PTB News

Latest news
LKC ਵੱਲੋਂ “ਪੇਜ ਟੂ ਸਟੇਜ: LKC ਬੁੱਕ ਰੀਡਿੰਗ ਐਂਡ ਰਿਵਿਊ ਕੰਪੀਟੀਸ਼ਨ 2026” (Page to Stage: LKC Book Reading a... आईवी वर्ल्ड स्कूल में दशहरा उत्सव की धूम, विद्यार्थियों ने दिया संस्कृति, संस्कार , सदाचार और अच्छाई... सेंट सोल्जर डिवाइन पब्लिक स्कूल में मदर्स हैप्पीनेस क्लब के तत्वावधान में दशहरा एवं नवरात्रि समारोह ... एच.एम.वी. की छात्रा ने संस्थान का मान बढ़ाया, इनोसेंट हार्ट्स स्कूल में नन्हे सितारों ने बिखेरी अपनी प्रतिभा की चमक : ‘स्पॉटलाइट’ बना आकर्षण का के... इनोसेंट हार्ट्स स्कूलों में नेकी और सच्चाई की जीत के संदेश के साथ मनाया गया दशहरा, डी.ए.वी. यूनिवर्सिटी में विश्व खाद्य दिवस पर ‘संडे ऑन साइकिल’ का 95वां संस्करण, स्वस्थ जीवन का दिया ... Actor Tiger Shroff फायरिंग केस में बड़ा एक्शन, तीन को किया कोटा से गिरफ्तार Actor Tiger Shroff पर की गई फायरिंग के बाद सामने आई हमलावरों की तस्वीरें, बाइक हुई बरामद Big Breaking : Actor Tiger Shroff पर फायरिंग, कई लोग हुए घायल

अगर आप भी पीते हैं Verka Milk, तो यह खबर आपको कर देगी हैरान,

if-you-also-drink-verka-milk-then-this-news-will-surprise-you

PTB News हेल्थ : राज्य में मिलावटी दूध को लेकर चौंकाने वाली खबर सामने आई है। आपको यह भी बता दें कि, संगरूर के दिड़बा गाँव से एक पति-पत्नी वेरका का नकली बेचा जा रहा था। सेहत विभाग और पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में वेरका के नकली दूध का बड़ा जाल उजागर हुआ है। इस गिरोह का संचालन कोई और नहीं बल्कि वेरका सोसायटी का सेक्रेटरी हरदीप सिंह और उसकी पत्नी गुरदीप कौर कर रहे थे।

.

.

गुप्त सूचना के आधार पर सेहत विभाग की टीम ने थाना प्रभारी के साथ मिलकर गांव तिरंजीखेड़ा स्थित एक कोठी में छापेमारी की। छापेमारी के दौरान भारी मात्रा में मिलावटी दूध तैयार करने का सामान जब्त किया गया, जिसमें 5 टीन रिफाइंड तेल, 800 ग्राम कास्टिक सोडा, 3 मिक्सर मशीनें, 3 प्लास्टिक डिब्बे, बाल्टियां और करीब 50 क्विंटल नकली दूध शामिल हैं। आरोपी पति-पत्नी असली वेरका और

.

अन्य डेयरियों से दूध मंगवाते थे और उसमें रिफाइंड तेल, कैमिकल्स और कास्टिक सोडा मिलाकर नकली दूध तैयार करते थे। इसके बाद इस जहरीले दूध को बाजार में वेरका के ब्रांड के नाम से बेचा जाता था। सेहत विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि उन्हें थाना प्रभारी का फोन आया था, जिसमें दूध से संबंधित कुछ संदिग्ध पदार्थों की जानकारी मांगी गई थी। इस सूचना के बाद कोठी पर की गई छापेमारी में

.

.

पूरी मिलावटी फैक्ट्री का भंडाफोड़ हुआ। पुलिस ने तुरंत हरदीप सिंह और उसकी पत्नी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ IPC की विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया है और बरामद दूध के सैंपल जांच के लिए लैब में भेज दिए गए हैं। लैब रिपोर्ट आने के बाद यह साफ हो पाएगा कि नकली दूध में कितनी मात्रा में हानिकारक रसायनों का प्रयोग किया गया था।

.