PTB News

Latest news
डेंटल कॉलेज शिमला का नाम राजीव गांधी डेंटल कॉलेज, शिमला होगा: मुख्यमंत्री स्वर्गीय श्रीमती मनोरमा मेयर के निमित्त प्रार्थना सभा में अर्पित भावभीनी श्रद्धांजलि, एचएमवी ने जीएनडीयू दीक्षांत समारोह में 29 स्वर्ण पदक प्राप्त कर रचा नया इतिहास, श्री जगन्नाथ रथ यात्रा के दौरान सेंट सोल्जर ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस द्वारा लंगर सेवा का आयोजन, 20 दिन से भूख हड़ताल पर बैठे सोनम वांगचुक को उठा ले गई दिल्ली पुलिस, पहुंचाया अस्पताल, अभिजीत दीपके ... ₹4 करोड़ फिरौती मामले में पंजाब पुलिस के SHO को किया गिरफ्तार स्टूडेंट्स ऑफ़ सेंट सोल्जर ग्रुप ने नीट 2026 में शानदार प्रदर्शन कर संस्थान का नाम किया रोशन, इनोसेंट हार्ट्स के निलेश दत्ता ने नीट (यूजी)-2026 में ऑल इंडिया रैंक (AIR) 1305 प्राप्त कर विद्यालय ... PM मोदी ने हरियाणा से देश को समर्पित की पहली हाइड्रोजन ट्रेन चलती बस में लगी भीषण आग, ड्राइवर की सूझबूझ से 30 यात्रियों की बची जान

बारिश के कारण बिहार के 7 जिलों में आई भारी बाढ़, हिमाचल और उत्तराखंड में भूस्खलन, रेड अर्लट जारी,

due-to-big-rain-7-districts-of-bihar-are-flooded-10-lakh-people-affected-landslides-himachal-pardesh-and-uttarakhand

PTB Big न्यूज़ नई दिल्ली : यूपी और बिहार में लगातार हो रही बारिश के कारण कई जिले बाढ़ की चपेट में आ गए है। गंगा समेत बिहार की 10 नदियां खतरे के निशान से ऊपर बह रही हैं। जानकारी के अनुसार बाढ़ के कारण 10 लाख लोग प्रभावित हुए है। बिहार के 7 जिले बाढ़ की चपेट में हैं। उत्तर प्रदेश में पिछले 24 घंटे में यूपी के 54 जिलों में 5.9 मिमी बारिश हुई। जिस कारण नदियां-नाले उफान पर हैं।

.

.

वहीं, हिमाचल प्रदेश में तेज बारिश के हुई लैंडस्लाइड के बाद NH-305 का औट-सैंज मार्ग बंद हैं। राज्य की 360 से ज्यादा सड़कों पर यातायात बाधित है। मानसून से जुड़ी घटनाओं में इस सीजन अब तक 116 लोगों की मौत हो चुकी है। 37 लोग अभी भी लापता हैं। अयोध्या में सरयू नदी का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है, जिससे निचले इलाकों में बाढ़ आ गई है। इससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

.

.

गांवों में नावें चल रहीं हैं। उत्तराखंड के उत्तरकाशी में 20 लोगों को सुरक्षित रेस्क्यू करके मातली हेलीपैड लाया गया। धराली और हर्षिल में लोगों को भोजन-पानी पहुंचाया जा रहा है। यहां रेस्क्यू जारी है। लोगों को तलाशा जा रहा है। अब तक 1 हजार लोगों को रेस्क्यू किया जा चुका है। मध्य प्रदेश में बीते कुछ दिनों से बारिश बंद थी। पिछले दो दिन से मौसम में बदलाव हुआ है।

.

बंगाल की खाड़ी में 13 अगस्त से लो प्रेशर एरिया (निम्न दाब क्षेत्र) एक्टिव होगा। इससे पूरे प्रदेश में फिर से तेज बारिश का दौर शुरू होगा। अभी कुछ ही जिलों में बारिश हो रही है। उत्तराखंड में सुबह से जारी तेज वर्षा के कारण कोसी नदी, धनगढ़ी नाला, टेड़ा नाला और रिंगोड़ा नाला समेत कई स्थानीय नालों का जलस्तर अचानक बढ़ गया है। इनका तेज बहाव निचले इलाकों के लिए खतरा बन रहा है।

.

.

कई ग्रामीण संपर्क मार्गों पर यातायात बाधित होने से लोगों को आवाजाही में परेशानी हो रही है। जगह-जगह वाहनों की लंबी कतारें लगने से जाम की स्थिति बन गई है। धनगढ़ी और टेड़ा नाले का पानी रामनगर की सड़कों पर फैल जाने से पैदल और वाहन चालकों को खतरे के बीच सफर करना पड़ रहा है। वहीं, पंजाब में आज भी मौसम विभाग की तरफ से यलो अलर्ट जारी किया गया है। हिमाचल से सटे जिलों में सामान्य से अधिक बारिश होने की संभावना है।