

इनमें अमित कुमार इस गिरोह का मास्टरमाइंड है जो जीरकपुर का रहने वाला है और फिलहाल फरार है। अमित के पास जीरकपुर में एक महंगा जिम, 2 फ्लैट और लग्जरी कारें भी हैं। इसके अलावा उसकी जालंधर में भी प्रॉपर्टी है जिस पर पुलिस ने छापेमारी की है, लेकिन उसके घर पर ताला लगा हुआ मिला। एसएसपी ने बताया कि इनके कॉल सेंटर का नेटवर्क पंजाब, हिमाचल, राजस्थान, कर्नाटक, तेलंगाना, गुजरात, गोवा तक फैला हुआ है।

.

.

छापेमारी के दौरान उसके पास से 67 मोबाइल फोन और 18 सिम, 1 लैपटॉप, कंप्यूटर और अन्य डिवाइस बरामद की गई है। बीते दो महीनों में उनके द्वारा करोड़ रुपये की ऑनलाइन ट्रांजेक्शन भी की गई है। ये अलग-अलग राज्यों में अलग-अलग भाषा बोलने वाले लोगों द्वारा बातचीत करके भोले-भाले लोगों को ठगते थे। पूछताछ के दौरान आरोपी भवन ने बताया है कि वह 2023 से यह काम कर रहा है। उसने करीब 20 से 22 करोड़ रुपये की ठगी की है।

.

मामले में आरोपी अमित के जीजा के खिलाफ भी पुलिस कार्रवाई कर रही है। आरोपी पवन कुमार की बहन भी इस अपराध में शामिल है। जांच में सामने आया कि इन आरोपियों ने कुछ बैंकों में 2.75 करोड़ रुपये का लेन-देन किया है और दो महीने में करीब 8 करोड़ रुपये का लेन-देन किया गया है। इस कॉल सेंटर के मास्टरमाइंड अमित जो अभी फरार है, उसकी संपत्ति की जांच की जा रही है। उसके जीरकपुर में दो फ्लैट और एक जिम को अटैच किया जाएगा।