PTB News

Latest news
भारत और दुनिया भर के हज़ारों छात्रों ने 'फ्रेशमैन इंडक्शन 2026' के साथ एलपीयू में अपने सफ़र की शुरुआ... जीएनडीयू परीक्षा में एम.एससी. फिजिक्स की छात्रा राजदीप कौर ने हासिल किया दूसरा स्थान, सेंट सोल्जर ग्रुप की विभिन्न शाखाओं में उत्साह से मनाया गया रक्षाबंधन, अगले सत्र से एडमिशन फॉर्म में नहीं होगा जाति का कॉलम, मुख्यमंत्री ने दिए निर्देश, कैबिनेट मंत्री के ड्राइवर ने बेटे को Donkey Route से भेजा अमेरिका, Travel Agent ने किया लाखों का फ्र... Jalandhar : लेक्चरर की हत्या मामले में फरार पति व सास को किया गिरफ्तार, गर्लफ्रेंड के पति ने किया बड़... दिल दहला देने वाली वारदात, रिश्तेदारों की हत्या के बाद आरोपी ने खुद को मारी गो*ली बड़ी ख़बर : Trump सरकार ने दुनियाभर में अमेरिकी वीजा अपॉइंटमेंट पर लगाई रोक ब्रिटिश ओलिविया स्कूल ने फिर रचा इतिहास, जिला स्तरीय बास्केटबॉल मुकाबले में दूसरी बार स्वर्ण पदक, सेंट सोल्जर ग्रुप के छात्र वॉलीबॉल मुकाबलों में बने डिस्ट्रिक्ट चैंपियन,

Good News, LPG सिलेंडर को लेकर आई अच्छी खबर,

lpg-cylinder-becomes-cheaper-know-what-are-the-new-prices-in-your-city

.

PTB Big न्यूज़ नई दिल्ली : अगस्त महीने की पहली तारीख को आम लोगों और कारोबारियों के लिए राहत की खबर आई है। तेल कंपनियों ने कमर्शियल एलपीजी गैस सिलेंडर (19 किलोग्राम) की कीमतों में एक बार फिर कटौती की है। यह लगातार पांचवां महीना है जब कमर्शियल सिलेंडर के दाम घटाए गए हैं। आज यानी 1 अगस्त, 2025 से कीमतों में औसतन 34 रुपए प्रति सिलेंडर की कमी की गई है। हालांकि, आम आदमी के किचन का बजट जस का तस बना हुआ है

.

.

क्योंकि घरेलू गैस सिलेंडर (14.2 किलोग्राम) की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया है। इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन (IOCL) की वेबसाइट के अनुसार, इस कटौती के बाद देश के चार प्रमुख महानगरों में कमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम इस प्रकार हैं:–  दिल्ली: 33.5 रुपए की कटौती के बाद नया दाम 1631.50 रुपए हो गया है।मुंबई: 34 रुपए सस्ता होकर सिलेंडर अब 1582.50 रुपए में मिलेगा। कोलकाता: 34.5 रुपएकी गिरावट के साथ नई कीमत 1734.50 रुपए हो गई है। चेन्नई: 34.5 रुपए की कमी के बाद नया दाम 1789 रुपए प्रति सिलेंडर हो गया है।

.

अंतरराष्ट्रीय बाजार में नेचुरल गैस की कीमतों में आई गिरावट का असर भारत में कमर्शियल सिलेंडर की कीमतों पर लगातार दिख रहा है। मार्च के बाद से अब तक कमर्शियल सिलेंडर के दामों में 170 रुपए से भी ज्यादा की कमी आ चुकी है। दिल्ली में यह 171.5 रुपए, कोलकाता में 178.5 रुपए, और मुंबई में 173 रुपए तक सस्ता हुआ है। वहीं दूसरी ओर, घरेलू रसोई गैस उपभोक्ताओं को फिलहाल कोई राहत नहीं मिली है। 14.2 किलोग्राम वाले सिलेंडर की कीमतों में

.

.

आखिरी बार बदलाव 8 अप्रैल को हुआ था, जब सरकार ने दामों में 50 रुपए की बढ़ोतरी की थी। फिलहाल, दिल्ली में घरेलू सिलेंडर 853 रुपए, कोलकाता में 879 रुपए, मुंबई में 852.50 रुपए और चेन्नई में 868.50 रुपए में मिल रहा है। जानकारों का मानना है कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर गैस की कीमतों में जारी गिरावट का फायदा भविष्य में घरेलू उपभोक्ताओं को भी मिल सकता है और जल्द ही घरेलू सिलेंडर की कीमतों में भी कटौती की घोषणा हो सकती है।

.