PTB News

Latest news
2026 में एलपीयू के 56 फैकल्टी सदस्य दुनिया के टॉप 2% वैज्ञानिकों में शामिल; 23 सदस्य रिसर्च के अलग-अ... सेंट सोल्जर कॉलेज की छात्रा अंशुल ने रोलर स्केटिंग में जीते चार स्वर्ण पदक, एचएमवी की छात्राओं ने बी.बी.ए. सेमेस्टर- II की यूनिवर्सिटी परीक्षाओं में मेरिट स्थान हासिल किए एअर इंडिया ने लिया बड़ा फैसला, इन देशों के लिए सभी उड़ानें की रद्द, कहा-मिलेगा रिफंड झोटा हत्याकांड में केंद्र सरकार ने मारी एंट्री, अमित शाह ने दोहराया अपना संकल्प पंजाब में नशे के खिलाफ आवाज उठाने वाले एक ओर व्यक्ति का किया सरेआम क*त्ल, मचा हडकंप सुप्रीम कोर्ट ने असली पत्रकारों की पहचान और सुरक्षा को बताया बड़ी चुनौती, किस्से मांगा जवाब OSAP विवाद में आया बड़ा यू-टर्न! Gurinder Bhatti पर धोखाधड़ी का आरोप लगाने वाले ने मांगी माफी, वीडिय... पंजाब : परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड के विरोध में आज पंजाब बंद, हाईवे किए गए जाम, मानसा की SHO पर गिर... जीएनए यूनिवर्सिटी ने बहुविषयक अनुसंधान एवं सतत नवाचार पर अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का आयोजन किया,

पंजाब, होगी भारी बारिश, 11 जिलों में फ्लैश अलर्ट जारी, 5 जुलाई से मानसून फिर होगा सक्रिय,

punjab-weather-heavy-rain-warning-punjab-flash-alert-issued-11-districts-big-news

PTB Big न्यूज़ चंडीगढ़ : पंजाब में एक बार फिर मौसम ने करवट ली है। राज्य के 11 जिलों में आज सुबह 12 बजे तक फ्लैश अलर्ट जारी किया गया है। इनमें पटियाला, मोहाली (SAS नगर), फतेहगढ़ साहिब, चंडीगढ़, रूपनगर, मोगा, फरीदकोट, फिरोजपुर, जालंधर, तरनतारन, कपूरथला और लुधियाना शामिल हैं। वहीं, अमृतसर और जालंधर के इलाकों में सुबह से ही बारिश देखने को मिली है।

.

.

भारतीय मौसम विभाग (IMD) के अनुसार, जुलाई 2025 में पंजाब का मौसम सामान्य से बेहतर रहने की उम्मीद है। इस दौरान मासिक औसत वर्षा सामान्य या सामान्य से अधिक हो सकती है। यह खबर किसानों के लिए राहत भरी है, खासकर धान की फसल के लिहाज से इसे अनुकूल माना जा रहा है। IMD के मुताबिक, पंजाब में इस महीने अधिकतम तापमान सामान्य से कम रह सकता है। जिससे भीषण गर्मी और लू से लोगों को राहत मिलेगी।

.

वही रात का तापमान भी सामान्य से कम या आसपास बना रहेगा। हालांकि बुधवार को बारिश न होने के कारण तापमान में 5 डिग्री तक बढ़ोतरी दर्ज की गई। बठिंडा में अधिकतम तापमान 37.3°C रहा, जबकि होशियारपुर में मात्र 8.5 मिमी वर्षा हुई। आपको बता दें कि 5 जुलाई से फिर से बारिश की संभावना जताई गई है। हिमाचल प्रदेश से सटे 7 जिलों पठानकोट, गुरदासपुर, होशियारपुर, नवांशहर, रूपनगर, मोहाली और

.

.

फतेहगढ़ साहिब में मूसलधार बारिश की संभावना है। वहीं 6 जुलाई (शनिवार) को ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। इसके साथ ही 8 जुलाई तक राज्य में बरसात का सिलसिला जारी रहने की उम्मीद है। मौसम विभाग और स्थानीय प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वे सावधानी बरतें, खासकर निचले इलाकों में जलभराव की आशंका को देखते हुए। किसानों को सलाह दी गई है कि वे बारिश की गतिविधियों को ध्यान में रखते हुए फसल संबंधित निर्णय लें।

.