PTB News

Latest news
आम जनता पर महंगाई का बड़ा अटैक! पेट्रोल-डीजल की कीमतों में हुआ इजाफा री-एग्जाम! NEET-UG परीक्षा की नई तारीख का हुआ ऐलान, हाई लेवल मीटिंग के बाद लिया गया फैसला, जालंधर! संत सीचेवाल के प्रयासों से वापिस आया मलेशिया में फंसा युवक, जालंधर! BSF कैंप के बाहर हुए ब्लास्ट को लेकर हुआ बड़ा खुलासा, आरोपी गिरफ्तार, पाकिस्तान का निकला मास्... कांग्रेस ने वीडी सतीशन को बनाया केरलम का नया मुख्यमंत्री, क्या! जालंधर में राजनीति की भेंट चढ़ा "बालाजी संकीर्तन", किसने दिया भजन गायक को रोकने के लिए पैसों का... ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਦੇ ਐਮ.ਐਸਸੀ. ਕੈਮਿਸਟਰੀ ਸਮੈਸਟਰ ਪਹਿਲਾ ਦਾ ਨਤੀਜਾ ਰਿਹਾ ਸ਼ਾਨਦਾਰ, ब्रिटिश ओलिविया स्कूल का लगातार सीबीएसई 12वीं कक्षा बोर्ड परीक्षा परिणाम में फिर से धमाका, आईवी वर्ल्ड स्कूल, वासल एजुकेशन के तत्वावधान में, CBSE कक्षा XII बोर्ड परीक्षाओं में अपने छात्रों के... इनोसेंट हार्ट्स के विद्यार्थियों का सी.बी.एस.ई 12वीं कक्षा का शानदार परिणाम : माही मुटनेजा ने कॉमर्स...

बड़ी ख़बर, 24 घंटे के लिए बंद रहेगा इंटरनेट, SMS सर्विस पर भी रोक, जाने पूरा मामला,

state-haryana-nuh-internet-services-closed-for-24-hours-restrictions-imposed-for-mandal-jalabhishek-yatra

PTB Big न्यूज़ हरियाणा : हरियाणा के नूंह में सोमवार को होने वाली ब्रजमंडल जलाभिषेक यात्रा को शांतिपूर्ण तरीके से आयोजित कराने के लिए क्षेत्र में कई प्रतिबंध लगाए गए हैं और यहां सुरक्षा बढ़ा दी गई है। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। जिलाधिकारी विश्राम कुमार मीणा ने रविवार को एक आदेश जारी कर सभी तरह के हथियार ले जाने पर प्रतिबंध लगा दिया है। सिर्फ सिख समुदाय के सदस्यों को धार्मिक प्रतीक के रूप में धारण किए जाने वाले म्यान वाले कृपाण को ही इससे छूट दी है।

.

आदेश में कहा गया है कि यात्रा के दौरान धार्मिक रूप से भड़काऊ या किसी समुदाय की भावनाओं को ठेस पहुंचाने वाली सामग्री जैसे- डीजे, लाउडस्पीकर या साउंड डिवाइस के इस्तेमाल पर भी सख्ती से रोक रहेगी। जिला प्रशासन ने रविवार से यात्रा मार्ग पर मांस की बिक्री पर भी बैन लगा दिया है। ऐसे में कांवड़ मार्ग पर मांस की दुकानें 24 जुलाई तक बंद रहेंगी। इसके साथ ही एक अधिकारी ने ये भी बताया कि क्षेत्र में इंटरनेट सेवाएं बंद कर दी गई हैं और ड्रोन से निगरानी शुरू कर दी गई है।

.

