PTB News

Latest news
Big Breaking : Actor Tiger Shroff पर फायरिंग, कई लोग हुए घायल 2026 में एलपीयू के 56 फैकल्टी सदस्य दुनिया के टॉप 2% वैज्ञानिकों में शामिल; 23 सदस्य रिसर्च के अलग-अ... सेंट सोल्जर कॉलेज की छात्रा अंशुल ने रोलर स्केटिंग में जीते चार स्वर्ण पदक, एचएमवी की छात्राओं ने बी.बी.ए. सेमेस्टर- II की यूनिवर्सिटी परीक्षाओं में मेरिट स्थान हासिल किए एअर इंडिया ने लिया बड़ा फैसला, इन देशों के लिए सभी उड़ानें की रद्द, कहा-मिलेगा रिफंड झोटा हत्याकांड में केंद्र सरकार ने मारी एंट्री, अमित शाह ने दोहराया अपना संकल्प पंजाब में नशे के खिलाफ आवाज उठाने वाले एक ओर व्यक्ति का किया सरेआम क*त्ल, मचा हडकंप सुप्रीम कोर्ट ने असली पत्रकारों की पहचान और सुरक्षा को बताया बड़ी चुनौती, किस्से मांगा जवाब OSAP विवाद में आया बड़ा यू-टर्न! Gurinder Bhatti पर धोखाधड़ी का आरोप लगाने वाले ने मांगी माफी, वीडिय... पंजाब : परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड के विरोध में आज पंजाब बंद, हाईवे किए गए जाम, मानसा की SHO पर गिर...

सिद्धू मूसेवाला की हत्या को लेकर इस कुख्यात गैंगस्टर ने किया अभी तक का सबसे बड़ा खुलासा, किन लोगों पर लगाए गंभीर इल्जाम,

punjab-mansa-jalandhar-pakistani-don-shahzad-bhatti-on-lawrence-and-sidhu-mossewala

.

.

PTB Big न्यूज़ जालंधर / मानसा : पाकिस्तानी डॉन शहजाद भट्‌टी ने दावा किया है कि पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला की हत्या में लॉरेंस गैंग के साथ कुछ राजनेता और सरकारी लोग भी शामिल थे। विदेश में बैठे लॉरेंस के कुछ दोस्त भी इस मर्डर के पीछे थे। भट्‌टी ने दावा किया कि किसी समय मूसेवाला और लॉरेंस के बीच दोस्ताना रिश्ते थे। लॉरेंस को खर्च वगैरह के लिए मूसेवाला पैसे भी भेजता था,

.

.

लेकिन जब लॉरेंस गैंग की डिमांड बढ़ गई तो यह दोस्ती दुश्मनी में बदल गई। उसके बाद मूसेवाला के मर्डर की साजिश रची गई। शहजाद भट्‌टी ने यह दावा एक पाकिस्तानी पॉडकास्ट में किया जिससे जुड़ा वीडियो अब वायरल हो रहा है। 7 दिन पहले किए गए इस पॉडकास्ट में भट्‌टी ने लॉरेंस से अपनी दोस्ती और फिर दुश्मनी होने तक की कहानी भी बताई। सिद़्धू मूसेवाला की 29 मई 2022 को पंजाब में मानसा जिले के जवाहर के गांव में

.

4 शूटरों ने दिनदहाड़े गोलियां मारकर हत्या कर दी थी। उससे कुछ दिन पहले ही पंजाब की आम आदमी पार्टी (AAP) सरकार ने मूसेवाला की सिक्योरिटी घटाई थी। पॉडकास्ट में भट्‌टी ने यहां तक कहा कि लॉरेंस खुद कुछ नहीं करता। सारी वारदातें भारत की सरकारी एजेंसियां करती हैं और लॉरेंस सिर्फ उनकी जिम्मेदारी लेता है। मुझे भी डेढ़ साल से मरवा देने की धमकियां मिल रही हैं।

.

.