PTB News

Latest news
ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਦੇ ਬੀ.ਏ. ਜਰਨਲਿਜਮ ਐਂਡ ਮਾਸ ਕਮਿਊਨੀਕੇਸ਼ਨ ਸਮੈਸਟਰ ਤੀਜਾ ਦਾ ਨਤੀਜਾ ਰਿਹਾ ਸ਼ਾਨਦਾਰ, इनोसेंट हार्ट्स ने प्रेरणा, मनोरंजन और दूरदृष्टि के साथ 2026 बैच का किया स्वागत,   2,000 से ज़्यादा छात्रों को ₹10 लाख से ज़्यादा के ऑफ़र मिले, माइक्रोसॉफ्ट से ₹60 लाख का सबसे बड़ा ... एचएमवी की पूर्व छात्रा रशदीप कौर का राष्ट्रमंडल एवं एशियाई खेलों के लिए चयन, ​जालंधर! गुरुनानक पुरा में बनने जा रहे ओवरब्रिज के विरोध में कल बंद रहेंगी दुकानें CJP के संस्थापक सहित, 23 दिन बाद AISA छात्रों ने भी खत्म किया आमरण अनशन ट्रेनी IPS अधिकारी पर महिला अधिकारी ने लगाए गंभीर आरोप, कहा-मुझ पर फेंके कंडोम, किया यौन उत्पीड़न और... Cockroach Janata Party के प्रदर्शनकारियों पर दिल्ली पुलिस ने किया लाठीचार्ज, बैरिकेडिंग तोड़ी डेंटल कॉलेज शिमला का नाम राजीव गांधी डेंटल कॉलेज, शिमला होगा: मुख्यमंत्री स्वर्गीय श्रीमती मनोरमा मेयर के निमित्त प्रार्थना सभा में अर्पित भावभीनी श्रद्धांजलि,

जालंधर, घर पर किया अज्ञात हमलावरों ने पेट्रोल बम से हमला, घर का गेट जला, 3 बाइक पर सवार होकर आए थे हमलावर, Video Viral

punjab-jalandhar-adampur-house-petrol-bombs-thrown-cctv-video-viral

.

PTB Shocking न्यूज़ जालंधर : जालंधर के आदमपुर कस्बे के गांधी नगर मोहल्ला में रविवार देर रात करीब 12 बजे बाइक सवार तीन बदमाशों ने एक घर पर पेट्रोल बम फेंक दिया। घटना में कोई जख्मी नहीं हुआ, लेकिन घर के बाहर और अंदर काफी नुकसान हुआ है। घर के मालिक हंसराज की पत्नी परमिंदर कौर ने बताया कि उनके बेटे-बेटी विदेश में रहते हैं और

.

.

वह अपने छोटे बेटे सुमित कुमार के साथ उसी घर में रहती हैं। थाना आदमपुर के एसएचओ हरदेव प्रीत सिंह ने बताया कि मामला दर्ज कर लिया गया है और पुलिस जांच कर रही है। हंसराज के मुताबिक सुबह जब परिवार के लोग उठे तो देखा कि घर के अंदर कांच के टुकड़े बिखरे पड़े थे और मुख्य गेट पर जलने के निशान थे। मामले की सूचना तुरंत आदमपुर पुलिस को दी गई।

.

घटना की जांच के लिए घर में लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाले गए। जिनमें साफ दिखा कि तीन अज्ञात युवक मोटरसाइकिल पर सवार होकर आए और घर पर पेट्रोल से भरी बोतलें फेंककर फरार हो गए। थाना आदमपुर के एसएचओ हरदेव प्रीत सिंह ने कहा- मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और जल्द ही आरोपियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा। जल्द मामले में एफआईआर दर्ज की जाएगी।

.

.