PTB News

Latest news
2026 में एलपीयू के 56 फैकल्टी सदस्य दुनिया के टॉप 2% वैज्ञानिकों में शामिल; 23 सदस्य रिसर्च के अलग-अ... सेंट सोल्जर कॉलेज की छात्रा अंशुल ने रोलर स्केटिंग में जीते चार स्वर्ण पदक, एचएमवी की छात्राओं ने बी.बी.ए. सेमेस्टर- II की यूनिवर्सिटी परीक्षाओं में मेरिट स्थान हासिल किए एअर इंडिया ने लिया बड़ा फैसला, इन देशों के लिए सभी उड़ानें की रद्द, कहा-मिलेगा रिफंड झोटा हत्याकांड में केंद्र सरकार ने मारी एंट्री, अमित शाह ने दोहराया अपना संकल्प पंजाब में नशे के खिलाफ आवाज उठाने वाले एक ओर व्यक्ति का किया सरेआम क*त्ल, मचा हडकंप सुप्रीम कोर्ट ने असली पत्रकारों की पहचान और सुरक्षा को बताया बड़ी चुनौती, किस्से मांगा जवाब OSAP विवाद में आया बड़ा यू-टर्न! Gurinder Bhatti पर धोखाधड़ी का आरोप लगाने वाले ने मांगी माफी, वीडिय... पंजाब : परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड के विरोध में आज पंजाब बंद, हाईवे किए गए जाम, मानसा की SHO पर गिर... जीएनए यूनिवर्सिटी ने बहुविषयक अनुसंधान एवं सतत नवाचार पर अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का आयोजन किया,

पंजाब, प्रॉपर्टी डीलर ने बेटे और पत्नी को मारी गोली, फिर खुद को भी उतरा मौ+त के घाट, गाड़ी में मिली सभी की लाशें,

property-dealer-killed-his-wife-and-son-after-that-shoots-himself-in-mohali-punjab

.

PTB Sad न्यूज़ मोहाली : बनूड़-तेपला राष्ट्रीय राजमार्ग से गांव चगेरा को जाने वाले खेतों की ओर जाने वाली सड़क पर एक फॉर्च्यूनर गाड़ी में तीन शव मिलने से इलाके में दहशत फैल गई। मृतकों की पहचान लंबी (जिला बठिंडा) के नजदीक गांव सिखवाला निवासी संदीप सिंह राजपाल उम्र 45 साल, उसकी पत्नी मनदीप कौर उम्र 42 साल और उनके बेटे अभय उम्र 15 साल के तौर पर हुई है। अभय मानसिक रूप से पूरी तरह स्वस्थ नहीं था।

.

.

पुलिस द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार यह परिवार बीते करीब आठ साल से मोहाली के एमआर सेक्टर-109 का निवासी था। उनकी पत्नी उनके साथ वाली सीट पर लेटी हुई थी और उनके बेटे का शव पिछली सीट पर पड़ा था। तीनों मृतकों के सिर पर गोलियों के निशान थे। घटना की सूचना खेतों में काम करने आए कुछ लोगों से मिली, जिन्होंने गाड़ी में शव देखकर बनूड़ पुलिस को फोन किया। जिसके बाद डीएसपी मनजीत सिंह, बनूड़ थाने के एसएचओ अर्शदीप शर्मा, जांच अधिकारी हरदेव सिंह, एएसआई जसविंदर पाल की टीम के साथ तुरंत मौके पर पहुंचे।

फोरेंसिक एक्सपर्ट और एफएसएल टीम भी मौके पर पहुंची। जानकारी के अनुसार घटना करीब चार बजे की है। पुलिस ने रात करीब आठ बजे सारी कार्रवाई पूरी करने के बाद परिवार के तीनों सदस्यों के शवों को नीलम अस्पताल के शवगृह में रखवा दिया। डीएसपी राजपुरा मनजीत सिंह और बनूड़ थाना प्रमुख अर्शदीप शर्मा ने बताया कि यह आत्महत्या का मामला है। उन्होंने बताया कि अभी कारणों का पता नहीं चल पाया है।

.

.

सोमवार को मृतक के परिजनों के आने के बाद पोस्टमार्टम करवाया जाएगा। मौके पर पहुंचे मृतक के रिश्तेदार अमरिंदर सिंह ने बताया कि संदीप सिंह और उसका परिवार खेतीबाड़ी परिवार से संबंध रखता है और वह प्रॉपर्टी का भी काम करता था। उन्होंने बताया कि करीब एक सप्ताह पहले ही उसकी उससे बात हुई थी। मृतक का एक भाई उसके गांव में रहता है, जबकि उसकी बहन विदेश में है। घटना का पता चलते ही बड़ी संख्या में पड़ोसी भी मौके पर पहुंच गए।

.