PTB News

Latest news
ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਦੇ ਬੀ.ਏ. ਜਰਨਲਿਜਮ ਐਂਡ ਮਾਸ ਕਮਿਊਨੀਕੇਸ਼ਨ ਸਮੈਸਟਰ ਤੀਜਾ ਦਾ ਨਤੀਜਾ ਰਿਹਾ ਸ਼ਾਨਦਾਰ, इनोसेंट हार्ट्स ने प्रेरणा, मनोरंजन और दूरदृष्टि के साथ 2026 बैच का किया स्वागत,   2,000 से ज़्यादा छात्रों को ₹10 लाख से ज़्यादा के ऑफ़र मिले, माइक्रोसॉफ्ट से ₹60 लाख का सबसे बड़ा ... एचएमवी की पूर्व छात्रा रशदीप कौर का राष्ट्रमंडल एवं एशियाई खेलों के लिए चयन, ​जालंधर! गुरुनानक पुरा में बनने जा रहे ओवरब्रिज के विरोध में कल बंद रहेंगी दुकानें CJP के संस्थापक सहित, 23 दिन बाद AISA छात्रों ने भी खत्म किया आमरण अनशन ट्रेनी IPS अधिकारी पर महिला अधिकारी ने लगाए गंभीर आरोप, कहा-मुझ पर फेंके कंडोम, किया यौन उत्पीड़न और... Cockroach Janata Party के प्रदर्शनकारियों पर दिल्ली पुलिस ने किया लाठीचार्ज, बैरिकेडिंग तोड़ी डेंटल कॉलेज शिमला का नाम राजीव गांधी डेंटल कॉलेज, शिमला होगा: मुख्यमंत्री स्वर्गीय श्रीमती मनोरमा मेयर के निमित्त प्रार्थना सभा में अर्पित भावभीनी श्रद्धांजलि,

जालंधर की इस ट्रैवल एजेंसी के मालिक के साथ हो गया बड़ा कांड, पाकिस्तान, मालिक के छूटे पसीने, पुलिस ने दर्ज की FIR,

jalandhar-travel-agency-max-worth-travel-agency-jalandhar-website-hacked-tickets-booked-for-pakistan-bangladesh-and-sri-lanka

PTB Big न्यूज़ जालंधर : जालंधर में साइबर अपराध का एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। जहां शहर की एक इमीग्रेशन कंपनी मैक्स वर्थ इमिग्रेशन ट्रैवल एजेंसी (Max Worth Travel Agency) की वेबसाइट को हैक कर लिया गया। इस हैकिंग के जरिए हैकरों ने पाकिस्तान, बांग्लादेश और श्रीलंका के लिए लगभग 10 लाख रुपए की हवाई टिकटें बुक कर दीं। घटना के बाद अब पूरे मामले में आतंकी संगठन या गैंगस्टर गिरोह की संलिप्तता की आशंका जताई जा रही है।

.

.

ईस्ट एवेन्यू के रहने वाले दीपक बट्ट (Deepak Battoo) ने पुलिस से बताया कि वह मैक्स वर्थ ट्रैवल एजेंसी (Max Worth Travel Agency) के मालिक हैं, ने 22 मई 2025 को थाने में साइबर क्राइम की शिकायत दर्ज करवाई थी। शिकायत थाना डिवीजन नंबर 6 को दी गई थी, मगर पुलिस ने मामले को गंभीरता से न लेते हुए दो महीनों तक जांच चलती रखी और अब जाकर मामला दर्ज किया है।

jalandhar-travel-agency-max-worth-travel-agency-jalandhar-website-hacked-tickets-booked-for-pakistan-bangladesh-and-sri-lanka

दीपक बट्ट (Deepak Battoo) के अनुसार जब वे रोजाना की तरह सुबह ऑफिस पहुंचे और सिस्टम लॉगिन किया, तो उन्हें वेबसाइट पर असामान्य गतिविधियां नजर आईं। जांच करने पर पता चला कि रात 9 बजे से सुबह तक, उनकी कंपनी के पोर्टल से लगभग 10 लाख रुपये की टिकटें बुक कर दी गई थीं, जिनमें अधिकतर टिकटें पाकिस्तान, बांग्लादेश और श्रीलंका के लिए थीं। ये टिकटें ‘मैक्स वर्थ ट्रैवल’ पोर्टल के ज़रिए बुक की गईं,

.

जो इमिग्रेशन और ट्रैवल संबंधी सेवाएं प्रदान करता है। दीपक बट्ट (Deepak Battoo) ने अपनी शिकायत में यह भी आशंका जताई है कि इस हैकिंग के पीछे आतंकी संगठन या अंतरराष्ट्रीय मानव तस्करी में शामिल गैंग हो सकते हैं। इस तरह की टिकट बुकिंग संभव है कि किसी गैर-कानूनी तरीके से विदेश भेजे जाने वाले लोगों के लिए की गई हो। दीपक (Deepak Battoo) का कहना है कि समय रहते कार्रवाई की जाती तो

jalandhar-travel-agency-max-worth-travel-agency-jalandhar-website-hacked-tickets-booked-for-pakistan-bangladesh-and-sri-lanka

शायद यात्रियों को फ्लाइट में चढ़ने से पहले ही रोका जा सकता था। मगर पुलिस की धीमी प्रतिक्रिया के कारण अब तक आरोपी पकड़े नहीं गए हैं। पुलिस जांच में इस बात की संभावना भी जताई जा रही है कि यह काम किसी अंदरूनी व्यक्ति की मिलीभगत से किया गया हो। पोर्टल का पासवर्ड केवल कंपनी मालिक और कुछ चुनिंदा कर्मचारियों के पास ही था।

.

.

ऐसे में यह आशंका जताई जा रही है कि हैकरों को किसी अंदरूनी व्यक्ति ने पासवर्ड मुहैया कराया, या फिर उन्होंने किसी सॉफ्टवेयर के जरिए सिस्टम में घुसपैठ की। फिलहाल पुलिस ने अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच तेज़ कर दी है। हर एंगल से जांच की जा रही है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि वे जल्द ही डाटा ट्रेस कर दोषियों तक पहुंचने की कोशिश करेंगे।

.