PTB News

Latest news
पंजाब! मुल्तानी अस्पताल में हुआ धमाका, शीशे तक टूटे, इलाके में दहशत का माहौल एलपीयू में रिसर्च, इनोवेशन और इंडस्ट्री एक्सपोज़र के ज़रिए कृषि शिक्षा को बढ़ावा दिया जा रहा है एचएमवी में अंतर्राष्ट्रीय जैव विविधता दिवस 2026 का भव्य आयोजन, दैनिक जागरण के ‘प्रतिभा सम्मान समारोह 2026’ में सम्मानित हुए आईवी वर्ल्ड स्कूल के 24 मेधावी विद्यार्... इनोसेंट हार्ट्स के विद्यार्थी का जेईई एडवांस्ड - 2026 में शानदार प्रदर्शन, कसोल फायरिंग Case : वारदात के बाद विदेश भागने की फिराक में था आरोपी, पुलिस ने किया पंजाब से गिरफ्तार UPI से लेकर गैस सिलेंडर व गाड़ियों की कीमत तक, आज से हुए बड़े बदलाव, IPL फाइनल के बाद, गुजरात टाइटंस की बस में शॉर्ट सर्किट से मची अफरा-तफरी जालंधर सिल्वर प्लाजा मार्केट में बाप-बेटे पर किया GYM मालिक ने साथियों सहित हमला स्मार्ट पुलिसिंग! E-Challan प्रणाली की हुई शुरुआत DGP पंजाब ने की समीक्षा

पंजाब में लैंड पूलिंग पॉलिसी के विरोध में AAP पार्टी को दिया आप नेता ने ही बड़ा झटका,

aam-aadmi-party-and-chairman-of-district-planning-board-harmanjit-singh-barar-didare-resigns-against-punjab-government-land-pooling-policy-moga

.

PTB Big Political न्यूज़ मोगा : पंजाब में लैंड पूलिंग नीति को लेकर विवाद लगातार गहराता जा रहा है। राज्यभर में किसान संगठन इस नीति के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे हैं और कई जगहों पर धरने-प्रदर्शन जारी हैं। किसानों का कहना है कि यह नीति उनकी जमीन और रोज़गार के लिए खतरा है। किसानों के विरोध को देखते हुए अब राजनीतिक हलकों में भी इस मुद्दे ने जोर पकड़ लिया है।

.

.

मोगा में आम आदमी पार्टी के पूर्व जिला प्रधान और जिला योजना बोर्ड के चेयरमैन हरमनजीत सिंह बराड़ दीदारे वाला ने लैंड पूलिंग नीति के विरोध में अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। बराड़ ने अपने फ़ेसबुक अकाउंट पर लिखा कि मैं इस नीति का विरोध करता हूं। एक किसान होने के नाते मैं किसानों के साथ खड़ा हूं और सरकार से अपील करता हूं कि

.

aam-aadmi-party-and-chairman-of-district-planning-board-harmanjit-singh-barar-didare-resigns-against-punjab-government-land-pooling-policy-moga

इस मसले पर दोबारा विचार करें। बराड़ के इस्तीफे ने लैंड पूलिंग विवाद को और तूल दे दिया है। दरअसल, पंजाब सरकार की नई लैंड पूलिंग नीति के तहत किसानों की जमीनों को विकास परियोजनाओं के लिए पूल कर, बदले में उन्हें विकसित प्लॉट देने की योजना है। लेकिन किसान संगठनों का आरोप है कि यह नीति उन्हें उनकी उपजाऊ जमीनों से बेदखल करने

.

.

और रियल एस्टेट प्रोजेक्ट्स को बढ़ावा देने की साजिश है। पंजाब के विभिन्न जिलों में किसान यूनियनें लगातार धरने दे रही हैं और सरकार से इस नीति को तुरंत वापस लेने की मांग कर रही हैं। बराड़ जैसे आप नेताओं का खुलकर विरोध करना यह संकेत देता है कि अब लैंड पूलिंग नीति को लेकर सरकार पर राजनीतिक दबाव भी बढ़ता जा रहा है।

.

Latest News