PTB News

Latest news
ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਦੇ ਐਮ.ਏ. (ਭੂਗੋਲ) ਦੇ ਸਮੈਸਟਰ ਚੌਥਾ ਦੇ ਵਿਦਿਆਰਥੀਆਂ ਦਾ ਨਤੀਜਾ ਰਿਹਾ ਸ਼ਾਨਦਾਰ, पी सी एम एस डी कॉलेज फॉर विमेन, जालंधर की B.P.E.S. I की छात्राओं ने शानदार प्रदर्शन किया, एलपीयू में पढ़ने वाले 58 भारतीय खिलाड़ी जापान में होने वाले एशियन गेम्स 2026 में 15 खेलों में भारत क... रयात बाहरा प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी में राष्ट्रीय फार्मेसी सप्ताह एवं विश्व फार्मासिस्ट दिवस 2026 का भव... पंजाब में कारोबारी ने फ्री iPhone के लिए 10 महिलाओं के नाम निकाला ड्रॉ, मिलेगा आईफोन-17 साबुन-शैम्पू-टूथपेस्ट वेज हो या नॉनवेज? केंद्र सरकार ने बदल दिए नियम, अब ऐसे होगा खुलासा GNA University ने “आभार 2026” – अकादमिक उत्कृष्टता पुरस्कार समारोह का आयोजन कर शिक्षकों को किया सम्म... कुल्लू में हुआ बड़ा हादसा, 200 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, 4 लोगों की मौत, 1 की हालत नाजुक कनाडा में पढ़ाई पूरी कर चुके विद्यार्थियों के लिए उम्मीद की नई किरण बना RS Global CM ने किया बड़ा ऐलान, विधवाओं के बच्चों को 27 साल तक मिलेंगे 1000 रुपए प्रतिमाह

कारोबारी अनिल अंबानी की कंपनियों पर ED की बड़ी कार्रवाई, लोन फ्रॉड को लेकर 50 जगहों पर छापेमारी,

eds-big-action-on-businessman-anil-ambanis-companies

PTB Big News मुंबई : ED ने रिलांयस अनिल अंबानी ग्रुप की कंपनियों के खिलाफ मनी लॉन्ड्रिंग की बड़ी जांच शुरू कर दी है. अनिल अंबानी से जुड़ी 48-50 लोकेशन पर ED का सर्च ऑपरेशन चल रहा है. बता दें कि ये कार्रवाई CBI की तरफ से 2 FIR दर्ज करने के बाद की जा रही है.

.

.

.

जांच में सामने आया है कि इन कंपनियों ने बैंकों से लोन लेकर पैसों का गलत इस्तेमाल किया. उन्हें दूसरी कंपनियों में घुमाया और आम लोगों, निवेशकों और सरकारी संस्थाओं के साथ धोखा किया गया. कई बड़ी संस्थाओं ने भी ED के साथ इस जांच में जानकारी शेयर की. इसमें नेशनल हाउसिंग बैंक (NHB), SBI, नेशनल फाइनेंशियल रिपोर्टिंग अथॉरिटी (NFRA) और बैंक ऑफ बड़ौदा शामिल हैं.

.

ईडी की शुरुआती जांच में कई चौंकाने वाली बातें सामने आई हैं. बताया जा रहा है कि साल 2017 से 2019 के बीच Yes Bank से 3000 करोड़ का लोन लिया गया, जिसे बाद में दूसरी कंपनियों में घुमा दिया गया. इतना ही नहीं लोन पास कराने के लिए Yes Bank के अधिकारियों और प्रमोटर्स को रिश्वत देने की बात भी सामने आ रही है.

.

केंद्रीय जांच एजेंसी इस पूरे मामले में आज देशभर में 48-50 जगहों पर रेड कर रही है. ED को जांच में ये भी पता चला है कि Yes Bank ने RAAGA कंपनियों को लोन देते वक्त अपने ही नियमों की धज्जियां उड़ा दीं. लोन से जुड़े सारे जरूरी कागजात बैकडेट में तैयार किए गए. जांच के मुताबिक, बिना क्रेडिट एनालिसिस के ही भारी-भरकम निवेश कर दिया गया. बिना दस्तावेज और बिना सही जांच के लोन पास किए गए. कई कंपनियों के डायरेक्टर्स और एड्रेस एक जैसे हैं. एक ही दिन में लोन एप्लाई और डिसबर्स कर दिए गए. कई बार लोन पास होने से पहले ही पैसे ट्रांसफर कर दिए गए.

.

.