PTB News

Latest news
जालंधर में दिनदिहाड़े फिर चली गोलियां, पुलिस जांच में जुटी Iran-America में समझौते की खबरों से चढ़ी शेयर मार्केट, निवेशकों ने ली राहत की सांस एचएमवी की छात्राओं ने यूनिवर्सिटी में सबसे ज़्यादा एसजीपीए हासिल किए, ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਦੇ ਐਮ.ਐਸ.ਸੀ. ਆਈ.ਟੀ. ਸਮੈਸਟਰ ਤੀਜਾ ਦਾ ਨਤੀਜਾ ਰਿਹਾ ਸ਼ਾਨਦਾਰ, अब सरकार ने शुरू की बेसहारा बच्चों के लिए Bal Sangopan Yojana, मिलेंगे 2500 रूपये महीना अमेरिकी हमले में मृत आदित्य के शव का परिवार व गांव वाले कर रहे इंतजार, फूट-फूट कर मीडिया के सामने रो... निशानेबाजी के 'गोल्डन बॉय' जसपाल राणा ने दुनिया को कहा अलविदा, खेल जगत में शोक गोल्डन टेंपल परिसर में बेअदबी की युवक ने की कोशिश, SGPC अध्यक्ष ने लिया संज्ञान पेपर लीक और परीक्षा विवाद पर कॉकरोच पर ने किया बड़े आंदोलन का ऐलान Iran US War, Oman के निकट अमेरिकी मिसाइल हमले में हिमाचल प्रदेश के युवक की हुई मौत, क्षेत्र में शोक ...

HDB फाइनेंशियल सर्विसेज के शहर ने निवेशकों को लिस्टिंग होते दिया बड़ा फायदा, लिस्टिंग के साथ ही देश की बनी 8वीं बड़ी फइनेंस कंपनी,

hdb-financial-services-ipo-listing-share-price-2025-big-news-share-market

.

PTB Business न्यूज़ मुंबई : HDFC बैंक की नॉन-बैंकिंग सब्सिडियरी कंपनी HDB फाइनेंशियल सर्विसेज लिमिटेड के शेयर आज (बुधवार, 2 जुलाई) नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) और बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) पर 835 रुपए पर लिस्ट हुआ। दोपहर 12:40 बजे यह करीब 15% ऊपर 847 पर कारोबार कर रहा है। IPO का प्राइस बैंड ₹700 से ₹740 प्रति शेयर था। लिस्टिंग से पहले इसका ग्रे मार्केट प्रीमियम (GMP) ₹57 से ₹76 के बीच था।

.

.

हालांकि बेहतर परफॉर्म करते हुए शेयर NSE और BSE पर 12.8% ऊपर लिस्ट हुआ था। यह IPO Rs. 12,500 करोड़ का था। मार्केट में डेब्यू के साथ ही HDB फाइनेंस का मार्केट कैप 70 हजार करोड़ रुपए का आंकड़ा पार कर गया। इस मार्केट कैप के साथ HDB देश की 8वीं सबसे वैल्यूएबल NBFC कंपनी बन गई है। बजाज फाइनेंस देश की सबसे वैल्यूएबल NBFC है, कंपनी का मार्केट कैप करीब 5.8 लाख करोड़ रुपए है। लिस्ट में दूसरे नंबर पर जियो फाइनेंस है, इसकी वैल्यू 2.1 लाख करोड़ है।

.

चोलामंडलम इन्वेस्टमेंट एंड फाइनेंस कंपनी लिमिटेड 1.37 लाख करोड़ वैल्यूएशन के साथ तीसरी सबसे बड़ी NBFC है। 2007 में स्थापित HDB सिक्योर एंड अनसिक्योर्ड लोन प्रोवाइड करती है। पूरे भारत में इसकी 1,680 से ज्यादा ब्रांच हैं। HDB फाइनेंशियल सर्विसेज- पर्सनल लोन, गोल्ड लोन, बिजनेस लोन और ऑटो लोन जैसी फाइनेंशियल सर्विसेज भी प्रोवाइड करती है। HDB फाइनेंशियल सर्विसेज ने जून तिमाही में लगभग 13,300 करोड़ रुपए की नेटवर्थ दर्ज की थी।

.

.