PTB News

Latest news
2026 में एलपीयू के 56 फैकल्टी सदस्य दुनिया के टॉप 2% वैज्ञानिकों में शामिल; 23 सदस्य रिसर्च के अलग-अ... सेंट सोल्जर कॉलेज की छात्रा अंशुल ने रोलर स्केटिंग में जीते चार स्वर्ण पदक, एचएमवी की छात्राओं ने बी.बी.ए. सेमेस्टर- II की यूनिवर्सिटी परीक्षाओं में मेरिट स्थान हासिल किए एअर इंडिया ने लिया बड़ा फैसला, इन देशों के लिए सभी उड़ानें की रद्द, कहा-मिलेगा रिफंड झोटा हत्याकांड में केंद्र सरकार ने मारी एंट्री, अमित शाह ने दोहराया अपना संकल्प पंजाब में नशे के खिलाफ आवाज उठाने वाले एक ओर व्यक्ति का किया सरेआम क*त्ल, मचा हडकंप सुप्रीम कोर्ट ने असली पत्रकारों की पहचान और सुरक्षा को बताया बड़ी चुनौती, किस्से मांगा जवाब OSAP विवाद में आया बड़ा यू-टर्न! Gurinder Bhatti पर धोखाधड़ी का आरोप लगाने वाले ने मांगी माफी, वीडिय... पंजाब : परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड के विरोध में आज पंजाब बंद, हाईवे किए गए जाम, मानसा की SHO पर गिर... जीएनए यूनिवर्सिटी ने बहुविषयक अनुसंधान एवं सतत नवाचार पर अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का आयोजन किया,

बड़ी ख़बर, वैष्णो देवी यात्रा मार्ग पर भारी भूस्खलन, बाणगंगा के पास टूटकर चट्टानें गिरीं, चार श्रद्धालु घायल,

heavy-landslide-on-vaishno-devi-yatra-route-rocks-broke-and-fell-near-banganga-four-devotees-injured

.

PTB Big न्यूज़ श्रीनगर : जम्मू-कश्मीर के कटरा स्थित प्रसिद्ध वैष्णो देवी यात्रा मार्ग पर भूस्खलन होने की खबर सामने आ रही है। जानकारी के अनुसार भूस्खलन के कारण चार श्रद्धालु घायल हुए है। सूचना मिलते ही प्रशासन और NDRF की टीम मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य शुरू कर दिया गया है। जानकारी के अनुसार, यह हादसा उस समय हुआ

.

.

जब बड़ी संख्या में श्रद्धालु माता के दर्शन के लिए पैदल मार्ग से गुजर रहे थे। अचानक भारी पत्थर और मलबा गिरने से अफरा-तफरी मच गई। चार श्रद्धालु मलबे की चपेट में आ गए। घायलों को तुरंत प्राथमिक चिकित्सा देने के बाद कटरा के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। प्रशासन की ओर से एंबुलेंस और मेडिकल टीम तुरंत मौके पर भेजी गई।

.

वहीं, जम्मू-कश्मीर पुलिस और श्राइन बोर्ड के जवान भी मौके पर राहत कार्य में जुटे हुए हैं। मौसम विभाग ने हाल ही में जम्मू क्षेत्र में भारी बारिश की चेतावनी जारी की थी। माना जा रहा है कि लगातार हो रही बारिश के कारण पहाड़ों की मिट्टी ढीली हो गई थी, जिससे यह भूस्खलन हुआ। प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि वे सावधानी बरतें और मौसम की जानकारी लेकर ही यात्रा करें।

.

.