PTB News

Latest news
जालंधर में दिनदिहाड़े फिर चली गोलियां, पुलिस जांच में जुटी Iran-America में समझौते की खबरों से चढ़ी शेयर मार्केट, निवेशकों ने ली राहत की सांस एचएमवी की छात्राओं ने यूनिवर्सिटी में सबसे ज़्यादा एसजीपीए हासिल किए, ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਦੇ ਐਮ.ਐਸ.ਸੀ. ਆਈ.ਟੀ. ਸਮੈਸਟਰ ਤੀਜਾ ਦਾ ਨਤੀਜਾ ਰਿਹਾ ਸ਼ਾਨਦਾਰ, अब सरकार ने शुरू की बेसहारा बच्चों के लिए Bal Sangopan Yojana, मिलेंगे 2500 रूपये महीना अमेरिकी हमले में मृत आदित्य के शव का परिवार व गांव वाले कर रहे इंतजार, फूट-फूट कर मीडिया के सामने रो... निशानेबाजी के 'गोल्डन बॉय' जसपाल राणा ने दुनिया को कहा अलविदा, खेल जगत में शोक गोल्डन टेंपल परिसर में बेअदबी की युवक ने की कोशिश, SGPC अध्यक्ष ने लिया संज्ञान पेपर लीक और परीक्षा विवाद पर कॉकरोच पर ने किया बड़े आंदोलन का ऐलान Iran US War, Oman के निकट अमेरिकी मिसाइल हमले में हिमाचल प्रदेश के युवक की हुई मौत, क्षेत्र में शोक ...

पंजाब के कुख्यात गैंगस्टर जग्गू भगवानपुरिया की मां व बॉडीगार्ड की गैंगस्टरों ने की हत्या, फैली सनसनी,

punjab-gurdaspur-batala-firing-gangster-jaggu-bhagwanpuria-mother-murdered-other-gangster

PTB Big न्यूज़ बटाला : पंजाब के गुरदासपुर में कुख्यात गैंगस्टर जग्गू भगवानपुरिया की मां और बॉडीगार्ड की हत्या कर दी गई। गुरुवार देर रात गैंगस्टर की मां हरजीत कौर (52) बॉडीगार्ड करणवीर सिंह(29) के साथ कार में कहीं जा रही थी। बटाला में बाइक पर आए हमलावरों ने उनकी गाड़ी पर ताबड़तोड़ गोलियां चला दीं। शुरुआती जांच में सामने आया कि निशाना करणवीर था। करणवीर की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कुछ गोलियां जग्गू की मां को भी लगीं।

.

.

उन्हें अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। हरजीत को 6 और करणवीर को चार गोलियां लगीं। इसका सीसीटीवी भी सामने आया है। वारदात के बाद हमलावर फरार हो गए। पुलिस ने इलाके को घेरकर जांच शुरू कर दी है और आरोपियों की तलाश जारी है। लॉरेंस के विरोधी बंबीहा गैंग से जुड़े 3 गैंगस्टरों ने सोशल मीडिया पर पोस्ट डालकर इसकी जिम्मेदारी ली है। इनमें 2 गैंगस्टर हरियाणा के हैं।

.

punjab-gurdaspur-batala-firing-gangster-jaggu-bhagwanpuria-mother-murdered-other-gangster

पुलिस इस घटना को आपसी गैंगवार से जोड़कर देख रही है, क्योंकि जग्गू पंजाब में लंबे समय से अपराध की दुनिया में सक्रिय रहा है। कई विरोधी गैंग से उसका टकराव रहा है। हरियाणा के 2 कुख्यात गैंगस्टरों प्रभू दासुवाल और कौशल चौधरी ने सोशल मीडिया पर पोस्ट डाली है। पोस्ट में लिखा- सत श्री अकाल मेरे सच्चे वीर को, जो बटाला में करण का कत्ल हुआ है, इसकी जिम्मेदारी मैं डोनी बल बिल्ला मांगा, प्रभू दासूवाल और कौशल चौधरी लेते हैं।

.

.

यह जग्गू का सारा काम संभालता था। ये भगोड़ा व्यक्ति इसके हथियार और पैसे संभालता था। पोस्ट में आगे लिखा- आज हमने इसे मार कर अपने भाई गोरे बरयाड़ का बदला लिया। जबकि इसे पता था कि गोरे का हमारे साथ कोई लेना देना नहीं था। पर आज हमने जायज हत्या की है और आगे से हमारा कोई भाई नाजायज मरता है, तो यह भुगतान के लिए तैयार रहें। जो भी हमारे बारे अन्य भी बोल हैं, वे भी तैयार रहें। वाहेगुरु महर करे।

.