PTB News

Latest news
डेंटल कॉलेज शिमला का नाम राजीव गांधी डेंटल कॉलेज, शिमला होगा: मुख्यमंत्री स्वर्गीय श्रीमती मनोरमा मेयर के निमित्त प्रार्थना सभा में अर्पित भावभीनी श्रद्धांजलि, एचएमवी ने जीएनडीयू दीक्षांत समारोह में 29 स्वर्ण पदक प्राप्त कर रचा नया इतिहास, श्री जगन्नाथ रथ यात्रा के दौरान सेंट सोल्जर ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस द्वारा लंगर सेवा का आयोजन, 20 दिन से भूख हड़ताल पर बैठे सोनम वांगचुक को उठा ले गई दिल्ली पुलिस, पहुंचाया अस्पताल, अभिजीत दीपके ... ₹4 करोड़ फिरौती मामले में पंजाब पुलिस के SHO को किया गिरफ्तार स्टूडेंट्स ऑफ़ सेंट सोल्जर ग्रुप ने नीट 2026 में शानदार प्रदर्शन कर संस्थान का नाम किया रोशन, इनोसेंट हार्ट्स के निलेश दत्ता ने नीट (यूजी)-2026 में ऑल इंडिया रैंक (AIR) 1305 प्राप्त कर विद्यालय ... PM मोदी ने हरियाणा से देश को समर्पित की पहली हाइड्रोजन ट्रेन चलती बस में लगी भीषण आग, ड्राइवर की सूझबूझ से 30 यात्रियों की बची जान

फगवाड़ा में नकाबपोश शूटरों ने बरसाईं ताबड़तोड़ गोलियां, फैली सनसनी,

firing-in-phagwara-late-in-the-evening-punjab

PTB Crime न्यूज़ फगवाड़ा : फगवाड़ा के गांव भाखडियानां में आज देर शाम तब भारी दहशत फैल गई, जब मोटरसाइकिल पर सवार होकर आए दो अज्ञात नकाबपोश शूटरों ने एक व्यक्ति पर देखते ही देखते गोलियां चला दी। गोली लगने से घायल हुए व्यक्ति की पहचान परमजीत सिंह वासी गांव भाखडियानां पुलिस थाना रावलपिंडी फगवाड़ा के रूप में हुई है,

.

.

जिसे गंभीर हालत में इलाज के लिए स्थानीय सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि मोटरसाइकिल पर सवार 2 अज्ञात नकाबपोश हमलावरों ने घटनास्थल पर दो गोलियां चलाईं जिसमें से एक गोली परमजीत सिंह की जांघ में लगी है जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया हैं। मामले की जांच कर रहे फगवाड़ा के डीएसपी भारत भूषण ने गांव भाखडियानां में हुई

.

फायरिंग की आधिकारिक तौर पर पुष्टि करते हुए बताया कि गोली लगने से परमजीत सिंह घायल हुआ हैं जिसे इलाज के लिए फगवाड़ा के सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया हैं। डीएसपी भारत भूषण ने बताया कि पुलिस की अब तक की जांच में मामला संपत्ति को लेकर विवाद का प्रतीत हो रहा है। हालांकि यह सिर्फ प्रारंभिक जांच हैं। उन्होंने बताया कि गोलीकांड में शामिल अज्ञात नकाबपोश हमलावरों के बारे

.

.

में पुलिस को मौके से कुछ महत्वपूर्ण सुराग मिले हैं और पुलिस की टीमें इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरों आदि की जांच कर रही हैं। उन्होंने दावा किया कि मामले में शामिल आरोपी शूटरों को पुलिस जल्द गिरफ्तार कर लेगी। खबर लिखे जाने तक जहां गांव भाखडियानां में देर शाम हुई फायरिंग को लेकर लोगों और गांववासियों में भारी डर और दहशत का माहौल है।

.