PTB Big न्यूज़ गुरदासपुर : पंजाब के जिला गुरदासपुर से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। जहां एक बार फिर फायरिंग की घटना सामने आने से दहशत का माहौल पैदा हो गया है। मिली जानकारी के अनुसार सुबह के समय मेडिकल स्टोर पर अज्ञात नकाबपोश बदमाश ने गोलियां चला दीं। मामला गुरदासपुर से सामने आया हैं, जहां मुख्य सड़क पर स्थित खैहरा मेडिकल स्टोर पर आज सुबह 9:15 बजे बदमाश ने गोलियां चलाई और मौके से फरार हो गया।
. .गनीमत यह रही की इस दौरान कोई हताहत नहीं हुआ। वारदात की सूचना मिलते ही गुरदसपुर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की गई। घटना की जानकारी देते हुए मेडिकल स्टोर मालिक हरजोत सिंह ने बताया कि रोजाना की तरह वह स्टोर में बैठे थे इस बीच वडाला बांगर अड्डा की तरफ से मोटरसाइकिल पर नकाबपोश आया और बीच सड़क खड़े होकर मेडिकल स्टोर पर 3 फायर किए। गनीमत रही इस दौरान गोलियां मेडिकल स्टोर पर लगी शीशों पर लगी
.जिससे कोई जानी नुकसान नहीं हुआ। वहीं प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार गोलियों की आवाज सुनते ही आसपास के लोग मौके पर इकट्ठा हो गए। मेडिकल स्टोर इस रोड पर दुकानों के बीचो-बीच हैं। सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची, लेकिन तब तक आरोपी फरार हो चुका था। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर इलाके के सीसीटीवी कैमरों की जांच शुरू कर दी है। घटना को लेकर इलाके में सुरक्षा को लेकर सवाल खड़े हो गए हैं।
. .










































