PTB News

Latest news
भारत और दुनिया भर के हज़ारों छात्रों ने 'फ्रेशमैन इंडक्शन 2026' के साथ एलपीयू में अपने सफ़र की शुरुआ... जीएनडीयू परीक्षा में एम.एससी. फिजिक्स की छात्रा राजदीप कौर ने हासिल किया दूसरा स्थान, सेंट सोल्जर ग्रुप की विभिन्न शाखाओं में उत्साह से मनाया गया रक्षाबंधन, अगले सत्र से एडमिशन फॉर्म में नहीं होगा जाति का कॉलम, मुख्यमंत्री ने दिए निर्देश, कैबिनेट मंत्री के ड्राइवर ने बेटे को Donkey Route से भेजा अमेरिका, Travel Agent ने किया लाखों का फ्र... Jalandhar : लेक्चरर की हत्या मामले में फरार पति व सास को किया गिरफ्तार, गर्लफ्रेंड के पति ने किया बड़... दिल दहला देने वाली वारदात, रिश्तेदारों की हत्या के बाद आरोपी ने खुद को मारी गो*ली बड़ी ख़बर : Trump सरकार ने दुनियाभर में अमेरिकी वीजा अपॉइंटमेंट पर लगाई रोक ब्रिटिश ओलिविया स्कूल ने फिर रचा इतिहास, जिला स्तरीय बास्केटबॉल मुकाबले में दूसरी बार स्वर्ण पदक, सेंट सोल्जर ग्रुप के छात्र वॉलीबॉल मुकाबलों में बने डिस्ट्रिक्ट चैंपियन,

PPF में पैसा लगाने वाले निवेशकों को लग सकता है बड़ा झटका,

those-who-invest-in-ppf-may-get-a-shock-interest-rates-may-decrease-rbi-big-news

.

PTB Business न्यूज़ नई दिल्ली : RBI ने इस साल रेपो रेट में 100 बेसिस प्वाइंट की कटौती की है, जिस वजह से ये अटकलें लगाई जा रही हैं कि जुलाई में होने वाली अगली समीक्षा में पब्लिक प्रोविडेंट फंड की ब्याज दर 7% से नीचे जा सकती है। कुछ एक्सपर्ट्स का कहना है कि सरकारी बॉन्ड की गिरती यील्ड और ब्याज दर तय करने के फार्मूले इस कटौती की ओर इशारा कर रहे हैं, वहीं कुछ का मानना है कि राजनीतिक और व्यवहारिक कारणों से सरकार इतनी जल्दी कोई बड़ा

.

.

फैसला नहीं लेगी। अभी PPF की ब्याज दर 7.10% है, जो कि 10 साल के सरकारी बॉन्ड की औसत यील्ड से जुड़ी होती है। श्यामला गोपीनाथ कमेटी के फार्मूले के अनुसार, PPF की ब्याज दरें 10 साल के सरकारी बॉन्ड की औसत यील्ड से 25 बेसिस प्वाइंट ज्यादा होनी चाहिए। अभी यह यील्ड करीब 6.325% पर है, जिससे हिसाब लगाकर PPF की दर लगभग 6.575% बनती है यानी मौजूदा दर से करीब 52.5 बेसिस प्वाइंट कम है। इस ब्याज दर में कटौती की चर्चा RBI की मौद्रिक नीति में

.

“नरम रुख” के अनुरूप है, जिसका उद्देश्य आर्थिक विकास को बढ़ावा देना है। इस साल RBI ने फरवरी और अप्रैल में 25-25 बेसिस प्वाइंट और जून में 50 बेसिस प्वाइंट की कटौती की है, जिससे रेपो रेट 6.5% से घटकर 5.5% हो गया है। इसी के साथ 10 साल के सरकारी बॉन्ड की यील्ड भी जनवरी में 6.779% से घटकर जून में 6.247% हो गई है। हालांकि, सभी लोग यह नहीं मानते कि सरकार PPF की ब्याज दरों में तुरंत कटौती करेगी।

.

.