PTB News

Latest news
Big Breaking : Actor Tiger Shroff पर फायरिंग, कई लोग हुए घायल 2026 में एलपीयू के 56 फैकल्टी सदस्य दुनिया के टॉप 2% वैज्ञानिकों में शामिल; 23 सदस्य रिसर्च के अलग-अ... सेंट सोल्जर कॉलेज की छात्रा अंशुल ने रोलर स्केटिंग में जीते चार स्वर्ण पदक, एचएमवी की छात्राओं ने बी.बी.ए. सेमेस्टर- II की यूनिवर्सिटी परीक्षाओं में मेरिट स्थान हासिल किए एअर इंडिया ने लिया बड़ा फैसला, इन देशों के लिए सभी उड़ानें की रद्द, कहा-मिलेगा रिफंड झोटा हत्याकांड में केंद्र सरकार ने मारी एंट्री, अमित शाह ने दोहराया अपना संकल्प पंजाब में नशे के खिलाफ आवाज उठाने वाले एक ओर व्यक्ति का किया सरेआम क*त्ल, मचा हडकंप सुप्रीम कोर्ट ने असली पत्रकारों की पहचान और सुरक्षा को बताया बड़ी चुनौती, किस्से मांगा जवाब OSAP विवाद में आया बड़ा यू-टर्न! Gurinder Bhatti पर धोखाधड़ी का आरोप लगाने वाले ने मांगी माफी, वीडिय... पंजाब : परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड के विरोध में आज पंजाब बंद, हाईवे किए गए जाम, मानसा की SHO पर गिर...

पंजाब पुलिस में तैनात ASI ने भाई के चला रखा था फर्जी ट्रैवल एजेंसी का धंधा,

punjab-ludhiana-punjab-police-arrested-asi-sarbjeet-singh-usa-fake-travel-agent-fraud-140-crore-donkey-route-case

‘डंकी रूट’ से युवक को भेज डाला अमेरिका, मारी करोड़ों की ठगी, पुलिस ने किया गिरफ्तार,

PTB Big न्यूज़ लुधियाना : पंजाब पुलिस के सेवारत ASI सरबजीत सिंह को 1.40 करोड़ रुपए की इमिग्रेशन धोखाधड़ी के मामले में लुधियाना क्राइम ब्रांच ने गिरफ्तार किया है। आरोप है कि सरबजीत ने अपने ट्रैवल एजेंट भाई दलजीत सिंह उर्फ डॉन और साथी जय जगत जोशी के साथ मिलकर मोगा निवासी एक युवक को अवैध रास्ते यानी ‘डंकी रूट’ से अमेरिका भिजवाया। इस मामले में शिकायतकर्ता आकाश वीर सिंह ने पुलिस को बताया कि

.

आरोपियों ने उसे अमेरिका में लीगल वीजा और वर्क परमिट दिलाने का झांसा दिया, लेकिन फिर दुबई और अल सल्वाडोर के रास्ते तस्करी के जरिए भेज दिया। फिलहाल सरबजीत सिंह कपूरथला पुलिस में तैनात है और बाकी दोनों आरोपी फरार हैं। पुलिस उनकी तलाश में जुटी है। आकाश वीर ने कहा कि हमें बताया गया था कि हमें वर्क वीजा मिल जाएगा। लेकिन 7 अगस्त, 2023 को हम दुबई के लिए उड़ान भर गए और फिर हमें अवैध रूप से अल सल्वाडोर भेज दिया गया।

.

.

मेरे परिवार ने 90 लाख रुपए पहले ही दे दिए थे, लेकिन बाद में एजेंटों ने धमकी देकर 50 लाख रुपए और वसूल लिए। आखिरकार हमें मेक्सिको सीमा से अवैध रूप से अमेरिका में घुसने के लिए मजबूर होना पड़ा। 10 सितंबर, 2023 को अमेरिकी सीमा पर पकड़े जाने के बाद, आकाश वीर, अपनी पत्नी और दो छोटे बच्चों (5 और 2 साल की उम्र के) के साथ निर्वासन (exile) के लिए कानूनी चक्कर में एक साल से ज़्यादा समय तक लड़ता रहा। 

punjab-ludhiana-punjab-police-arrested-asi-sarbjeet-singh-usa-fake-travel-agent-fraud-140-crore-donkey-route-case

उसने आगे कहा-मैंने गुज़ारा करने के लिए अमेरिका में छोटे-मोटे काम किए, और एजेंटों से वादा किए गए दस्तावेजों का इंतजाम करने की लगातार मिन्नतें करता रहा। आखिरकार, अमेरिकी अधिकारियों ने हमें जाने का आदेश दिया। हम 22 जून, 2025 को अमृतसर वापस आ गए। इस मामले में एक अहम मोड़ तब आया जब लुधियाना निवासी गुरकरण सिंह-जिन्होंने आकाश वीर को 10 लाख रुपए उधार दिए थे,ने पुलिस में आधिकारिक शिकायत दर्ज कराई।

.

.

आम आदमी पार्टी (आप) की पार्षद महक के पति गुरकरण ने भी एक वीडियो पेश किया है जिसमें कथित तौर पर आरोपी को अवैध लेनदेन के तहत नकदी के बंडल प्राप्त करते हुए दिखाया गया है। लुधियाना क्राइम ब्रांच के इंस्पेक्टर बेअंत जुनेजा ने एएसआई सरबजीत सिंह की गिरफ्तारी की पुष्टि की। उसने आंशिक संलिप्तता कबूल की है और हमें बताया है कि उसके भाई दलजीत के खिलाफ पहले से ही कम से कम 7-8 एफआईआर दर्ज हैं।

.

दलजीत और जोशी फरार हैं, और हमने उनकी तलाश में छापेमारी शुरू कर दी है। सरबजीत के खिलाफ विभागीय कार्रवाई शुरू करने के लिए कपूरथला पुलिस को सूचित किया जाएगा। मॉडल टाउन पुलिस स्टेशन में आईपीसी की धारा 406 (आपराधिक विश्वासघात), 420 (धोखाधड़ी), 506 (आपराधिक धमकी), 120-बी (आपराधिक साजिश) और पंजाब मानव तस्करी निवारण अधिनियम की धारा 13 के तहत मामला दर्ज किया गया है।