PTB News

Latest news
2026 में एलपीयू के 56 फैकल्टी सदस्य दुनिया के टॉप 2% वैज्ञानिकों में शामिल; 23 सदस्य रिसर्च के अलग-अ... सेंट सोल्जर कॉलेज की छात्रा अंशुल ने रोलर स्केटिंग में जीते चार स्वर्ण पदक, एचएमवी की छात्राओं ने बी.बी.ए. सेमेस्टर- II की यूनिवर्सिटी परीक्षाओं में मेरिट स्थान हासिल किए एअर इंडिया ने लिया बड़ा फैसला, इन देशों के लिए सभी उड़ानें की रद्द, कहा-मिलेगा रिफंड झोटा हत्याकांड में केंद्र सरकार ने मारी एंट्री, अमित शाह ने दोहराया अपना संकल्प पंजाब में नशे के खिलाफ आवाज उठाने वाले एक ओर व्यक्ति का किया सरेआम क*त्ल, मचा हडकंप सुप्रीम कोर्ट ने असली पत्रकारों की पहचान और सुरक्षा को बताया बड़ी चुनौती, किस्से मांगा जवाब OSAP विवाद में आया बड़ा यू-टर्न! Gurinder Bhatti पर धोखाधड़ी का आरोप लगाने वाले ने मांगी माफी, वीडिय... पंजाब : परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड के विरोध में आज पंजाब बंद, हाईवे किए गए जाम, मानसा की SHO पर गिर... जीएनए यूनिवर्सिटी ने बहुविषयक अनुसंधान एवं सतत नवाचार पर अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का आयोजन किया,

सेंट सोल्जर इंटरकॉलेज स्कूल में स्वतंत्रता दिवस बड़ी धूमधाम से मनाया गया,

independence-day-celebrated-with-great-pomp-in-st-soldier-inter-college-school

.

PTB News “शिक्षा” : सेंट सोल्जर इंटर कॉलेज स्कूल में स्वतंत्रता दिवस देशभक्ति की भावना के साथ मनाया गया। यह दिवस स्कूल प्रिंसिपल मनगिंदर सिंह की देखरेख में मनाया गया। समारोह की शुरुआत राष्ट्रगान से हुई और उसके बाद सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। किंडरगार्टन के नन्हे-मुन्नों छात्रों ने नृत्य प्रस्तुत किया और अध्यापकों ने उनमें देशभक्ति का जज्बा भरा।

.

.

विद्यार्थियों ने जलियांवाला वाला बाग हत्याकांड की कहानी और एक भारतीय सैनिक और उसके परिवार की भावनाओं पर आधारित नाटक भी प्रस्तुत किया। विद्यार्थियों ने शानदार नृत्य और संगीत प्रस्तुतियों के माध्यम से देश के प्रति देशभक्ति और गर्व का प्रदर्शन भी किया। विद्यार्थियों ने देश के जीवंत रंग- हरा, सफेद और केसरिया रंग की पोशाक पहनी हुई थी। उन्होंने स्वतंत्रता दिवस बड़े जोश और उत्साह के साथ मनाया।

.

इस अवसर पर ग्रुप के चेयरमैन अनिल चोपड़ा एवं वाइस चेयरपर्सन संगीता चोपड़ा ने विद्यार्थियों को स्वतंत्रता के लिए अपने प्राणों की आहुति देने वाले महान शहीदों के सर्वोच्च बलिदान के बारे में बताया तथा उन्होंने यह भी कहा कि स्वतंत्रता बहुत कीमती है और इसे बनाए रखना बहुत जरूरी है।

.

.

.