PTB News

Latest news
ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਦੇ ਐਮ.ਐਸਸੀ. ਕੈਮਿਸਟਰੀ ਸਮੈਸਟਰ ਪਹਿਲਾ ਦਾ ਨਤੀਜਾ ਰਿਹਾ ਸ਼ਾਨਦਾਰ, ब्रिटिश ओलिविया स्कूल का लगातार सीबीएसई 12वीं कक्षा बोर्ड परीक्षा परिणाम में फिर से धमाका, आईवी वर्ल्ड स्कूल, वासल एजुकेशन के तत्वावधान में, CBSE कक्षा XII बोर्ड परीक्षाओं में अपने छात्रों के... इनोसेंट हार्ट्स के विद्यार्थियों का सी.बी.एस.ई 12वीं कक्षा का शानदार परिणाम : माही मुटनेजा ने कॉमर्स... सेंट सोल्जर ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन्स का सीबीएसई 12वीं परीक्षा परिणाम रहा शत-प्रतिशत, एच.एम.वी. के स्नातकोत्तर बॉटनी विभाग की छात्राओं ने प्रतिष्ठित PSCST-वित्तपोषित कैपस्टोन प्रोजेक्ट प... हिमाचल : भारी बारिश से करोड़ों की लागत से बना पुल ढहा, इसी साल होना था उद्घाटन CBSE ने भी 12वीं का रिजल्ट किया जारी, 85.20% स्टूडेंट हुए पास पंजाब बोर्ड 12वीं 2026 का रिजल्ट हुआ जारी, 91.46% बच्चों ने मारी बाजी, पंजाब में डबल म-र्डर! सैर कर रहे भाई के सिर में मारी गो/ली, घर जाकर भाभी का भी किया क/त्ल

जालंधर में तेजधार हथियारों से लेस अज्ञात हमलावरों ने की युवक की ह+त्या, इलाके में की अंधाधुंध फायरिंग,

jalandhar-maqsudan-area-youth-was-shot-dead-during-religious-program

PTB Big न्यूज़ जालंधर : जालंधर के नंदरपुर के पास देर रात एक युवक की तेजधार हथियारों से अज्ञात हमलावरों द्वारा हत्या कर देने का दुःखद समाचार मिला है। मृतक की पहचान अशोक नगर, नंदरपुर की तीन नंबर गली में किराए पर रह रहे गुरप्रीत सिंह उर्फ गोपी के रूप में हुई है। वह गरीब परिवार से था और पिछले तीन महीने से वहीं रह रहा था। जानकारी के मुताबिक, यह घटना एक धार्मिक कार्यक्रम के दौरान हुई कहासुनी से शुरू हुई।

.

.

गोपी ने कुछ युवकों को हथियार लेकर अपने घर आने से मना किया था, जिससे वे नाराज हो गए। इसके बाद दो गाड़ियों में सवार आरोपियों ने गोपी के घर हमला किया। आरोपियों ने उसके सिर पर तेजधार हथियार से वार किए और अंधाधुंध फायरिंग की। इस हमले में दो महिलाएं और एक व्यक्ति भी घायल हो गए। मिली जानकारी के अनुसार हमले में गोपी की मौके पर ही मौत हो गई थी। जबकि गोली के छर्रे लगने से अन्य कुछ लोग घायल हुए हैं। हमलावर वारदात के बाद फरार हो गए।

.

.

घटना की सूचना मिलते ही थाना एक की पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस ने आसपास के CCTV फुटेज खंगालने के साथ ही आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। इलाके में तनाव का माहौल है, जिसके चलते अतिरिक्त पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। प्राथमिक जांच में सामने आया है कि घटना पुरानी रंजिश और कार्यक्रम के दौरान हुई कहासुनी का नतीजा है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की धरपकड़ के लिए दबिशें शुरू कर दी हैं। 

jalandhar-maqsudan-area-youth-was-shot-dead-during-religious-program

राहुल के पिता बलदेव के अनुसार नागरा के पास स्थित न्यू शिव नगर, नेयर गुरु नानक नगर (गली नंबर-1) में सालना कार्यक्रम चल रहा था। मेला था तो किसी को वहां पर आने की रोकटोक नहीं थी। क्योंकि संगत के लिए लंगर लगवाया गया था। देर रात प्रोग्राम चल रहा था, इतनी देर में कुछ अज्ञात लोग आते हैं। सभी के साइड पर तेजधार हथियार लगा हुआ था। ये देखकर राहुल और गोपी ने उक्त युवकों से कहा कि ऐसा नहीं करें। इतनी सी बात पर सभी लोग गाली-गालोच करने लगे।

.

प्रत्यक्षदर्शियों ने कहा- किसी तरह मामला शांत करवाया गया और उक्त युवकों को वहां से भेज दिया गया। मगर देर आरोपियों ने अपने साथियों के साथ मिलकर दोबारा अटैक कर दिया। आरोपियों ने अटैक राहुल और गोपी पर किया था। जिसमें गोपी की मौत हो चुकी है। आरोपियों ने गोपी के सिर में तेजधार हथियारों से कई वार किए। आरोपियों ने गोलियां भी की, जिसमें तीन लोग जख्मी हुए हैं। राहुल ने अंदर छिपकर अपनी जान बचा ली, वरना आरोपियों ने उसको भी मार देना था।

.

.

Latest News