PTB News

Latest news
आम जनता पर महंगाई का बड़ा अटैक! पेट्रोल-डीजल की कीमतों में हुआ इजाफा री-एग्जाम! NEET-UG परीक्षा की नई तारीख का हुआ ऐलान, हाई लेवल मीटिंग के बाद लिया गया फैसला, जालंधर! संत सीचेवाल के प्रयासों से वापिस आया मलेशिया में फंसा युवक, जालंधर! BSF कैंप के बाहर हुए ब्लास्ट को लेकर हुआ बड़ा खुलासा, आरोपी गिरफ्तार, पाकिस्तान का निकला मास्... कांग्रेस ने वीडी सतीशन को बनाया केरलम का नया मुख्यमंत्री, क्या! जालंधर में राजनीति की भेंट चढ़ा "बालाजी संकीर्तन", किसने दिया भजन गायक को रोकने के लिए पैसों का... ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਦੇ ਐਮ.ਐਸਸੀ. ਕੈਮਿਸਟਰੀ ਸਮੈਸਟਰ ਪਹਿਲਾ ਦਾ ਨਤੀਜਾ ਰਿਹਾ ਸ਼ਾਨਦਾਰ, ब्रिटिश ओलिविया स्कूल का लगातार सीबीएसई 12वीं कक्षा बोर्ड परीक्षा परिणाम में फिर से धमाका, आईवी वर्ल्ड स्कूल, वासल एजुकेशन के तत्वावधान में, CBSE कक्षा XII बोर्ड परीक्षाओं में अपने छात्रों के... इनोसेंट हार्ट्स के विद्यार्थियों का सी.बी.एस.ई 12वीं कक्षा का शानदार परिणाम : माही मुटनेजा ने कॉमर्स...

एच.एम.वी. कॉलेजिएट स्कूल में इंटरनेशनल कामर्स डे मनाया गया,

hmv-collegiate-school-celebrated-international-commerce-day

.

PTB News “शिक्षा” : एच.एम.वी. कॉलेजिएट सीनियर सेकेंडरी स्कूल में प्राचार्या प्रो. डॉ. (श्रीमती) अजय सरीन के नेतृत्व में इंटरनेशनल कामर्स डे मनाया गया। इस अवसर पर पीपीटी एवं कामर्स कैनवस प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें छात्राओं द्वारा उत्साहवर्धक प्रतिभागिता की। प्राचार्या प्रो. डॉ. (श्रीमती) अजय सरीन ने छात्राओं को इंटरनेशनल कामर्स डे की बधाई देते हुए कहा कि यह दिवस आर्थिक विकास, सांस्कृतिक आदान-प्रदान और वैश्विक सहयोग को बढ़ावा देने में अंतर्राष्ट्रीय व्यापार की महत्वपूर्ण भूमिका को दर्शाता है।

.

.

उन्होंने छात्राओं की रचनात्मकता की प्रशंसा की। विभिन्न प्रतियोगिताओं में निर्णायक मंडल की भूमिका श्रीमती बीनू गुप्ता डीन स्टूडेंट वैलफेयर द्वारा निभाते हुए पीपीटी प्रतियोगिता में पलक सुमन एसएससी-2 कामर्स की छात्रा ने प्रथम स्थान एवं तानिया एसएससी-2 कामर्स ने दूसरा एवं हरलीन कौर ने प्रोत्साहनात्मक पुरस्कार प्राप्त किया। कॉमर्स कैनवस (रंगोली) प्रतियोगिता में जान्हवी एवं रिद्धम ने पहला एवं एकरूप कौर एवं फरलीन कौर ने दूसरा स्थान प्राप्त किया।

.

इस अवसर पर श्रीमती बीनू गुप्ता ने छात्राओं को व्यवसाय, वित्त और व्यापार की क्रियाओं में अपने कौशल विकसित करने के लिए प्रेरित किया एवं इस कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु सर्वजनों को बधाई दी। श्रीमती अरविंदर कौर ने धन्यवाद ज्ञापन ज्ञापित करते हुए विद्यार्थियों के शानदार प्रदर्शन की सराहना की। कार्यक्रम के संयोजक श्रीमती उपमा गुप्ता एवं सुश्री सुकृति शर्मा रहे। मंच संचालन सुश्री सुकृति शर्मा ने किया।

.

.

.

Latest News