PTB News

Latest news
ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਦੇ ਬੀ.ਏ. ਜਰਨਲਿਜਮ ਐਂਡ ਮਾਸ ਕਮਿਊਨੀਕੇਸ਼ਨ ਸਮੈਸਟਰ ਤੀਜਾ ਦਾ ਨਤੀਜਾ ਰਿਹਾ ਸ਼ਾਨਦਾਰ, इनोसेंट हार्ट्स ने प्रेरणा, मनोरंजन और दूरदृष्टि के साथ 2026 बैच का किया स्वागत,   2,000 से ज़्यादा छात्रों को ₹10 लाख से ज़्यादा के ऑफ़र मिले, माइक्रोसॉफ्ट से ₹60 लाख का सबसे बड़ा ... एचएमवी की पूर्व छात्रा रशदीप कौर का राष्ट्रमंडल एवं एशियाई खेलों के लिए चयन, ​जालंधर! गुरुनानक पुरा में बनने जा रहे ओवरब्रिज के विरोध में कल बंद रहेंगी दुकानें CJP के संस्थापक सहित, 23 दिन बाद AISA छात्रों ने भी खत्म किया आमरण अनशन ट्रेनी IPS अधिकारी पर महिला अधिकारी ने लगाए गंभीर आरोप, कहा-मुझ पर फेंके कंडोम, किया यौन उत्पीड़न और... Cockroach Janata Party के प्रदर्शनकारियों पर दिल्ली पुलिस ने किया लाठीचार्ज, बैरिकेडिंग तोड़ी डेंटल कॉलेज शिमला का नाम राजीव गांधी डेंटल कॉलेज, शिमला होगा: मुख्यमंत्री स्वर्गीय श्रीमती मनोरमा मेयर के निमित्त प्रार्थना सभा में अर्पित भावभीनी श्रद्धांजलि,

पंजाब में अब नक्शा पास कराने बिना ही लोग बना सकेंगे मकान, कैबिनेट मंत्री ने किया एलान,

chandigarh-unified-building-rules-punjab-simplified-approvals-and-easy-construction-big-news

.

PTB Big न्यूज़ चंडीगढ़ : कैबिनेट मंत्री हरदीप सिंह मुंडियां ने कहा कि राज्य में यूनिफाइड बिल्डिंग नियम बनाए जाएंगे। इससे नक्शे पास करवाना आसान होगा। जो नियम के तहत निर्माण नहीं करेगा उस पर एक्शन लेंगे। सरकार ने ड्राफ्ट तैयार किया है। लोग 30 दिन में सलाह दे सकते हैं कि नियमों में क्या जोड़ा जाए व क्या हटाया जाए। मुंडियां ने कहा कि सरकार की कोशिश है कि नियम इतने सरल हों कि लोगों को भवन निर्माण में कोई परेशानी न आए।

.

.

ईज आफ डूइंग बिजनेस को प्राथमिकता दी जाएगी। लोग जिस चीज की मांग करेंगे, उसे पूरा किया जाएगा। कैबिनेट मंत्री ने बताया कि जो नियम तैयार होंगे उनको हाउसिंग शहरी विकास व स्थानीय निकाय विभाग लागू करेंगे, ताकि काम में पारदर्शिता रहे। ड्राफ्ट तैयार हो रहा है जो पुडा की वेबसाइट पर अपलोड होगा। वहीं से जानकारी लेकर लोगों को सुझाव लिखित जमा करवाने होंगे।

.

डायरेक्टर टाउन एंड कंट्री प्लानिंग पुडा में भी सुझाव दे सकते है। कैबिनेट मंत्री ने बताया कि डेवलपर आर्किटेक्ट और अन्य शेयर होल्डर की राय ली जाएगी। राज्य में जमीन के रेट बहुत ऊंचे हैं। ऐसे में फ्लोर एरिया रेशो और कवर एरिया को बढ़ाया जाएगा। लोगों को कंपाउंडिंग की अनुमति दे रहे हैं। ग्रीन इमारतें बनाने वाले बिल्डरों को प्राथमिकता दी जाएगी।

.

.