हरियाणा सरकार ने रविवार को नूंह में न सिर्फ मोबाइल इंटरनेट, बल्कि एसएमएस सेवाओं (बैंकिंग और मोबाइल रिचार्ज को छोड़कर) और मोबाइल नेटवर्क पर दी जाने वाली सभी डोंगल सेवाओं को 24 घंटे के लिए सस्पेंड करने का आदेश दिया। ये सेवाएं 13 जुलाई की रात 9 बजे से 14 जुलाई रात 9 बजे तक निलंबित रहेंगी। हालांकि इसमें वॉयस कॉल को छूट दी गई है। राज्य गृह विभाग के आदेश के मुताबिक इस कदम का मकसद व्हाट्सएप, फेसबुक और एक्स जैसे

.

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के जरिए से गलत जानकारी और अफवाहों को फैलने से रोकना है और आंदोलनकारियों या प्रदर्शनकारियों के किसी भी जुटान की जांच करना है जो आगजनी, तोड़फोड़ या अन्य हिंसक गतिविधियों में शामिल हो सकते हैं, जिससे जान-माल का नुकसान हो सकता है। पुलिस के अनुसार, गौ रक्षक बिट्टू बजरंगी को यात्रा में शामिल होने की अनुमति नहीं दी गई है और उसके सोशल मीडिया अकाउंट को भी सस्पेंड कर दिया गया है।

उन्होंने बताया कि सोमवार को सुबह 6 बजे से दोपहर 12 बजे तक नूंह जिले के पेट्रोल पंपों पर बोतलों जैसे खुले पात्रों में पेट्रोल या डीजल की बिक्री बैन रहेगी। पुलिस ने बताया कि सोमवार को यात्रा के दौरान करीब 2,500 पुलिसकर्मी तैनात किए जाएंगे। उन्होंने बताया कि सोमवार को सभी सरकारी और प्राइवेट स्कूल बंद रहेंगे। वहीं सोहना के रेवासन टोल प्लाजा के पास पहली बैरिकेडिंग की गई है। नूंह से 20 किलोमीटर पहले ही वाहनों की चेकिंग किए जाने के बाद एंट्री दी जा रही है।

.

ऐसे में नूंह पहुंचने के लिए सोमवार को ऐसी आधा दर्जन बैरिकेडिंग को पार करना होगा। ब्रजमंडल जलाभिषेक यात्रा से पहले धारा 163 की कई पाबंदियां अगले 24 घंटे तक लागू रहेंगी। पुलिस और पैरा मिलिट्री फोर्स की 22 टुकड़ियों की तैनाती की गई है। नूंह में घोड़ा पुलिस, बम स्क्वॉड और डॉग स्क्वॉड की भी तैनाती की गई है। ब्रजमंडल जलाभिषेक यात्रा को लेकर एंट्री और एग्जिट पर भी पाबंदियां लगाई गई हैं। भारी वाहनों की एंट्री पर रोक लगा दी गई है।

.

पुलिस की तरफ से डायवर्सन रूट जारी किया गया है और भारी वाहनों को डायवर्ट किया जा रहा है। ऐसे में भारी वाहन केएमपी एक्सप्रेस-वे या मुंबई एक्सप्रेस-वे का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके साथ ही रात के समय नाईट विज़न ड्रोन से निगरानी की जाएगी। इसके अलावा यात्रा को लेकर मुख्यमंत्री के मीडिया सलाहकार मनोज वशिष्ठ ने एक निजी चैनल से बातचीत करते हुए बताया कि इस बार की यात्रा पहले के मुकाबले काफी खास है।

.

इस बार यात्रा में शामिल भक्तों का 40 गांव के लोग स्वागत कर रहे हैं। पिछली बार ये संख्या 15 से भी कम थी। उन्होंने बताया कि इस यात्रा का मुख्य उद्देश्य मेवात को लेकर लोगों में बनी धारणा को बदलना है, मेवात क्षेत्र का जुड़ाव महाभारत से रहा है। नूंह में स्थित नल्हड़ महादेव मंदिर के बारे में कहा जाता है कि इस मंदिर में मैजूद शिवलिंग की स्थापना भगवान कृष्ण ने की थी।

Latest News