PTB News

Latest news
राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों के लिए पसंदीदा गंतव्य बनकर उभरा सेंट सोल्जर लॉ कॉलेज, ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਆਰਮੀ ਵਿੰਗ ਵੱਲੋਂ 2026-27 ਸੈਸ਼ਨ ਲਈ ਐੱਨ.ਸੀ.ਸੀ. ਕੈਡਿਟਾਂ ਦੇ ਨਵੇਂ ਬੈਚ ਦੀ ਭਰਤੀ, एच.एम.वी. में उत्साह से मनाया गया नेशनल हैंडलूम दिवस, पी सी एम एस डी कॉलेज फॉर विमेन का नाम रोशन: कॉस्मेटोलॉजी की छात्राओं ने डी एन डी यूनिवर्सिटी के नतीज... इनोसेंट हार्ट्स कॉलेज ऑफ़ एजुकेशन ने शानदार नतीजों के साथ तय किया एक सफल सफ़र, जालंधर : घर पर बच्चों के साथ सो रही महिला पर अज्ञात हम/लावरों ने बरसाईं गो/लियां, कारों के टूटे शीशे देश की जनता को फिर लगेगा महंगाई का झटका, रोजाना इस्तेमाल होने वाली चीजें होंगी महंगी LPU में नए सफर की स्टारडम भरी शुरुआत, सनी देओल, करण देओल और प्रीति जिंटा ने किया फ्रेशर्स का स्वागत ਸਰਕਾਰੀ ਹਸਪਤਾਲ ਕਾਲਾ ਬੱਕਰਾ ਵਿਖੇ ਜਗੀਰਦਾਰ ਬਖਸ਼ੀਸ਼ ਸਿੰਘ ਵੜੈਚ ਨੂੰ ਸਮਰਪਿਤ ਸਮਾਗਮ, एच.एम.वी की छात्रा ने एम.एस.सी. केमिस्ट्री में यूनिवर्सिटी में टॉप किया,

विदेश भेजने के नाम पर Fake Travel Agent ने की लाखों रुपयों की ठगी, किया गिरफ्तार,

fake-travel-agent-naveen-accused-of-cheating-lakhs-in-the-name-of-sending-abroad-arrested

.

PTB Big न्यूज़ सिरसा : हरियाणा के सिरसा जिला की नाथूसरी चौपटा थाना पुलिस ने सिंगापुर में वर्क वीजा दिलवाने के नाम पर 11 लाख रुपये की ठगी करने के एक आरोपी प्रमोद को जयपुर हवाई अड्डे से गिरफ्तार किया है। आरोपी नवीन कुमार से 10 हजार रुपये भी बरामद किये गए हैं। आरोपी को गुरुवार को मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश करने के बाद न्यायिक हिरासत मे भेज दिया गया है। प्रबधंक थाना नाथूसरी चौपटा इंसपेक्टर राजकुमार ने बताया कि

.

.

विदेश भेजने के नाम पर लाखों रुपये की ठगी करने के मामले में एक और आरोपी नवीन को गिरफ्तार किया गया है। शिकायतकर्ता अमित कुमार पुत्र सतपाल निवासी गिगोरानी, जिला सिरसा की शिकायत पर 14 अक्टूबर 2024 को धारा 316(2), 318(4), 3(5) बीएनएस व 24 इमिग्रेशन एक्ट के तहत दर्ज किया गया था। जिसमे उसके रिश्तेदारों.सुभाष पुत्र महावीर,. सीमा पत्नी महावीर निवासी गांव नथौर. राकेश पुत्र बलवंत,

.

सुनीता पत्नी राकेश व प्रमोद पुत्र राकेश वासी खारिया व परिचितों ने मलेशिया और फिर सिंगापुर में वर्क वीजा दिलाने का झांसा देकर करीब 11 लाख रुपये की ठगी की थी। शिकायत के अनुसार, आरोपीगण ने विभिन्न बैंक खातों और यूपीआई के माध्यम से रुपये वसूलने के बाद उसे मलेशिया भेजा, जहां मेडिकल और वीजा प्रक्रिया के नाम पर समय बिताया गया लेकिन न नौकरी मिली और न ही वीजा। बाद में उसे भारत वापिस भेज दिया गया और

.

.

बार-बार फ्लाइट व वीजा का बहाना बनाकर टालमटोल करते रहे । जांच के दौरान कई आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। मुख्य आरोपी प्रमोद को जयपुर अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे से एलओसी के आधार पर पकड़ा गया, जिसके कब्जे से नकदी और पासपोर्ट बरामद हुआ।ताज़ा कार्रवाई में बीती 13 जुलाई को आरोपी नवीन पुत्र संजय उर्फ सुंडा वासी जैजेवन्ती, जिला जींद को गिरफ्तार किया गया।

.