PTB News

Latest news
Big Breaking : Actor Tiger Shroff पर फायरिंग, कई लोग हुए घायल 2026 में एलपीयू के 56 फैकल्टी सदस्य दुनिया के टॉप 2% वैज्ञानिकों में शामिल; 23 सदस्य रिसर्च के अलग-अ... सेंट सोल्जर कॉलेज की छात्रा अंशुल ने रोलर स्केटिंग में जीते चार स्वर्ण पदक, एचएमवी की छात्राओं ने बी.बी.ए. सेमेस्टर- II की यूनिवर्सिटी परीक्षाओं में मेरिट स्थान हासिल किए एअर इंडिया ने लिया बड़ा फैसला, इन देशों के लिए सभी उड़ानें की रद्द, कहा-मिलेगा रिफंड झोटा हत्याकांड में केंद्र सरकार ने मारी एंट्री, अमित शाह ने दोहराया अपना संकल्प पंजाब में नशे के खिलाफ आवाज उठाने वाले एक ओर व्यक्ति का किया सरेआम क*त्ल, मचा हडकंप सुप्रीम कोर्ट ने असली पत्रकारों की पहचान और सुरक्षा को बताया बड़ी चुनौती, किस्से मांगा जवाब OSAP विवाद में आया बड़ा यू-टर्न! Gurinder Bhatti पर धोखाधड़ी का आरोप लगाने वाले ने मांगी माफी, वीडिय... पंजाब : परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड के विरोध में आज पंजाब बंद, हाईवे किए गए जाम, मानसा की SHO पर गिर...

पंजाब, हाथ-पैर बंधे व्यक्ति का मिला नीले ड्रम में शव, बदबू फैलने से खुला राज,

dead-body-found-in-a-blue-drum-in-ludhiana

PTB Crime न्यूज़ लुधियाना : पंजाब के जिला लुधियाना के अधीन पड़ते शेरपुर इलाके में एक नीले रंग के ड्रम में युवक का शव मिला है। हत्यारों ने युवक की हत्या करने के बाद शव को बोरी में डाल दिया गया और फिर नीले रंग के ड्रम में डाल कर उसे फेंक दिया। सड़क किनारे फेंके गए ड्रम में से जब बदबू आई तो लोगों ने इसकी जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने ड्रम में से बोरी बाहर निकाली तो खोल कर देखा तो शव था। शव के हाथ पैर बंधे हुए थे।

.

.

आशंका है कि शव को जलाने की भी कोशिश की गई है। पुलिस ने आस-पास के लोगों को बुला कर मृतक की पहचान करने की कोशिश की गई, लेकिन किसी को उसके बारे में कुछ पता नहीं था। पुलिस ने फिलहाल शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इस मामले में थाना डिविजन छह पुलिस नेअज्ञात हत्यारों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस मृतक की पहचान करने में जुटी है ताकि मृतक की पहचान होने के बाद हत्यारों तक पहुंचना आसान हो सके।

.

शव के हाथ पैर बांधे हुए थे और उसके शरीर पर कुछ चोट के निशान भी थे। आशंका है कि हाथ और पैर तोड़ने के बाद युवक की हत्या कर दी गई और शव बोरे में बांध कर ड्रम में डाल कर फेंक दिया गया। हत्यारों ने शव खुर्द बुर्द करने की कोशिश की। थाना डिविजन छह की पुलिस ने मामले की जांच शुरु कर दी है। आशंका है कि ड्रम को हत्या करने से पहले ही खरीदा गया होगा। पुलिस ने चालीस के करीब फैक्टिरयों की पहचान की है

.

.

जहां पुलिस जांच कर रही है और लिस्ट तैयार कर रही है कि ड्रम कौन कौन लेकर गया है। फिलहाल पुलिस ने घटना स्थल से करीब 5 किलोमीटर तक का एरिया चैक करना शुरू कर दिया है। सीसीटीवी फुटेज आदि चेक किए जा रहे हैं। सेफ सिटी कैमरों का भी पुलिस सहारा ले रही है। वहीं रेलवे स्टेशन, बस स्टेंड के कैमरे भी चैक करवाए जा रहे है। लाडोवाल टोल प्लाजा से शेरपुर तक की रुट मैप को पुलिस ट्रैक कर रही है।

.

कुछ संदिग्ध वाहनों के नंबर भी पुलिस चैक कर रही है। थाना डिवीजन नंबर 6 की एसएचओ कुलवंत कौर ने कहा कि कई ड्रम कंपनियों से भी बातचीत चल रही है। घटना स्थल के आस-पास काफी प्रवासी रहते है। जिस कारण उनसे भी पूछताछ की जा रही है। मरने वाला चेहरे से प्रवासी लग रहा है। उसके शरीर पर अभी किसी तरह का कोई निशान नहीं मिला। शव की हालत जरूर खराब है। पोस्टमॉर्टम के बाद पता चल पाएगा कि किन हालातों में व्यक्ति की मौत हुई है।