PTB News

Latest news
ਸਰਕਾਰੀ ਹਸਪਤਾਲ ਕਾਲਾ ਬੱਕਰਾ ਵਿਖੇ ਜਗੀਰਦਾਰ ਬਖਸ਼ੀਸ਼ ਸਿੰਘ ਵੜੈਚ ਨੂੰ ਸਮਰਪਿਤ ਸਮਾਗਮ, एच.एम.वी की छात्रा ने एम.एस.सी. केमिस्ट्री में यूनिवर्सिटी में टॉप किया, इनोसेंट हार्ट्स ग्रुप ऑफ़ इंस्टीट्यूशन्स द्वारा 'प्रतिभा मंच' टैलेंट हंट – 2026 का सफल आयोजन, पी सी एम एस डी कॉलेज फॉर विमेन, जालंधर ने क्रिएटिविटी, सस्टेनेबिलिटी और एंटरप्रेन्योरशिप को बढ़ावा द... जोनल खेलों में सेंट सोल्जर ग्रुप के विद्यार्थियों ने चमकाया नाम, पुलिस कमिश्नर के ट्रांसफर पर पूर्व केंद्रीय मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू ने लगाए पंजाब सरकार पर गंभीर आर... Himachal : चंबा जिले में अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे गिरी बस, 7 लोगों की मौत; 11 घायल Jalandhar : कार अनियंत्रित होकर कैंटर से टकराई, 3 युवकों की मौत, 2 के शव कार में फंसे GNA University में FANUC सेंटर ऑफ एक्सीलेंस के अंतर्गत पंजाब की पहली रोबोटिक सिस्टम इंटीग्रेशन लैब क... पूर्व सांसद अविनाश राय खन्ना के मुख्य आतिथ्य में रयात बाहरा प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी के NSS विंग द्वारा...

मनसा देवी मंदिर में हुई भगदड़ के बाद अब इस प्रसिद्ध महादेव मंदिर में मची भगदड़, 2 की हुई मौत, 29 के करीब घायल,

stampede-in-avasaneshwar-mahadev-temple-of-barabanki-2-dead-29-injured-electric-shock-caused-the-stampede

PTB Big न्यूज़ बाराबंकी : उत्तर प्रदेश के बाराबंकी जिले में सावन के तीसरे सोमवार पर बड़ा हादसा हो गया। हैदरगढ़ क्षेत्र स्थित पौराणिक अवसानेश्वर महादेव मंदिर में रविवार देर रात दर्शन के दौरान अचानक करंट फैल गया। इस हादसे में 2 श्रद्धालुओं की मौत हो गई, जबकि करीब 29 लोग घायल हो गए। सूत्रों के अनुसार, मंदिर परिसर में लगे टीन शेड पर बंदरों की उछलकूद के कारण ऊपर से गुजर रहा बिजली का तार टूटकर गिर गया।

.

.

तार के टीन शेड से टकराते ही करंट पूरे क्षेत्र में फैल गया। इससे वहां मौजूद श्रद्धालुओं में अफरा-तफरी और भगदड़ मच गई। कई लोग गिरकर घायल हो गए। घटना रात करीब 2 बजे हुई, जब भारी संख्या में श्रद्धालु जलाभिषेक के लिए कतार में खड़े थे। हादसे के तुरंत बाद पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची। सभी घायलों को एंबुलेंस से हैदरगढ़ और त्रिवेदीगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया, जबकि गंभीर रूप से घायल लोगों को जिला अस्पताल बाराबंकी रेफर किया गया।

.

डीएम शशांक त्रिपाठी और एसपी अर्पित विजयवर्गीय मौके पर पहुंचे और राहत कार्यों की निगरानी की। डीएम ने बताया, “बंदर बिजली के तार पर कूद गए थे, जिससे वह टूटकर टीन शेड पर गिरा। हादसे में 29 लोग घायल हुए हैं, जिनमें से कुछ को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने घटना पर शोक व्यक्त किया है। उन्होंने मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदना जताते हुए

.

.

अधिकारियों को राहत कार्यों में तेजी लाने और घायलों को बेहतर इलाज उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। वहीं आपको यह भी बता दें कि हरिद्वार के मनसा देवी मंदिर में बीते रविवार की सुबह हुई भगदड़ की घटना में 6 लोगों की मौत हुई और कई लोग घायल हुए हैं। राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र ने इस हादसे में घायल हुए और मारे गए लोगों के बारे में जानकारी साझा की है।

.