PTB News

Latest news
जालंधर में दिनदिहाड़े फिर चली गोलियां, पुलिस जांच में जुटी Iran-America में समझौते की खबरों से चढ़ी शेयर मार्केट, निवेशकों ने ली राहत की सांस एचएमवी की छात्राओं ने यूनिवर्सिटी में सबसे ज़्यादा एसजीपीए हासिल किए, ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਦੇ ਐਮ.ਐਸ.ਸੀ. ਆਈ.ਟੀ. ਸਮੈਸਟਰ ਤੀਜਾ ਦਾ ਨਤੀਜਾ ਰਿਹਾ ਸ਼ਾਨਦਾਰ, अब सरकार ने शुरू की बेसहारा बच्चों के लिए Bal Sangopan Yojana, मिलेंगे 2500 रूपये महीना अमेरिकी हमले में मृत आदित्य के शव का परिवार व गांव वाले कर रहे इंतजार, फूट-फूट कर मीडिया के सामने रो... निशानेबाजी के 'गोल्डन बॉय' जसपाल राणा ने दुनिया को कहा अलविदा, खेल जगत में शोक गोल्डन टेंपल परिसर में बेअदबी की युवक ने की कोशिश, SGPC अध्यक्ष ने लिया संज्ञान पेपर लीक और परीक्षा विवाद पर कॉकरोच पर ने किया बड़े आंदोलन का ऐलान Iran US War, Oman के निकट अमेरिकी मिसाइल हमले में हिमाचल प्रदेश के युवक की हुई मौत, क्षेत्र में शोक ...

इस देश में तीन भारतीय हुए अगवा, अलकायदा से जुड़े संगठन का हाथ होने का है शक, भारत ने क्या कहा,

three-indians-kidnapped-in-the-african-country-mali-suspected-the-handiwork-of-an-al-qaeda-linked-organization-india-warns-release-immediately

.

.

PTB Big न्यूज़ नई दिल्ली : माली में 3 भारतीय नागरिकों के अगवा किए जाने की खबर सामने आई है। भारत सरकार ने इस घटना पर गहरी चिंता जताई और माली सरकार से अपहृत भारतीयों की सुरक्षित और जल्द रिहाई के लिए हरसंभव कदम उठाने की मांग की। आशंका जताई जा रही है कि इस घटना में अल-कायदा का हाथ हो सकता है। हालांकि किसी संगठन ने अब तक इसकी जिम्मेदारी नहीं ली है। यह घटना माली के कायस शहर में डायमंड सीमेंट फैक्ट्री में हुई।

.

इस फैक्ट्री में सशस्त्र हमलावरों ने धावा बोलकर तीन भारतीयों को बंधक बना लिया है। विदेश मंत्रालय ने कहा कि यह हमला 1 जुलाई को हुआ, जब हथियारबंद आतंकियों ने फैक्ट्री पर सुनियोजित हमला किया। अभी तक किसी संगठन ने अपहरण की जिम्मेदारी नहीं ली है, लेकिन मंगलवार को माली में हुए हमलों की जिम्मेदारी अल-कायदा से जुड़े संगठन जमात नुसरत अल-इस्लाम वाल-मुस्लिमीन (जेएनआईएम) ने ली है।

.

.

बामाको में भारतीय दूतावास माली सरकार के संबंधित अधिकारियों, स्थानीय कानून प्रवर्तन एजेंसियों और डायमंड सीमेंट फैक्ट्री के प्रबंधन के साथ लगातार संपर्क में है। मिशन अपहृत भारतीय नागरिकों के परिवार के सदस्यों के साथ भी संपर्क में है। भारत सरकार ने इस घटना की कड़े शब्दों में निंदा की है। विदेश मंत्रालय ने अपने बयान में कहा, “हम इस घृणित हिंसक कृत्य की निंदा करते हैं और माली सरकार से अपहृत भारतीयों की सुरक्षित और शीघ्र रिहाई के लिए सभी जरूरी कदम उठाएं।

.