PTB News

Latest news
होटल में कैसे लगी आग? एक ही सीढ़ी और अंदर भरा था धुआं…फायर ऑफिसर ने बताई खौफनाक कहानी दिल्ली के बाद पंजाब में आग से फैली सनसनी, रेस्टोरेंट में लगी भीषण आग, जिं/दा ज/ला कर्मचारी 2026 के ग्रेजुएट्स के लिए बड़ी खबर, यह प्रसिद्ध Immigration मात्र 3-4 हफ्तों में दिला रहा है ऑस्ट्रे... विदेश में पढ़ाई करने का सुनहरा मौका, प्रसिद्ध इमीग्रेशन कल से पंजाब, चंडीगढ़ और जम्मू में आयोजित कर ... पंजाब-हिमाचल भाईचारे पर चिंता, CM सुक्खू से पर्यटकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग : सुखजिंदर सि... पंजाबी ट्रक ड्राइवर को 75 साल की हुई कैद, नहीं मिलेगी 55 साल तक जमानत, जाने मामला पंजाब! मुल्तानी अस्पताल में हुआ धमाका, शीशे तक टूटे, इलाके में दहशत का माहौल एलपीयू में रिसर्च, इनोवेशन और इंडस्ट्री एक्सपोज़र के ज़रिए कृषि शिक्षा को बढ़ावा दिया जा रहा है एचएमवी में अंतर्राष्ट्रीय जैव विविधता दिवस 2026 का भव्य आयोजन, दैनिक जागरण के ‘प्रतिभा सम्मान समारोह 2026’ में सम्मानित हुए आईवी वर्ल्ड स्कूल के 24 मेधावी विद्यार्...

थाईलैंड-कंबोडिया के बीच लगतारी जारी हुई सैन्य झड़प, अब तक 15 की हुई मौत,

military-clashes-continue-between-thailand-and-cambodia-15-dead-so-far-un-calls-emergency-meeting

PTB Big न्यूज़ नई दिल्ली : थाईलैंड और कंबोडिया की सीमा पर चल रहे विवाद ने अब खतरनाक मोड़ ले लिया है। बुधवार को हुई एक बारूदी सुरंग की घटना के बाद दोनों देशों के बीच हिंसक सैन्य झड़पें शुरू हो गईं, जिसमें अब तक 15 लोगों की मौत और 46 के घायल होने की पुष्टि हुई है। थाईलैंड के स्वास्थ्य मंत्रालय के प्रवक्ता के अनुसार, मरने वालों में 14 आम नागरिक और एक सैनिक शामिल है।

.

.

इस झड़प के बाद इलाके में भय का माहौल बन गया है और 1 लाख से अधिक लोग अपने घर छोड़कर सुरक्षित स्थानों की ओर पलायन कर चुके हैं। तनाव की शुरुआत उस वक्त हुई जब थाई सीमा क्षेत्र में एक बारूदी सुरंग विस्फोट में पांच थाई सैनिक घायल हो गए। थाईलैंड के स्वास्थ्य मंत्री सोमसाक ने आरोप लगाया है कि कंबोडियाई बलों ने आम नागरिकों और एक अस्पताल को भी निशाना बनाया है।

.

उन्होंने कड़े शब्दों में कहा, “हम कंबोडिया सरकार से अपील करते हैं कि वह हमले बंद करे और शांति की राह अपनाए।” वहीं, कंबोडिया की ओर से अभी तक अपने नुकसान के बारे में कोई जानकारी नहीं दी गई है। हालांकि, राजनयिक स्तर पर हलचल तेज हो गई है। न्यूज एजेंसी एएफपी के अनुसार, कंबोडियाई प्रधानमंत्री हुन मैनेट की पहल पर संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद शुक्रवार को इस मसले पर आपातकालीन बैठक करेगी।

.

.

अमेरिका ने भी दोनों देशों से संयम बरतने और हिंसा को तुरंत समाप्त करने की अपील की है। क्षेत्रीय विश्लेषकों का मानना है कि यह संघर्ष दक्षिण एशिया की स्थिरता के लिए गंभीर खतरा बन सकता है यदि जल्द समाधान नहीं निकाला गया। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए दोनों देशों के नागरिकों में दहशत का माहौल है, जबकि अंतरराष्ट्रीय समुदाय इस संघर्ष को शांतिपूर्वक सुलझाने के लिए प्रयासरत है।

.

Latest News