PTB News

Latest news
2026 में एलपीयू के 56 फैकल्टी सदस्य दुनिया के टॉप 2% वैज्ञानिकों में शामिल; 23 सदस्य रिसर्च के अलग-अ... सेंट सोल्जर कॉलेज की छात्रा अंशुल ने रोलर स्केटिंग में जीते चार स्वर्ण पदक, एचएमवी की छात्राओं ने बी.बी.ए. सेमेस्टर- II की यूनिवर्सिटी परीक्षाओं में मेरिट स्थान हासिल किए एअर इंडिया ने लिया बड़ा फैसला, इन देशों के लिए सभी उड़ानें की रद्द, कहा-मिलेगा रिफंड झोटा हत्याकांड में केंद्र सरकार ने मारी एंट्री, अमित शाह ने दोहराया अपना संकल्प पंजाब में नशे के खिलाफ आवाज उठाने वाले एक ओर व्यक्ति का किया सरेआम क*त्ल, मचा हडकंप सुप्रीम कोर्ट ने असली पत्रकारों की पहचान और सुरक्षा को बताया बड़ी चुनौती, किस्से मांगा जवाब OSAP विवाद में आया बड़ा यू-टर्न! Gurinder Bhatti पर धोखाधड़ी का आरोप लगाने वाले ने मांगी माफी, वीडिय... पंजाब : परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड के विरोध में आज पंजाब बंद, हाईवे किए गए जाम, मानसा की SHO पर गिर... जीएनए यूनिवर्सिटी ने बहुविषयक अनुसंधान एवं सतत नवाचार पर अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का आयोजन किया,

कपूरथला पुलिस ने नशे के खिलाफ साइकिलाथॉन यात्रा को हारी झंडी देकर किया रवाना,

kapurthala-police-flagged-off-the-cycleathon-journey-against-drug-abuse

सड़क पर उतरे सांसद संत सीचेवाल, SSP ने दिलाई नशामुक्ति की शपथ,

.

PTB City न्यूज़ कपूरथला : पंजाब के जिला कपूरथला में नशे के खिलाफ जागरूकता फैलाने के लिए ‘स्वास्थ्य भी, विरासत भी’ थीम पर साइकिलाथॉन यात्रा निकाली गई। इस कार्यक्रम में राज्यसभा सांसद बाबा बलवीर सिंह सीचेवाल, डीसी अमित कुमार पंचाल और एसएसपी गौरव तूरा समेत कई गणमान्य लोगों ने हिस्सा लिया। गुरु नानक स्टेडियम से डीसी और एसएसपी ने हरी झंडी दिखाकर साइकिलाथॉन को रवाना किया।

.

.

साइकिल यात्रा सैनिक स्कूल, जगतजीत क्लब, दरबार हॉल होते हुए शहीद भगत सिंह चौक तक पहुंची। फिर मौरिश मस्जिद और स्टेट गुरुद्वारा से होकर वापस स्टेडियम पर लौटी। जालंधर, होशियारपुर और कपूरथला के साइकिलिंग क्लबों के सदस्यों ने इस आयोजन में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। डीसी पंचाल ने बताया कि जिला प्रशासन नशा मुक्ति केंद्र में इलाज के साथ व्यावसायिक प्रशिक्षण भी दे रहा है।

kapurthala-police-flagged-off-the-cycleathon-journey-against-drug-abuse

.

इससे नशा छोड़ने वाले लोग आत्मनिर्भर बनकर सम्मानजनक जीवन जी सकेंगे। एसएसपी गौरव तूरा ने स्टेडियम में मौजूद लोगों को नशे के खिलाफ शपथ दिलाई। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार की नशा विरोधी मुहिम सिर्फ तस्करों की गिरफ्तारी तक सीमित नहीं है। सरकार लोगों को नशे के दुष्प्रभावों से अवगत कराने के लिए विभिन्न स्तरों पर प्रयास कर रही है।

.

.