PTB News

Latest news
शराब, महिलाओं के सूट, हथियार और... पंजाब में एक कार से मच गया हड़कंप, AAP ने कांग्रेस पर बोला हमला पंजाब में प्रेमी ने की प्रेमिका की गला दबाकर हत्या, अस्पताल में कटा प्राइवेट पार्ट लेकर पहुंचा आरोपी... पंजाब, कबड्‌डी खिलाड़ी की गोलियां मारकर हत्या, 10 दिन पहले हुई थी शादी, बंबीहा गैंग ने क्या कहा? पेट्रोल पंप लूट मामले में जालंधर देहात पुलिस को मिली बड़ी सफलता, तीन लुटेरे किये गिरफ्तार, पंजाब के सभी स्कूलों में सर्दी की छुटि्टयों का हुआ ऐलान, जालंधर के जिलाधीश व पुलिस कमिश्नर ने की स्कूलों को बम से उड़ाने की मिली धमकियों से न घबराने की अपील Vodafone Idea को लेकर आई अच्छी ख़बर, सरकार से मिल सकती 83,000 Cr के बकाये को लेकर बड़ी राहत, ਲਾਇਲਪੁਰ ਖਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਦੇ ਪ੍ਰੋਫੈਸਰ ਨੂੰ ਵਿਸ਼ੇਸ਼ ਮਾਨਤਾ ਪੁਰਸਕਾਰ ਨਾਲ ਸਨਮਾਨਿਤ ਕੀਤਾ ਗਿਆ, सेंट सोल्जर डिवाइन पब्लिक स्कूल, अर्जुन नगर, जालंधर ने विजय दिवस मनाया, एच.एम.वी. की खिलाडिय़ों ने खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स में फुटबाल में जीता सिल्वर,
Translate

70 फीसदी मुस्लिम आबादी वाले इस देश में बुर्के पर लगा बैन! महिलाओं पर लगी हिजाब पहनने पर रोक,

kazakhstan-hijab-law-women-cannot-wear-burqa-and-hijab-religious-attire-ban-in-muslim-country-kassymtokayev-70

.

PTB Big न्यूज़ कजाकिस्तान : कजाकिस्तान में अब महिलाएं सार्वजनिक स्थानों पर नकाब या चेहरा पूरी तरह ढकने वाले कपड़े नहीं पहन सकेंगी। राष्ट्रपति कासिम जोमार्ट टोकायेव ने सोमवार को इस नए कानून पर हस्ताक्षर किए हैं। यह कानून सभी नागरिकों के लिए सार्वजनिक जगहों पर चेहरा ढकने पर पाबंदी लगाता है। इस फैसले की खास बात यह है कि कजाकिस्तान की 70 फीसदी आबादी मुस्लिम है और इस्लाम में महिलाओं के लिए हिजाब या नकाब पहनने की परंपरा है।

.

.

हालांकि, सरकार ने अपने कानून में किसी धर्म या धार्मिक पोशाक का सीधे तौर पर जिक्र नहीं किया है। लेकिन फिर भी, माना जा रहा है कि यह नियम खासकर धार्मिक पहनावे को प्रभावित कर सकता है। इस कानून में कुछ छूट भी दी गई है। जैसे अगर कोई बीमार है, मौसम बहुत खराब है, कोई खेल या सांस्कृतिक कार्यक्रम है तो ऐसे मामलों में चेहरा ढकने की अनुमति होगी।

.

कजाकिस्तान से पहले कुछ और देश जैसे ताजिकिस्तान, उज्बेकिस्तान और तुर्कमेनिस्तान भी नकाब या बुर्का पहनने पर रोक लगा चुके हैं। अब कजाकिस्तान भी उन्हीं देशों की राह पर चल पड़ा है। सरकार के इस फैसले पर वहां के धार्मिक संगठनों की प्रतिक्रिया आने की संभावना है। कजाकिस्तान के राष्ट्रपति टोकायेव ने चेहरे ढकने पर बने नए कानून को देश की पारंपरिक पहचान को बढ़ावा देने वाला बताया है।

.

.

उनका कहना है कि चेहरा छिपाने वाले कपड़ों की जगह लोग देश के पारंपरिक कपड़े पहनें, जो हमारी संस्कृति को अच्छे से दिखाते हैं। उन्होंने यह भी कहा कि देश की धर्मनिरपेक्षता को बनाए रखना जरूरी है। इसके पहले, 2023 में सरकार ने स्कूलों में हिजाब और नकाब पहनने पर रोक लगा दी थी। इस फैसले का कई लड़कियों ने विरोध भी किया था।

Latest News